Author: admin

रायपुर । छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के चुनावी वादों की वजह से जनता पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। दो महीने में सरकार ने साढ़े छह हजार करोड़ स्र्पये का लोन ले चुकी है। दो दिन पहले ही एक हजार करोड़ स्र्पये की प्रतिभूति (सिक्योरिटी बांड) बेचा गया है। यह कर्ज 8.18 फीसद ब्याज के साथ छह वर्ष में चुकाना है।इससे पहले 12 फरवरी को सरकार ने हजार करोड़ का बांड बेचा था। सरकार के लगातार कर्ज लेने की वजह से राज्य में प्रति व्यक्ति कर्ज का बोझ 16 हजार से बढ़कर 18 हजार स्र्पये से अधिक हो गया…

Read More

बेमेतरा | 3 महिलाएं ज्वेलरी पसंद करने दुकान पहुंची और मौका मिलते ही लगभग ढाई लाख रुपए के जेवर लेकर फरार हो गईं. बेमेतरा नगर के मेनरोड में स्थित देवकर निवासी लेखु सालेचा के शॉप पर तीन अज्ञात महिलाएं ज्वेलरी खरीदने पहुंची थी.दुकान संचालक तीनों महिलाओं को ज्वेलरी दिखाता रहा. इसी बीच मौका मिलते ही महिलाओं ने ढाई लाख रुपए के जेवर लेकर फरार हो गए. महिलाओं ने कहा कि उन्हें जेवर पसंद नहीं आये और दुकान से बाहर निकल गए.दुकान संचालक को शक होते ही सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगा. सीसीटीवी फुटेज देखकर सोने-चांदी का दुकान संचालक हैरान हो गया.…

Read More

कोंडागांव । कोंडागांव के विश्रामपुरी के पास एक स्कूल बस पलट गई। इस दौरान बस में 25 से ज्यादा बच्चे सवार थे। हादसे में कुछ बच्चों मामूली चोटें लगी है। बताया जा रहा है कि स्कूल बस का ड्राइवर नशे में थजानकारी के मुताबिक विश्रामपुरी से करीब 3 किलोमीटर दूर ग्राम कौंदकेरा के पास मेरिट पब्लिक स्कूल की बस पलट गई। उस समय बस बच्चों को लेकर बांसकोट से विश्रामपुरी की ओर जा रही थी। उस समय बस में लगभग 25 बच्चे सवार थे। इसी दौरान बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी पलटते ही बच्चों की चीख-पुकार निकलने लगी।…

Read More

बस्तर । पाकिस्तान पर भारतीय वायुसेना के कार्रवाई के बाद देशभर में अलर्ट जारी किया गया है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ के बस्तर में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। किसी भी तरह की स्थिति को निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। एयरपोर्ट पर चौकसी बढ़ाई गई है। सेना के हेलिकॉप्टर और यूनिट को तैयार किया गया है। बस्तर के आईजी ने इस बात की जानकारी दी। बता दें कि पुलवामा हमले के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है।

Read More

रायपुर । बुधवार को विधानसभा में कांग्रेस विधायक अनूप नाग ने बस्तर में सड़क नहीं बनने का मामला उठाया। मामला अंतागढ़ से कोयलीबेड़ा और आमाबेड़ा में निर्णाधीन सड़क का है। विधायक ने लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू से पूछा कि टेंडर जारी होने के 10 साल बाद भी सड़क नहीं बन पाई है। उन्होंने पूछा कि ये सड़क कब तक बनेगी। जिसके जवाब में मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि जिस इलाके में सड़क बन रही है पूरी तरह से नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। जिसके कारण वहां सड़क निर्माण देरी हो रही है। लेकिन हमने मार्च तक का अंतिम समय…

Read More

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर एक बार फिर से बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि प्रदेश की जनता बताए कि उन्हें कैसी सरकार चाहिए मोबाइल, साड़ी, टिफिन और चप्पल बांटकर कमीशनखोरी करने वाली या फिर आपको आपका हक एवं अधिकार देने वाली हम बांटने में नहीं ‘बनाने’ की नीति में विश्वास रखते हैं। न थमेगा न रुकेगा छत्तीसगढ़ अब सिर्फ आगे बढ़ेगा।

Read More

बिलासपुर । कुंभ मेला के दौरान प्रयागराज में ही पांच सफाई कर्मियों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हाथों से पैर धोए। उनमें एक महिला सफाई कर्मी ज्योति उर्फ अंजू (25) छत्तीसगढ़ के कोरबा के गेरवाघाट बस्ती की रहने वाली है।उसका कहना है कि यह सम्मान पाकर वह अभिभूत है और उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका प्रधानमंत्री ऐस सम्मान करेंगे।ज्योति ने बताया कि वह और उसका पति बबलू पिछले पांच माह से प्रयागराज में हैं और यहां रह कर सफाई कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने हमारे काम की सराहना करते हुए कहा कि आपने…

Read More

सियोल । दक्षिण कोरिया के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 2018 का सियोल शांति सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके लिए एक विशेष समारोह का आयोजन सियोल शांति सम्मान सांस्कृतिक फाउंडेशन ने किया जिसमें पीएम को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोदी के योगदान को मान्यता देने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। पीएम मोदी ने सम्मान निधि के तौर पर मिले 1.20 करोड़ रुपए नमामी गंगे अभियान को दान कर दिए हैं।सम्मान के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह मेरा नहीं बल्कि भारत की जनता का सम्मान है। पिछले पांच सालों में…

Read More

रायपुर । कांग्रेस नेता सतीश जग्गी ने गुरुवार को राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि दिल्ली में राहुल गांधी से मिलकर लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। जग्गी ने कहा कि राहुल गांधी ने मुझे सक्रिय होकर काम करने का निर्देश दिया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि जग्गी ने हाल ही में कांग्रेस का दामन थामा हैं। इससे पहले वे एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे चुके हैं।

Read More

रायपुर। अपनी मांगों को लेकर कदम आगे बढ़ा रहे पुलिस परिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। उन्होंने पुलिस परिवार के आंदोलन के दौरान बर्खास्त और निलंबित किए गए कर्मियों को बहाल करने की घोषणा की।पुलिस कर्मियों की अन्य मांगों को लेकर भी उन्होंने भरोसा दिलाया है। गौरतलब है, पुलिस कर्मियों के परिजन आज रात राजीव भवन पहुंचे थे। इनमें महिलाएं, युवा और घर के बुजुर्ग भी थे। पुलिस परिवार के परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का सम्मान किया। उन्होंने अपन बात भी रखी। इसी दौरान श्री बघेल ने राहत भरा ऐलान किया।उन्होंने कहा प्रजातंत्र…

Read More