Author: admin

रायपुर । प्रदेश के 46 लाख बिजली उपभोक्ताओं की अब डबल चांदी होने वाली है। नए टैरिफ के साथ बिजली बिल हॉफ के प्रदेश सरकार के फैसले के कारण 400 यूनिट की खपत पर हर उपभोक्ता को अप्रैल से हर माह 1024 रुपए की बचत होने वाली है। मार्च में यह बचत 960 रुपए होगी। कम खपत करने वालों को कम बचत होगी।प्रदेश की नई कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणापत्र में बिजली बिल हॉफ करने का वादा किया था। इसे पूरा करते हुए एक मार्च से बिजली बिल हॉफ करने का ऐलान किया गया है। अब अप्रैल में मार्च का…

Read More

देश को गौरवान्वित करने वाले विंग कमांडर अभिनंदन को पाक से भारत छोड़ने और लाने वालों में भिलाई का बेटा भी शामिल रहा। इंडियन एयर फोर्स के ग्रुप कैप्टन टी जॉय कुरियन अभिनंदन को लेकर भारत पहुंचे। भिलाई निवासी जॉय कुरियन इंडियन एयर फोर्स के ग्रुप कैप्टन के रूप में पाकिस्तान एंबेसी में पदस्थ हैं।जाय की मां ए कुरियन ने कहा कि उन्हें गर्व है अपने बेटे पर, जिसे इतना बड़ा कार्य करने का अवसर मिला। कुरियन ने कहा कि वे टी जॉय कुरियन की तरह ही सभी को अपना बेटा मानती हैं। आपकों बता दें, कुरियन हुडको भिलाई में…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्काईवॉक निर्माण कार्य तत्काल रोकने के निर्देश दिए हैं। तकनीकी विशेषज्ञों, आमजनों और व्यापारियों से सुझाव लेने के बाद ही स्काईवॉक के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा लोक निर्माण एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज विधानसभा के समिति कक्ष में विधायकों और अधिकारियों से सुझाव मांगे। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण विषय है और इसके संबंध में जनप्रतिनिधियों ने विधानसभा में अनेक बार प्रश्न उठाए हैं तथा ध्यानाकर्षण आदि के माध्यम से भी अपने विचार व्यक्त किए हैं। इस संबंध में अलग-अलग विचार प्राप्त हुए…

Read More

शिवपुरी । शिवपुरी में एक शराबी युवक की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। दिन में हुई घटना के दौरान कई लोग मौके पर मौजूद थे, लेकिन शराबी युवक ट्रक के नीचे आया और कोई उसे बचा नहीं सका। ट्रक का पिछला पहिया इस शराबी युवक के ऊपर से गुजर गया। ये लाइव घटनाक्रम मोबाइल में कैद हो गया।मिली जानकारी के मुताबिक नगर के एबी रोड बड़ोदी क्षेत्र में शराब के नशे में संजय ओझा नामक युवक आते-जाते ट्रकों पर लाठी से प्रहार कर रहा था। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वो गुजरते हुए ट्रक के नीचे आ…

Read More

कन्याकुमारी । पुलवामा हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक से दोनों देशों के बीच भारी तनाव बना हुआ है। भारत द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान पर दबाव बनाए जाने के बाद पाकिस्तान द्वारा हिरासत में लिए गए विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा करने की घोषणा कर दी गई। इस बीच शुक्रवार को PM नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी में आयोजित रैली में शामिल हुए। पीएम ने यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन तमिलनाडु से हैं इस पर पूरे देश को गर्व है।पीएम ने इस दौरान रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन की…

Read More

बिलासपुर । हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की तरफ से गठित एसआईटी को मजबूत अपवाद बताया है। कोर्ट ने मुख्य आरोपियों के इशारे के पर गठित एसआईटी को मजबूत अपवाद बताया है। कोर्ट ने अपर महाधिवक्ता और राज्य सरकार से पूरे रिकॉर्ड की मांग की है। कोर्ट ने आज तीन बजे तक सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की है। बता दें कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने कई मामलों को लेकर एसआईटी का गठन किया है। जिसको लेकर बीजेपी बदलापुर की राजनीति का आरोप लगाती रही है। जानकारी के मुताबिक एसीबी के डीएसपी आर.के. दुबे की याचिका पर…

Read More

रायपुर। आज आबकारी मंत्री कवासी लखमा रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी पार्टी ने लगातार संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जमीन से जुड़े एक नेता को सीएम बनाया है। मैं पार्टी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने एक गरीब आदिवासी को मंत्री बनाया। मंत्री ने कहा कि किसी भी आदिवासी के साथ अगर अन्याय होता है तो मैं उसका विरोध करुंगा।केंद्र सरकार के नियमों के कारण आदिवासियों की जमीन छीन ली गई थी, जिसका हमने विरोध किया। जिसके बाद हमारी जीत हुई। हमारी सरकार हमेशा आदिवासियों के लिए खड़ी रहेगी।…

Read More

कोरबा । दर्री थाना के इंदिरानगर में रहने वाले एनटीपीसी के रिटायर्ड अधिकारी सफीक खान (65) के सूने मकान में धावा बोलकर चोरो ने लाखों रुपये का माल पार कर दिया है। चोरों ने सूनेपन का फायदा उठाकर घर की आलमारी में रखे 2 लाख 10 हजार नकदी और जेवरात समेत कुल 5 लाख 97 हजार के की चोरी की वारदात को अंजाम दिया।दर्री पुलिस को जैसे ही चोरी की खबर मिली सिटी एसपी पुष्पेंद्र बघेल प्रभारी रघुनन्दन शर्मा के साथ सदल बल मौके के लिए रवाना हो गए। चोरी के इस बड़ी वारदात की सूचना तत्काल पुलिस के आला…

Read More

रायपुर । विधानसभा में बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को स्कूल शिक्षा मंत्री ने ऐलान किया कि स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनाने वाले NGO की जांच की जायेगी। JCCJ और बसपा गठबंधन के सदन के नेता धर्मजीत सिंह के सवाल पर मंत्री प्रेमसाय सिंह ने इस बात का ऐलान किया। धर्मजीत सिंह ने सवाल उठाया कि मध्याह्न भोजन बनाने वाले NGO बच्चों के खानों पर डाका डाल रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों को भोजन के नाम पर ठगा जा रहा है। स्कूलों में चावल और पानी वाला दाल के साथ बैगन की ही सब्जी दी जाती है। जबकि शिक्षा…

Read More

रायपुर । विधानसभा में शून्यकाल के दौरान 10 प्रतिशत आरक्षण का मामला उठा। बीजेपी ने कहा कि केंद्र सरकार की तरह से 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के बाद भी राज्य सरकार इसे लागू नहीं कर रही है। इसको लेकर विपक्ष ने सदन में नारेबाजी की। सभी विपक्ष के नेता गर्भ गृह में आकर नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। दलपत सागर में हुए अतिक्रमण की होगी जांच – जगदलपुर के प्रसिद्ध दलपत सागर में हुए अतिक्रमण की जांच की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने आज विधानसभा में इसके लिए…

Read More