Author: admin

रायपुर । छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन की उपस्थिति में पूर्व भाजपा सांसद एवं स्वतंत्रता सेनानी रेशमलाल जांगड़े के पुत्र हेमचंद जांगड़े एवं उनकी पत्नि कमला जांगड़े ने कांग्रेस प्रवेश किया ।जांजगीर लोकसभा प्रत्याशी रवि भारद्वाज के पक्ष में काम करने का वादा किया. उन्होंने कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही ।

Read More

रायपुर । राफेल लड़ाकू विमान सौदा मोदी सरकार के लिए तो मुसीबत बना ही है, साथ ही छत्तीसगढ़ के एक गांव के लिए भी परेशानी का बड़ा कारण बन गया है। राफेल विवाद की वजह से आपसाप के लोग पूरे गांव औऱ वहां रहने वाले लोगों का मजाक बनाते हैं। दरअसल छत्तीसगढ़ के महासमुंद निर्वाचन छेत्र में एक छोटा सा गांव है, जिसका नाम ‘राफेल है। इस गांव में करीब 2000 परिवार रहते है।गांव में रहने वाले कहते हैं कि दूसरे गांवों के लोग हमारा मजाक उड़ाते हैं। वे कहते हैं कि यदि कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आई तो…

Read More

रायपुर । राजधानी के राखी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुहेरा गांव में पुलिस ने गवर्मेंट केरोसिन टैंकर से केरोसिन बेच रहे दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 200 लीटर अवैध केरोसिन भी जब्त किया है, जिसकी कीमत 12 लाख रुपए आंकी गई है ।जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि गवर्मेंट केरोसिन टैंकर से ड्राइवर केरोसिन निकालकर बेच रहा है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुहेरा गांव के तालाब के पास टैंकर नंबर सीजी 05 एई 4584 पर केरोसिन बेचता पाया गया. वाहन चालक भारत सिन्हा धमतरी से केरोसिन टेंकर से 200 लीटर केरोसिन कीर्तन…

Read More

रायपुर । जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे और जोगी परिवार की असली ताक़त नेता नहीं है बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता का जोगी के प्रति दिली लगाव है. यह लगाव भावनात्मक है, सैद्धान्तिक है और वैचारिक है. जो लोग यह चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ के निर्णय, छत्तीसगढ़वासियों छत्तीसगढ़ के माटी में ही करें, जो लोग हमारी ‘छत्तीसगढ़ प्रथम’ विचारधारा में आस्था रखते हैं. उन्हीं लोगों के कारण आज 82 साल के इतिहास में पहली बार छत्तीसगढ़ में मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय दल का गठन हो पाया है ।अमित जोगी ने कहा कि लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय हमने लिया. हम नहीं चाहते…

Read More

रायपुर । सीएम भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पांच साल के कार्यकाल के दौरान पीएम मोदी ने राज्य को कुछ नहीं दिया। जिससे राजस्व को भारी नुकसान हुआ और आर्थिक बोझ बढ़ता रहा। बघेल ने कहा कि नरेंद्र मोदी के लिए पीएम बनना घाटे का सौदा रहा। उनकी नीतियों के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। बघेल ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के दौरान कई योजनाओं को बंद कर दिया गया या तो कटौती कर दी गई। मोदी सरकार के आने के बाद से…

Read More

रायपुर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने विपक्षी दलों द्वारा ईवीएम को फिर मुद्दा बनाए जाने पर कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया. उन्होंने इसे विपक्षी दलों की हताशा का परिचायक बताया है । उसेंडी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और उसके सहयोगी दल ऐतिहासिक जीत हासिल कर रहे हैं और प्रथम चरण के मतदान का प्रतिशत इस बात की तस्दीक कर रहा है. कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इससे भयभीत नजर आ रहे हैं और इसीलिए उन्होंने अभी से ईवीएम का मुद्दा फिर से उठाया है. देश की राजधानी…

Read More

रायपुर । प्रदेश में चुनाव को लेकर की जा रही सघन जांच के दौरान अवैध पैसों और वस्तुओं की बरामदगी का आँकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. यह आँकड़ा बढ़कर साढ़े छह करोड़ रूपए से अधिक हो गया है. निगरानी दल, धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर नजर रख रही है जिसमें 13 अप्रैल तक 6 करोड़ 63 लाख 14 हजार 69 रूपए की राशि तथा वस्तु बरामद की गई है. इसमें 5 करोड़ 63 लाख 76 हजार 605 रूपए से अधिक नकद राशि बरामद की गई है. इसमें आयकर विभाग ने 4 करोड़ 81 लाख 28…

Read More

रायपुर । देश में चुनावी बयार चल रही है. वादों और घोषणाओं के बीच नेताओं के जहां अपने-अपने राग हैं वहीं आम जनता की अपनी तकलीफें. चुनाव की इस बयार के बीच जनता का दर्द भी सामने आने लगा है और लोग चुनाव के बहिष्कार की घोषणाएं भी करने लगे हैं. छत्तीसगढ़ में भी लगातार कई गांवों, मोहल्लों से इस तरह की खबरें आनी शुरु हो गई है । विष्णुदेव सायऐसा ही एक मामला जशपुर जिले से आ रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्री मंडल में शामिल एक मंत्री भी इस जिले के निवासी हैं. केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री…

Read More

रायपुर । हिन्दू समाज में भगवान राम के जन्म स्थल के तौर पर अयोध्या का विशेष स्थान है. यहां श्रीराम की आरती अलग-अलग संप्रदाय अपने-अपने तरीके से करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अयोध्या की तरह ही हमारे छत्तीसगढ़ के एक मंदिर में श्रीराम की आरती की जाती है. बात हो रही है बेमेतरा जिला मुख्यालय से 22 किमी दूर स्थित चिल्फी के राम जानकी मंदिर की जहां वैष्णव परंपरा के अनुसार श्रीराम की आरती की जाती है । बेमेतरा-कवर्धा मार्ग पर स्थित उमरिया से दाढ़ी मार्ग पर स्थित चिल्फी में 1945 के दशक में श्रीराम जानकी मंदिर…

Read More

भानुप्रतापपुर । सोमवार का दिन विवादित बयानों के नाम पर रहा. जहां मीडिया में राष्ट्रीय नेताओं के बयान सुर्खियों में रहे । वहीं सूबे के कांकेर लोकसभा क्षेत्र के भानुप्रतापपुर से भी एक बयान आ रहा है. अपने बयानों से हंसी ठिठोली करने वाले लखमा बातों ही बातों में ऐसा कुछ बोल गए कि उनके लिए ये मुसीबत का सबब बन सकता है । लखमा ने कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर को वोट देने की अपील करते हुए कह दिया कि पहले नंबर का ही बटन दबाना, दूसरे नंबर के बटन पर करंट लगा है. लखमा के इस बयान के बाद…

Read More