Author: admin

रायपुर । अज्ञात बदमाशों ने स्कूल से एक छात्र को अपहरण कर लेने का सनसनी खेज मामला सामने आया है. स्कूल से बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की. कही नहीं मिला तो अपहरण की शिकायत डीडी नगर थाने में दर्ज कराई गई ।पुलिस ने बताया कि प्रार्थी विजय लक्ष्मी तिवारी ने एफआईआर कराया है कि उसके 17 साल के छात्र को कोपलवाली विद्यालय सुंदर नगर से किसी अज्ञात बदमाशों ने बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया है. फिलहाल पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में…

Read More

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के नक्सली इलाके बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। माओवादियों ने देर रात रामनवमी मेले में सुरक्षा व्यवस्था में लगे जवान पर चाकू से हमला कर दिया और जवान का हथियार भी लूटकर भाग गए। फिलहाल जवान का जिला अस्पताल ​में इलाज चल रहा है जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुइ है। मामला मद्देड थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मद्देड़ मेला में न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र व तेलंगाना से भी लोग आते हैं। मेले में हजारों की संख्या में भीड़ जुटती है। एसपी गोवेर्धन ठाकुर ने…

Read More

कवर्धा। छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों महासमुंद, राजनांदगांव और कांकेर के लिए 18 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। इन तीनों सीटों पर कुल 48 लाख 95 हजार से अधिक मतदाता हैं, जबकि 36 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रचार के अंतिम दौर में राजनांदगांव लोकसभा के पंडरिया क्षेत्र के प्रचार के लिए युवा कांग्रेस ने अनोखा तरीका खोजा निकाला है। जिससे गांव गांव पार्टी का आसानी से प्रचार होगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भैंस पर कांग्रेस के वोट की अपील करते हुए लिखा है, हम बेजूबानों की सुनो…अबकी बार कांग्रेस को चुनो। Also Read – DFO ने पत्रकारों को कहा-…

Read More

कवर्धा । वन विभाग की उदासीनता की वजह से रेंज में वन्य प्राणियों के शिकार में लगाम नहीं लग पाई है. शिकारी बेखौफ हो कर वन्यजीवों की हत्या कर रहे हैं. वन्य प्राणियों की शिकार के लिए शिकारी अब जंगल में करंट युक्त तार लगाए जा रहे हैं. हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक आदिवासी महिला की झुलसकर मौत हो गई ।मृतक महिला का नाम श्यामबति बैगा बताया जा रहा है. मृतक महिला मचियाकोना गांव की रहने वाली थी. वह महुआ बिनने जंगल गई थी लेकिन तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत…

Read More

रायपुर । दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने अष्टमी पर्व पर शनिवार को अनेक मंदिरों के हवन पूजन कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी. अष्टमी की सुबह विजय सबसे पहले चरोदा स्थित हनुमान मंदिर के हवन पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए. उसके बाद अपने गृह ग्राम उरला के मां शीतला मंदिर के धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए. लिमतरा के आश्रम में आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए. फिर औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के कालीबाड़ी मंदिर में पूजा अर्चना कर स्थानीय बंगाली समाज एवं अन्य विभिन्न समाज प्रमुखों से मुलाकात कर उनसे देश के स्वाभिमान और विकास के लिए…

Read More

बीजापुर । दक्षिण बस्तर के नैमेड और कोंडापल्ली के बीच 20 मार्च की रात नक्सलियों ने एक बोलेरो को बारूदी विस्फोट से उड़ाने की कोशिश की थी. जिससे वाहन में सवार 9 ग्रामीण घायल हो गए थे. अब नक्सलियों ने इस घटना को अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी है ।नक्सलियों की पश्चिमी बस्तर डिविजनल कमेटीएवम भैरमगढ़ एरिया कमेटी के द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि 20 मार्च की घटना में उनके पीएलजीए के लड़ाकों से गलती हुई थी. उन्होंने पुलिस वाहन समझ कर विस्फोट किया था. लेकिन वह दूसरी वाहन निकली. इसी कारण इस घटना में 9…

Read More

मगरलोड । धमतरी जिले के मगरलोड पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है. जो अपनी प्रेमिका के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था और अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देता था.मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम लखन लाल साहू है, जो ग्राम कपालफोड़ी का रहने वाला है. आरोपी एक साल पहले पीड़िता से परिचय कर बातचीत करता था और प्यार नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देता था. जबरन शारीरिक संबंध बनाया और मोबाइल में अश्लील वीडियो क्लीप बनाकर वायरल करने की धमकी देकर फिर से शारीरिक संबंध बनाते रहता…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ में 15 साल हमने सरकार चलाकर किसानों की बेहतरी के लिए जो कदम उठाए हैं. जहां तक सवाल है छोटा आदमी का तो इसका उपयोग करना ही नहीं और न किया गया. मैंने अटल जी पंक्तियों को दोहराया था कि छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता. जब मुख्यमंत्री बने हैं तो मन छोटा नहीं होना चाहिए. व्यक्ति कहां छोटा-बड़ा होता है, मन छोटा नहीं होना चाहिए. यह बात पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के छोटा आदमी कैंपेन पर कही ।डॉ. रमन सिंह ने अंबेडकर चौक में आयोजित कार्यक्रम…

Read More

रायपुर । राजधानी के सिविल लाइन थाना में आज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना औऱ सिंधी समाज के लोगों के बीच झड़प हो गई. मामला क्रांति सेना के पदाधिकारी को पुलिस हिरासत में लेने का. जैसे क्रांति सेना के नेताओं को अपने साथी को हिरासत में लिए जाने की खबर मिली वे थाने पहुँच गए. थाने में उन्होंने बिना जुर्म पदाधिकारी को समाज विशेष के दवाब में हिरासत लेने का आरोप लगाने लगे. इसकी जानकारी लगते ही सिंधी समाज के लोग भी थाने पहुँच गए. इस दौरान क्रांति सेना और सिंधी समाज के लोग आमने-सामने हो गए और दोनों के बीच झड़प…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़… एक ऐसा गढ़ जहां पग-पग में भगवान राम विराजमान हैं. वैसे यह कहना भी गलत नहीं होगा कि यहां हर भांजा भगवान राम हैं. इसके कारण है. लेकिन कारण से पहले आप छत्तीसगढ़ में भगवान राम और राम के रिश्तेदारों के बारे में जानिए ।दरअसल रामायण काल में जब भगवान राम को 14 वर्ष का वनवास हुआ था तो पौराणिक कथा के मुताबिक भगवान राम के 12 बरस आज के छत्तीसगढ़ और तब के दण्यकारण्य या कहिए दक्षिण कौशल में बीते थे. भगवान राम छत्तीसगढ़ में उत्तर की सीमा कोरिया जिले माता सीता और भाई लक्ष्मण के…

Read More