Author: admin

रायपुर । महाशिवरात्रि के मौके पर देशभर में भगवान शिव शंकर की पूजा-अर्चना हो रही है। श्रद्धालु अपने घरों और मंदिरों में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा कर रहे हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर देशभर में भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। इस मौके पर सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्टिटर पर लिखा है ” समस्त प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं। भगवान महादेव की कृपा आप सब पर बनी रहे। वहीं पूर्व सीएम रमन सिंह ने भी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। रमन सिंह ने ट्विटर पर लिखा है…

Read More

रायपुर । राजधानी के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय में आज 24वां दीक्षांत समारोह पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडोटोरियम में आयोजित किया गया। जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छात्रों को उनकी डिग्री दी। दीक्षांत समारोह में 105 से ज्यादा विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 340 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाद्यि दी गई। अपने​ नियत समय सुबह 10 बजे आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, पूर्व गवर्नर गोपाल कृष्ण गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल शामिल हुए।वहीं दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा, भगवान शिव ने जहां…

Read More

रायपुर । रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित तोड़गांव में धमाके की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह यहां एक बड़ा धमाका हुआ। धमाके की वजह से जमीन में गहरा गड्ढा हो गया। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर सभी ग्रामीण पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। धमाके के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार धमाका जिस दौरान हुआ उस दौरान वहां से हेलीकॉप्टर काफी नीचे से गुजरा था। ग्रामीणों को शक है कि कहीं ऊपर से बम तो नहीं गिरा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में…

Read More

रायपुर । बेरोजगारी देश की बड़ी समस्या है। सरकारें, शासन- प्रशासन, संस्थाएं, संगठन सभी इसके लिए काम कर रही हैं, लेकिन सारे प्रयास नाकाफी हैं। ऐसे में एक सामान्य नौकरी करने वाले रायपुर निवासी देवेंद्र पटेल ने सराहनीय पहल की है।एक वाट्सएप ग्रुप बनाकर वह उसका उपयोग जॉब प्लेसमेंट के मंच के रूप में कर रहे हैं। खास बात यह कि इस ग्रुप में शामिल युवा एक-दूसरे के लिए नौकरी तलाशते हैं और ग्रुप के जरिए सूचित करते हैं।सरकारी हो या निजी, हर प्रकार की नौकरियों की जानकारी ग्रुप में लगातार अपडेट होती रहती है। इतना ही नहीं, प्रतियोगी परीक्षाओं…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की जीत ने कांग्रेस में लोकसभा चुनाव के दावेदारों की लंबी लाइन कर दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश चुनाव समिति के अध्यक्ष भी हैं, इसलिए उन पर न केवल सूची छोटी कराने की जिम्मेदारी है, बल्कि उन पर अधिक से अधिक सीटों पर पार्टी को जिताने का जिम्मा भी है। पूरा खेल प्रत्याशी चयन पर ही टिका होगा। यह बात उन्हें पता है, इसलिए सूची छोटी करना, बघेल के लिए बड़ी चुनौती है।हर सीट पर 17 से 20 दावेदारविधानसभा चुनाव में बम्पर जीत से नेताओं को लग रहा…

Read More

नई दिल्‍ली । पाकिस्‍तान में स्‍थानीय लोगों के हमले से विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को चोट जब वह गुलाम कश्‍मीर में विमान से उतरे थे। इस दौरान उनकी पसली में चोट आई। वह इस समय दिल्ली छावनी में अनुसंधान और रेफरल अस्पताल में जांच और उपचार से गुजर रहे हैं।सूत्रों के मुताबिक एमआरआई स्कैन में कोई बग नहीं मिला है, लेकिन रीढ़ के निचले हिस्से में चोट है। माना जा रहा है कि यह चोट उन्हें मिग-21 से अलग होकर पैराशूट से जमीन पर उतरने के दौरान लगी होगी।सूत्रों के मुताबिक पैराशूट से नीचे उतरने के बाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर…

Read More

रायपुर । झीरम कांड में मारे गए बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा के बेटे आशीष कर्मा को डिप्टी कलेक्टर बनाने पर छत्तीसगढ़ की राजनीति में उबाल आ गया है। पूर्व कलेक्टर और भाजपा नेता ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर चार सवाल किये हैं। चौधरी ने कहा, मैं महेन्द्र कर्मा का बहुत सम्मान करता हूं। कर्मा के बाद उनके परिवार से विधायक रहे, नगर पंचायत अध्यक्ष हैं, जिला पंचायत में भी प्रतिनिधित्व है, लोकसभा में भी उनके परिवार से चुनाव लड़ा गया। यह सब अपनी जगह है, लेकिन अब उनके एक पुत्र को कांग्रेस सरकार ने सीधा डिप्टी कलेक्टर बना दिया।कई…

Read More

रायपुर । पुलिस विभाग के एमटी पूल शाखा में समीर और खालसा ट्रैवल्स द्वारा गाड़ी लगाकर लाखों के फर्जीवाड़े में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। ट्रैवल्स संचालक बगैर एमटीओ के परमिशन खुद रजिस्टर खरीदे थे और उस पर गाड़ी का मीटर दर्ज करते थे।यही नहीं, रजिस्टर पर एमटीओ की फर्जी मोहर और हस्ताक्षर भी करके भुगतान करा लेते थे। ट्रैवल्स संचालकों द्वारा दिए गए दस्तावेज की जांच में ऐसी कई खामियां मिलीं। दरअसल, पुलिस विभाग द्वारा निजी ट्रैवल्स की गाड़ियों को अधिग्रहित करने के बाद एमटीओ द्वारा लागबुक जारी किया जाता है, जिस पर गाड़ी की मीटर रीडिंग, गाड़ी…

Read More

कोरिया । जिला अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों को उस समय भारी मशक्कत करनी पड़ी जब स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अस्तपताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। स्वास्थ्य मंत्री के अस्पताल पहुंचने पर जिले के तीनों विधायकों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम भी उमड़ पड़ा। हर कोई मंत्री जी के साथ सेल्फी लेने की जुगाड़ में लगा रहा। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ ज्यादा होने पर सुरक्षाकर्मियों ने अस्पताल का दरवाजा बंद कर दिया। वहीं इलाज कराने आई दर्द से तड़पती महिला मरीज तक को सुरक्षाकर्मियों ने अंदर नहीं जाने दिया। स्वास्थ्य मंत्री जी के जाने के बाद महिलाओं…

Read More

सुकमा । गोडेलगुड़ा क्रॉस फायरिंग मामले में आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने 6 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की है. मृतिका के पति को नौकरी देने की भी घोषणा की है. बता दें कि विगत फ़रवरी माह में जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ के दौरान क्रॉस फायरिंग करते जवानों की गोलियों से एक ग्रामीण महिला की मौत हो गई थी. साथ ही एक महिला घायल भी हो गई थी । इस मामले में मंत्री कवासी लखमा ने मृतिका के पति को 5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की है. वही घायल महिला को एक लाख रुपए की सहायता…

Read More