Author: admin

रायपुर । सराईपाली से रायपुर की ओर जा रही एक यात्री बस की बुधवार को एक ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री बुरी तरह से घायल हो गए हैं।स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बस में करीब 35 यात्री सवार थे। सभी घायलों को आरंग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत कार्य के लिए पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।

Read More

रायपुर। राज्य में मनरेगा मजदूरों को 346.66 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। 79 करोड़ सामग्री का भुगतान लंबित है। पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने सदन में विधायक केशव चंद्रा के सवाल के जवाब में जानकारी दी। चंद्रा ने पूछा कि 41 लाख मजदूरों ने काम किया है। उनकी रोजी रोटी से जुड़ा सवाल है?केंद्र से जो राशि नहीं आई है उसे लाने के लिए राज्य सरकार ने क्या प्रयास किया? सिंहदेव ने कहा-मजदूरों को जो भुगतान होता है, वह सीधे केंद्र के जरिये मजदूरों के खाते में जाता है। लिंकेज की वजह से भुगतान में देरी हो रही है।…

Read More

बीजापुर । जिले के वन विभाग के अधिकारियों को एक बड़ी सफलता में बड़ी सफलता मिली है। इन्द्रावती टाइगर रिज़र्व विभाग के अधिकारियों ने बीजापुर स्थित नया बस स्टैंड नाका के पास पिकअप से 80 नग अवैध सागौन चिरान की तस्करी कर रहे भाजपा नेता मिथियुस कुजूर और एक सहयोगी मनोज कुमार को पकड़ा है, जिस वाहन में अवैध सागौन पकड़ाया है, उसे खुद भाजपा नेता चला रहा था।मिली जानकारी के मुताबिक वाहन क्रमांक सीजी 18 के 6377 वाहन से सागौन चिरान रालापाल और चिन्तकवाली से परिवहन कर बीजापुर लाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर देर रात करीब…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ के निजी और सरकारी स्कूलों के बच्चों ने छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम की ओर से प्रकाशित 11वीं-12वीं की पुस्तकों को नकार दिया है। किताबें सस्ती होने के बाद भी वे नहीं खरीद रहे हैं। बताया जाता है कि निगम बच्चों को किताबें उपलब्ध ही नहीं करा पा रहा है11वीं में 31 विषयों में और 12वीं में 13 विषयों में एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाई जा रही हैं।पिछले साल 11वीं की किताबें नहीं बिकने के कारण पाठ्यपुस्तक निगम ने कुछ किताबों को नहीं छापने का निर्णय लिया था । इसके बाद भी किताबें नहीं बिकीं। 11वीं- 12वीं का सत्र बीतने…

Read More

जोधपुर। जोधपुर में हिरण शिकार के मामले में फंसे अभिनेता सलमान खान की याचिका की सुनवाई जोधपुर सेशन कोर्ट में आज, 20 फरवरी को होगी। सीजेएम के द्वारा सुनाई गई 5 साल की सजा के आदेश के खिलाफ सलमान ने जिला एवं सेशन न्यायालय जिला जोधपुर में अपील की थी। इस घटना के दौरान सलमान हथियार रखने के मामले में सीजेएम ग्रामीण कोर्ट जोधपुर ने बरी कर दिया था।सीजेएम ग्रामीण कोर्ट के इस आदेश के खिलाफ सरकार ने जिला एवं सत्र न्यायालय जिला जोधपुर में अपील की थी। अब इन दोनों अपीलों पर आज सुनवाई होगी।गौरतलब है कि इस मामले…

Read More

भोपाल। वित्त मंत्री तरुण भनोत बुधवार को विधानसभा में एक अप्रैल से 31 जुलाई 2019 तक खर्च चलाने के लिए 77 हजार 186 करोड़ रुपए से ज्यादा का लेखानुदान प्रस्तुत करेंगे। वहीं, चालू वित्तीय वर्ष की बची हुई अवधि के लिए 72 करोड़ रुपए से ज्यादा का तृतीय अनुपूरक अनुमान प्रस्तुत होगा। इसके अलावा आधार विधेयक, पंचायतराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम और नगर पालिका संशोधन विधेयक रखे जाएंगे।18 फरवरी से शुरू हुए विधानसभा सत्र में बुधवार को पहले दिन शासकीय काम होगा। सोमवार को निधन उल्लेख के बाद सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हो…

Read More

रायपुर । उच्च शिक्षा में आउट सोर्सिंग के मुद्दे पर विपक्ष ने मंत्री उमेश पटेल को घेरा। विधायक इंदु बंजारे ने सवाल किया कि प्राध्यापकों के 595 पद स्वीकृत है और इतने ही पद रिक्त हैं। सरकार ने इन पदों को भरने पहल क्यों नहीं की इस पर मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि यह मेरी जानकारी में नहीं है। हमने पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।सरकार ने आउटसोर्सिंग बंद करने का नीतिगत फैसला लिया है। इस पर विधायक अजय चंद्राकर ने पूछा- मंत्री यह बताएं कि उच्च शिक्षा में आउटसोर्सिंग से कौन-कौन से पद भरे गये।…

Read More

इस्लामाबाद । पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है। इस बीच, पाक पीएम इमरान खान ने भी भारत को खुली धमकी दी है। दरअसल, पुलवामा हमले के बाद इमरान पहली बार मीडिया के सामने आए थे और मंगलवार को बयान जारी किया था कि इस आतंकी साजिश में पाकिस्तान का हाथ नहीं है और वह आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के साथ बातचीत को तैयार है। हालांकि अब इमरान ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिख भारत को खुली धमकी दी है।इमरान ने लिखा है – ‘हमसे ना टकराना।’ इस पोस्ट में इमरान खान के पीछे…

Read More

रायपुर. विधानसभा सत्र के आज आठवें दिन स्वास्थ्य विभाग के अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सरकार पर कई आरोप लगाये. कौशिक ने कहा कि स्वास्थ विभाग के बजट में ही कटौती कर दी गई है. इससे विभाग के प्रति गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है. हजारों की संख्या में पद रिक्त है. उसे भरने की दिशा में कोई कारगर पहल नजर नहीं आता.आप भवन बना सकते हैं पर बगैर डाक्टरों की उसकी कोई उपयोगिता नहीं है. सभी को त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम के भरोसे छोड़ दिया गया है. एक ब्लाॅक में 8-10 स्वास्थ्य केंद्र हैं,…

Read More

बालोद । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद पहुंचे। सीएम ने यहां गौरय्या मंदिर में ज्योति कलश भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में सभी खुशहाल है। 18 साल बाद किसानों को खुशहाली मिली है। सीएम ने कहा कि सभी किसानों के कर्ज माफ किया गया है।इसके साथ ही सीएम ने पहले की रमन सरकार पर भी निशाना साधा। सीएम बघेल ने कहा कि हमने सरकार बनाने के साथ ही राज्य में कमीशनखोरी को बंद कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने रमन मोबाइल…

Read More