Author: admin

महासमुंद। छत्तीसगढ़ ओर ओडिसा की सीमा पर पुलिस ने मंगलवार को एक कार में छिपाकर रखे करोड़ों स्र्पये जब्त किए। यह रकम कार की सीट में खांचे बनाकर वहां छिपाई गई थी, जिसे 4 लोग आगरा से कटक ले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि यह रकम 11 करोड़ के आस-पास है। पुलिस को अनुमान है कि रकम इससे भी ज्यादा हो सकती है।फिलहाल थाने में नोट गिनने की मशीन लगाकर इसे गिना जा रहा है। जिनसे रकम जब्त हुई है।खल्लारी थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग बड़ी रकम…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय खुफिया एजेंसियों को कुछ ऐसे सूत्र हाथ लगे हैं जिससे इस बात के सबूत मिले हैं कि पुलवामा आतंकी हमले के पीछे पाक सेना के अधिकारी का हाथ है। खुफिया सूत्रों को मिली जानकारी के मुताबिक पाक सेना के अधिकारी मूसा ने साजिश को रचा था।सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों का मानना है कि पुलवामा आतंकी हमले की योजना 31 अक्टूबर 2018 को त्राल में आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर के भतीजे उस्मान हैदर की हत्या के बाद बनाई गई थी। खुफिया सूत्रों के मुताबिक जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का भतीजा उस्मान हैदर कश्मीर के स्थानीय…

Read More

नई दिल्ली। रियल इस्टेट कंपनियों का संगठन क्रेडाई पुलवामा हमले में मारे गए सभी सीआरपीएफ जवानों के परिजनों को टू-बीएचके का फ्लैट देगा। वहीं स्टेट बैंक आफ इंडिया ने उन सभी 23 जवानों के बकाया लोन को तत्काल प्रभाव से माफ करने का एलान किया है, जिन्होंने उसके यहां से कर्ज लिया था।रियल इस्टेट की शीर्ष संस्था द कन्फेडरेशन ऑफ रियल इस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई) के अध्यक्ष जैक्स शाह ने सोमवार को एक बयान जारी किया। इसमें उन्होंने कहा, “हमले में मारे गए जवानों के दुखी परिवारों की सहायता के तौर पर क्रेडाई उनके राज्य के शहर या…

Read More

पुलवामा में CRPF के जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश है। तमाम बॉलीवुड स्टार्स ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है। इस बीच खबर आ रही है कि, पुलवामा में शहीद जवानों के परिवार की मदद करने वाले सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म “नोटबुक” से पाकिस्तान के सिंगर आतिफ असलम का गाना हटा दिया है। इस गाने को दोबारा रिकॉर्ड किया जाएगा।बता दें कि, सलमान खान फिल्म ‘नोटबुक’ के प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म के जरिए सलमान खान दो नए चेहरे जहीर इकबाल और प्रनूतन को लॉन्च कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक…

Read More

रांची/रायपुर । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने रांची में शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य में लागू योजनाओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यहां कि कुछ योजनाएं छत्तीसगढ़ में लागू की होतीं तो निश्चित तौर पर चौथी बार सरकार बनाने में सफल होता।इस दौरान उन्होंने एक रुपए में महिलाओं के लिए रजिस्ट्री की योजना की खास तौर पर चर्चा की। झारखंड में जीरो ड्रॉप आउट और पांच नए मेडिकल कॉलेज पर भी रमन ने सीएम को बधाई दी। राज्य में नक्सलवाद की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार ने नक्सलियों को…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली सभी परीक्षाओं में अब पांच के स्थान पर चार विकल्प दिए जांएगे। इसके लिए आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। यह बदलाव आगामी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा लागू होगा।CGPSC स्टेट सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम 17 फरवरी 2019 को आयोजित होगा। मेन परीक्षा जून 2019 में आयोजित होगी। इसके लिए आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन 7 दिसंबर से शुरु हुआ था। गौरतलब है कि प्रश्न के विकल्प में दिया जाने वाला पांचवां विकल्प इसमें से कोई नहीं का होता था। सभी प्रश्नों में…

Read More

रायपुर । विधानसभा बजट सत्र के आज चौथे दिन प्रश्नकाल शुरू होते ही कांग्रेस सदस्य मोहन मरकाम, अजीत जोगी और विनोद चंद्राकर ने दनादन सवाल दागने शुरू कर दिए. कांग्रेस सदस्य मोहन मरकाम ने पूछा कि क्या एनएच 30 में कोंडा नगर में बाईपास सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जानकारी देते हुए कहा कि उक्त बाय पास के निर्माण में 99 के कृषकों की 13.249 हेक्टेयर भूमि और 6 वन अधिकार पट्टा की 2.049 हेक्टेयर भूमि कुल 105 किसानों की 15.298 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है. बाईपास…

Read More

रायपुर । विधानसभा सत्र के दौरान मंगलवार को पक्ष विपक्ष के बीच चल रही नोक झोंक के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधायक अजय चंद्राकर पर जमकर बिफरे। जिसके बाद मामले को गरमाता दरअसल, हुआ यूं कि विधायक चंद्राकर ने सत्र के दौरान कहा कि सरकार में सोचने का ठेका कुछ वामपंथी सलाहाकारों के पास है जिन्हें मैं योग्य और विशेषज्ञ नहीं मानता…। जाहिर सी बात यह कमेंट सीएम साहब पर ही था। जो मुख्यमंत्री भूपेश को नगवार गुजरा उन्होंने तुरंत हाजिर जवाब श्री बघेल ने प्रक्रिया देते हुए कहा, ‘किसे सलाहकार रखूं या नहीं…आपसे पूछकर नहीं रखूंगा।’इसके बाद मामला गरमाते…

Read More

बिलासपुर। लगातार पांचवे साल भी इस बार फिर से जमीन का सरकारी रेट नहीं बढ़ेगा। जिले में जमीन के कलेक्टर गाइडलाइन रेट की वजह से लोगों पर रिजिस्ट्री के दौरान पड़ने वाले बोझ को कम करने तथा सरकारी और बाजार भाव के अंतर को खत्म करने के लिए गाइडलाइन रेट नहीं बढ़ाए जाने के आसार हैं।हालांकि पिछले कुछ सालों में शहर के सभी 66 वार्डों में जमीन की कीमत बढ़ाने के बजाय केवल वहीं गाइडलाइन रेट बढ़ाए जा रहे हैं जहां अंतर ज्यादा था और विकास भी हुआ। साल बीत रहा है तो नया वित्तीय वर्ष एक अप्रैल से लागू…

Read More

रायपुर । सिलतरा स्थित टायर फैक्ट्री में आग लगने की खबर मिल रही है. फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल अमला मौके पर पहुँच चुकी है. आग बुझाने की कड़ी मशक्कत की जा रही है ।फैक्ट्री का नाम प्रीतम इंजीनियरिंग बताया जा रहा है. अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि फैक्ट्री में आग लगने से कितने लाख रुपए का नुकसान हुआ है. साथ ही खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल सका है ।

Read More