Author: admin

नई दिल्ली । जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए हैं। इसके बाद पूरे देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ रोष है और हर हिंदुस्तानी शहीदों का बदला लेना चाहता है। भारत सरकार भी इस बार पाकिस्तान को छोड़ने के मूड में नहीं है। पीएम मोदी पहले ही कह चुके हैं कि शहीदों के खून की एक-एक बूंद का हिसाब लिया जाएगा।भारत पाकिस्तान को हर मोर्चे पर घेर रहा है। इसी कूटनीति के तहत पहले भारत ने पाकिस्तान को दिया मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस…

Read More

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिक सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहे हैं। गुरुवार को पुंछ सेक्टर में फिर से पाक रेंजर्स ने सीमा पर गोलीबारी शुरू कर दी है। अभी भी गोलीबारी जारी है। सेना के जवान भी मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। दो दिन पहले भी पूंछ में सीजफायर का उल्लंघन हुआ था। फिलहाल, अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।

Read More

रायपुर । लोकसभा चुनाव के ठीक पहले छत्तीसगढ़ भाजपा और जनता कांग्रेस जोगी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। राजधानी रायपुर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी और जोगी कांग्रेस का दामन छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। आज सुबह सड्डू, दलदल सिवनी, आमा सिवनी इलाके के लोगों ने कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा के निवास पहुचकर पार्टी प्रवेश किया। इलाके के लोगों का कहना है कि वे दशकों से भाजपा का साथ दे रहे थे बावजूद इसके उनके हिस्से विकास नही आ पाया है। यही कारण है कि वे कांग्रेस पार्टी जॉइन कर रहे है। अब लोक…

Read More

कोरबा। पुलिस विभाग में कसावट लाने की मंशा से पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने बुधवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी करते हुए 140 प्रधान आरक्षकों की तबादला सूची जारी ​की है। जिसमें ​कमलेश कुमार सेंड को पुलिस लाइन से सॉन्ग थाना प्रभारी बनाया गया है। उम्मीद है विभाग की इतनी बड़ी सर्जरी के बाद निश्चित रूप से पुलिस विभाग के कार्यों में कसावट आएगी।

Read More

कोरबा । तेज रफ़्तार ट्रेलर ने 2 बाइक सवारों को चपेट में ले लिया. इस हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है । प्राप्त जानकारी के अनुसार बांगो थाना अंतर्गत बरौदखार के पास तेज रफ़्तार ट्रेलर ने 2 बाइक सवारों को चपेट में ले लिया. इधर शहर के ह्रदय स्थल बुधवारी के पास एक ट्रेलर ने महिला एडवोकेट को कुचल दिया. बुधवारी में मौत पर बवाल थमा ही नहीं था कि ट्रेलर से 2 युवकों की मौत की फिर खबर आ…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ भाजपा के ट्वीट पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ”जब उनके प्रिय अधिकारी कल्लूरी को पदस्थ किया तो भी बदलापुर कह रहे थे अगर अधिकारियों के ट्रांसफर को सजा मानते हैं…तो इनकी सोच पर मुझे तरस आता है”। बता दें आज सुबह छत्तीसगढ़ भाजपा ने मंगलवार को हुए 21 निरीक्षकों के तबादले को ‘बदलापुर नरेश का एक और कारनामा!’ का नाम देते हुए ट्वीट किया था। जिसमें कहा था ‘बदलापुर नरेश का एक और कारनामा!… अब सीडीकांड की जांच कर रहे निरीक्षकों पर भी गिरायी गाज़…पहले डर कर सीबीआई को प्रदेश से बैन कर…

Read More

यह एक और बड़ा आघात ही है कि पुलवामा में भीषण आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों की चिता की आग बुझने भी न पाई थी कि आतंकियों से लोहा लेते हुए पांच और जवानों के बलिदान होने की खबर आ गई। इनमें एक मेजर भी हैं। पुलवामा हमले की साजिश रचने वाले आतंकियों को पुलवामा में ही मार गिराने के अभियान में ब्रिगेडियर, लेफ्टिनेंट कर्नल, मेजर, कैप्टन और डीआईजी समेत सात जवान घायल भी हुए हैं। इस अभियान में हताहत अधिकारियों और जवानों की यह संख्या यही बताती है कि कश्मीर में खतरा किस तरह बढ़ता जा रहा है।नि:संदेह…

Read More

सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘धमाल’ का तीसरा संस्करण इस हफ्ते सिनेमाघरों में होगा। इस शुक्रवार को यानि 22 फरवरी को इंद्र कुमार की ‘टोटल धमाल’ अकेला रिलीज हो रहा है, मतलब इसके सामने कोई फिल्म नहीं है। इसमें सितारों की तो पूरी फौज है। फिल्म में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर लीड में हैं और साथ में अजय देवगन का खास रोल है। रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफ़री, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, बोमन ईरानी और पितोबाश भी यहां दिखेंगे l इतनी बड़ी स्टारकास्ट और विदेश शूटिंग ने इसकी लागत काफी बढ़ा दी है। नई ‘धमाल’ में करीब 100 करोड़ रुपए…

Read More

भगवान राम के परम भक्‍त श्री हनुमान बल, बुद्धि और विद्या प्रदान करने वाले माने जाते हैं। भक्‍त बड़े प्रेम से अपने आराध्‍य श्री हनुमान को सिंदूर चढ़ाते है। मान्‍यता है कि सिंदूर चढ़ाने से बजरंग बल‍ि प्रसन्‍न होते हैं। मान्‍यता है कि ऐसा करने से भक्‍तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।एक कथा के अनुसार, एक दिन हनुमान जी माता सीता के कक्ष में पहुंचे थे। उन्होंने देखा कि माता सीता लाल रंग की कोई चीज अपनी मांग में सजा रही हैं। हनुमान जी ने उत्सुक हो कर माता सीता से पूछा यह क्या है, जो आप अपनी मांग…

Read More

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक महिला समेत 09 नक्सलियों ने समर्पण किया है। मिली जानकारी के मुताबिक 11 लाख के इनामी नक्सलियों ने बस्तर आईजी, कमिश्नर, बीजापुर कलेक्टर और एसपी के समक्ष किया समर्पण है।समर्पण करने वाले नक्सलियों में तीन लाख के दो, दो लाख के दो और एक लाख का इनामी नक्सली शामिल है। समर्पण के दौरान उन्होंने बताया कि नक्सली गतिविधियों से तंग आकर समर्पण है।

Read More