publicuwatch24.-रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि, नई सोच, नई शुरुआत और नए संकल्प के साथ यह नववर्ष आपके जीवन में खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य, सफलता और शांति लेकर आए। नववर्ष मंगलमय हो! PM मोदी ने नए साल 2026 की देशवासियों को शुभकामनाएं दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नए साल 2026 की शुभकामनाएं दी , शांति और खुशहाली की प्रार्थना की.
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- सभी को 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
आगामी वर्ष आपके लिए अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए, आपके प्रयासों में सफलता और आपके सभी कार्यों में पूर्णता प्रदान करे. हमारे समाज में शांति और सुख के लिए प्रार्थना करता हूं. एशिया के कई देशों में नए साल 2026 का जोरदार स्वागत किया गया. सिंगापुर में मरीना बे के आसपास शानदार आतिशबाजी ने आसमान को रंगीन कर दिया. हजारों लोग सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में इकट्ठा हुए, जहां ऊंची इमारतों पर काउंटडाउन क्लॉक प्रोजेक्ट किए गए और जैसे ही घड़ी ने आधी रात का समय बताया, जश्न शुरू हो गया. हांगकांग में भी लोगों ने इमारतों पर दिखते काउंटडाउन के साथ नए साल का स्वागत किया.
चीन में भी बड़े शहरों में रोशनी, आतिशबाजी और पारंपरिक कार्यक्रमों के जरिए 2026 की शुरुआत हुई.हांगकांग में ऊंची इमारतों पर काउंटडाउन क्लॉक दिखाए गए, जहां बड़ी संख्या में लोग जमा हुए. मलेशिया के कुआलालंपुर और चीन के प्रमुख शहरों में भी रोशनी और पारंपरिक कार्यक्रमों के साथ नए साल का स्वागत हुआ.
Trending
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Wednesday, October 28
