Author: admin

बिलासपुर । जनता जोगी कांग्रेस के पांच नेता आज कांग्रेस में प्रवेश करेंगे। इसमें बिलासपुर से बृजेश साहू, बिल्हा से सियाराम कौशिक, तखतपुर से संतोष कौशिक, मुंगेली से चंद्रभान बारमते और भाटापारा से चैताराम साहू कांग्रेस में शामिल होंगे। बता दें कि कई दिनों से इनके कांग्रेस में शामिल होने की खबरें मिल रही थी। सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में ये सभी नेता कांग्रेस में शामिल होंगे।

Read More

बालोद । जम्मू कश्मीर में शहीद हुए छत्तीसगढ़ के जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके गांव पैरी पहुंचा । शहीद जवान के अंतिम दर्शन के लिए सभी ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ग्रामीणों की आखें नम थी । शहीद जवान को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया । थोड़ी देर बाद शहीद को अंतिम विदाई दी जाएगी। इस मौके पर मंत्री अनिला भेड़िया और विधायक कुंवर सिंह निषाद भी मौजूद रहे । बता दें कि कल दिनेश कुमार जम्मू में बर्फ में दबने के कारण शहीद हो गए थे। जवान की 10 महीने पहले हुई थी शादी – जवान की 10…

Read More

दिल्ली । दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग कर रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पाकिस्तान से निपटने में असमर्थ हैं तो उनसे दिल्ली पुलिस को संभालने की उम्मीद कैसे की जा सकती है। केजरीवाल ने कहा कि यदि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिल जाये तो पुलिस अधिकारी विधायकों और आम लोगों की बातें सुनेंगे। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, ‘‘मैंने प्रधानमंत्री से मुझे दिल्ली पुलिस का प्रभार देने के लिए कहा है लेकिन वह (प्रधानमंत्री) कहते हैं कि वह…

Read More

रायपुर । रायपुर से चेन्नई जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब वे इस रुट में भी फ्लाइट सेवा का आनंद ले सकते हैं। जानकारी के मुताबिक रायपुर से चेन्नई के लिए पहली फ्लाइट जल्द ही शुरु होने जा रही है। एयर पोर्ट प्रबंधन ने इस बात की जानकारी दी है कि 7 अप्रैल से इसकी शुरुआत होगी। आपको बात दें कि लंबे समय से मांग हो रही थी कि इस रुट में भी विमान सेवा बहाल की जाए। जिसके बाद इंडिगो ने यह निर्णय लिया है। प्लाइट का समय इस प्रकार रहेगा – चेन्नई से रायपुर – सुबह…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उद्यमियों के लिए इनाम जीतने का मौका है। आंत्रप्रोन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए छत्तीसगढ़ के मूलत: वे उद्यमी जो अपने स्वयं का बिजनेस करते हैं, आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए नाम आमंत्रित करने की प्रक्रिया 1 मार्च से शुरु हो गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च तक चलेगी। बता दें कि रायपुर में लगातार दूसरी बार यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पुरस्कार वितरण समारोह 4 मई को होगा। पुरस्कार का चयन एक्सपर्ट द्वारा किया जाएगा। छत्तीसगढ़ चैप्टर की ओर से श्री रमेश अग्रवाल, प्रशांत धाड़ीवाल, अमित अग्रवाल एवं पंकज शारडा,आनंद सिंघानिया ने…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ के सीएम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फेसबुक पर एक खुला पत्र लिखा है। सीएम ने यह पत्र छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए लिखा है। सीएम ने लिखा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बने लगभग 60 दिन से अधिक हो चुके हैं. इन 60 दिनों में मैंने अपना हर एक पल छत्तीसगढ़ की जनता के लिए उपलब्ध रहने और ‘नवा छत्तीसगढ़’ गढ़ने के संकल्प को पूरा करने की प्रक्रिया में समर्पित करने का प्रयास किया है.मैं भी आप सभी की तरह एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखता हूं छत्तीसगढ़ के युवा साथियोआज आप सबसे अपनी…

Read More

देवभोग । राजिम मेले का नाम बदले जाने को लेकर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने नाराजगी जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि इसका नाम बदलने से लोगों में भ्रम पैदा हुआ है। नाम बदलने के कारण ही इस बार लोगों की भीड़ भी नहीं जुट पाई। पूर्व मंत्री ने कहा कि हमने कानून बनाकर मेले का नाम कुंभ कल्प मेला रखा था, जिसको लेकर मेले का एक अलग ही आकर्षण था। हालांकि उन्होंने सरकार द्वारा परंपरा बनाए रखने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि सरकार आगे भी इस परंपरा को जीवित रखेगी।

Read More

रायपुर । झीरम कांड में मारे गए कांग्रेसी नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेन्द्र कर्मा के बेटे को अनुकंपा नियुक्ति देने का मामले में मचे बवाल के बाद सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पिछली सरकार में शहादत को अपमानित करने का काम हुआ था. महेंद्र कर्मा और नद कुमार पटेल के परिवार को पिछली सरकार ने चतुर्थ श्रेणी में नौकरी देने का पत्र डाक से भेजा था.सीएम भूपेश ने कहा कि सिर्फ आशीष कर्मा को ही नहीं, नक्सल हमले में शहीद पूर्व आईजी मरावी के परिजनों को भी हमने अनुकम्पा राज्य प्रशासन में दिया है. ये दूसरी नियुक्ति है.…

Read More

नई दिल्ली । देश में जहां पाकिस्तान के खिलाफ वायुसेना की एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है वहीं वायुसेना ने कहा है कि उसने मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर कुछ नहीं कहा है।सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए वायुसेना चीफ बीएस धनोआ ने एयर स्ट्राइक से जुड़े कईं सवालों का जवाब देते हुए साफ कहा कि वायुसेना यह गिनती है कि उसने दुश्मन के कितने ठिकानों को निशाना बनाया, मारे गए आतंकियों के शव नहीं।वहीं विपक्षी दलों और पाकिस्तान द्वारा एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाए जाने और यह दावा…

Read More

खरगोन । उज्जैन में प्रवाहित होने वाली शिप्रा नदी से वे दुर्लभ सिक्के मिले हैं, जिनमें शिव विवाह के दृश्य को अंकित किया गया है। शहर का एक युवक सिक्के एकत्रित करने का शौकीन है। हजारों सिक्कों में इनके पास शिव विवाह व अन्य दृश्यों के सिक्के शामिल हैं।मुद्रा संग्राहक मिलन कुमार महाजन (36) ने बताया कि उनके पास भगवान शिव से जुड़े 40 से अधिक प्राचीन दुर्लभ सिक्के हैं। शिव-पार्वती विवाह का प्राचीन सिक्का उन्होंने उज्जैन के एक व्यक्ति से लिया था, जो शिप्रा से निकला था। इस सिक्के पर भगवान शिव और पार्वती साथ में हैं। यह पहली…

Read More