Author: admin

रायपुर। आईएएस डॉ. प्रियंका शुक्ला अब नयी हेल्थ डायरेक्टर होंगी। आईएएस प्रियंका स्वास्थ्य संचालक के साथ साथ परिवार कल्याण भी संभालेंगी। स्वास्थ्य विभाग अवर सचिव सुनील नरायनिया ने हस्ताक्षर का आदेश जारी किए हैं। बता दें 2009 बैच की आईएएस डॉ. प्रियंका इसके पहले स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव का काम संभाल रही थीं। इसके साथ वह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में प्रबंध संचालक का जिम्मा भी संभाल रही थीं। प्रियंका शुक्ला इससे पहले जशपुर की कलेक्टर भी रह चुकी हैं।

Read More

रायपुर। रायपुर में पुलिस ने दो कारोबारियों के घर से करोड़ों की नकदी जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। जानकारी के मुताबिक देवेंद्र नगर स्थित मकान में पुलिस ने दबिश दी और दोनों कारोबारियों को हिरासत में लिया। मौके से नोट छापने की मशीन भी बरामद की गई है। पुलिस ने आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी है। हवाला की रकम होने का संदेह जाहिर किया जा रहा है।

Read More

रायपुर। यूथ कांग्रेस ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर मीडिया टीम का गठन किया है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव ने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं और राज्य प्रवक्ताओं के अलावा नेशनल रिसर्च कोआर्डिनेटर और मीडिया पैनलिस्ट की नई नियुक्तियों की सूची जारी की है। छत्तीसगढ़ के युवा नेता संजीव शुक्ला को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। इससे पहले संजीव छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रवक्ता थे। इसके साथ ही विपिन मिश्रा और शेख मुसीर को स्टेट मीडिया कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी है। केशव चंद ने सभी को बधाई देते हुए ट्वीट किया है कि हमें विश्वास है कि आप अपनी…

Read More

रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कसना शुरु कर दिया है। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के शीर्ष नेता आने वाले दिनों में राज्य का दौरा करेंगे और चुनावी बिगुल फुंकेंगे। खबर है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मार्च के शुरुआत में राज्य के दौरे पर आ सकते हैं। वे यहां लोकसभा चुनाव को लेकर हुंकार भरेंगे। इसके साथ ही राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री भी आने वाले दिनों में राज्य का दौरा करेंगे। बता दें कि इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। प्रदेश की…

Read More

रायपुर । चिटफंड कंपनी के फरार डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोग्य इंडिया मल्टी स्टेट क्रेडिट कंपनी के उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय को गिरफ्तार कर लिया गया है। डायरेक्टर पर आरोप है कि वह निवेशकों के 55 लाख लेकर फरार हो गया है। उसके साथ दो और डायरेक्टर भी फरार हुए है। फिलहाल विकास विजयवर्गीय को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

भिलाई । छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की बीमारी तेजी के साथ फैल रही है। इससे यहां अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार की रात भिलाई के पं जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 में भर्ती एक 16 साल की किशोरी ने दम तोड़ दिया। बच्ची के पिता भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत हैं।सेल के सीएमओ विभाग में उपमहाप्रबंधक पद पर कार्यरत आशीष नगर निवासी तन्मय सेन की 16 साल की बेटी कुमारी रोशनी सेन की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई। तेज बुखार की हालत में उसे तत्काल सेक्टर 9 अस्पताल में दाखिल…

Read More

रायपुर। गुरुवार की दोपहर छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाके के कई शहरों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी और बिलासपुर जिले में मरवाही क्षेत्र में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। बताया जा रहा है कि दोपहर की वक्त अचानक एक भारी सी आवाज लोगों को जमीन के अंदर से आती हुई महसूस हुई और इसी के साथ कुछ सेकंड के लिए जमीन थर्रा गई।हालांकि इस भूकंप की तीव्रता और प्रभाव काफी कम था, इसलिए बहुत से लोगों को यह महसूस भी नहीं हुआ। भूकंप के आभास के बाद लोगों में इसके प्रति…

Read More

महासमुंद । ओडिशा के कटक से उत्तर प्रदेश के आगरा जा रही कार से बरामद 10 करोड़ 90 लाख 500 रुपये को सीलबंद कर रातभर खल्लारी थाना में रखा गया। भारी भरकम राशि थाने में रखे होने से नाइट ड्यूटी में तैनात जवान रातभर बेचैन रहे। जंगली क्षेत्र के थाने में मोटी रकम पकड़े जाने की जानकारी सोशल मीडिया पर चहुंओर वायरल हो गई थी। इसलिए सुरक्षा को लेकर पुलिस के जवान पूरी रात चिंतित रहे।इस बीच आयकर विभाग की टीम आरोपितों से दो दिन से इसका सच उगलवाने का भरसक प्रयास कर रही है। बावजूद, बुधवार देर शाम तक…

Read More

नई दिल्ली। पुलवामा में हमले के बाद आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद सेना और सुरक्षा बलों पर और हमले करने की फिराक में है। खुफिया एजेंसियों ने आतंकी संगठन के संदेश को डीकोड किया है। इसमें पता चला है कि पुलवामा की तर्ज पर जैश सुरक्षाबलों के काफिले पर और आतंकी हलमे करने की योजना बना रहा है।सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि जो मैसेज डीकोड किया गया है, उसमें कहा गया है कि पहले 200 किलो का खिलौना इस्तेमाल किया गया था। इस बार 500 किलो का खिलौना इस्तेमाल होगा। बताते चलें कि…

Read More

धमतरी । पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर के धार 370 हटाने की मांग तेज होने लगी है। अब छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी गुरुवार को कहा कि अब कश्मीर से धारा 370 हटाने का सही समय आ गया है।साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इसके लिए कश्मीर की परिस्थितियों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। पूर्व मख्यमंत्री रमन सिंह गुरुवार को कोंडागांव के दौरे पर है, उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक भी हैं।उन्होंने भी धारा 370 को हटाने की वकालत की है। गौरतलब है कि सरकार…

Read More