Author: admin

गरियाबन्द । पुल निर्माण की मांग को लेकर बहिष्कार करने वाले 11 गांव में शामिल निष्तिगुड़ा गांव में भाजपा प्रत्यशी पहुंचे, तो पूरा गांव स्वागत में जुट गया. गांव के सरपंच ने कहा कि कुछ लोग बहकावे में आकर सभा में पहुंच गए थे. बाकी 10 गांव जाने की हिम्मत भाजपाई नहीं जुटा पाए. उधर कांग्रेसी नेता झिरिपानी में सभा लेकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की ।दरअसल पांच दिन पहले 11 गांव के लोगों ने पुल निर्माण शूरू नहीं होते तक किसी भी मतदान में भाग नहीं लेने का निर्णय लिया था. उन्ही 11 में शामिल…

Read More

रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के द्वारा दिए गए इतना छोटा आदमी वाले बयान पर सियासत गर्म हो गई है. अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमन सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि आप बड़े आदमी बन गए थे, आपको मुबारक. मैं छोटा आदमी हूं, किसान का बेटा हूं. ऐसा ही रहूंगा. जिससे सभी किसान, युवा और आम जनता के बीच उपलब्ध रह सकू ।मुख्यमंत्री ने ये लिखा है ट्वीट में… हां! मैं छोटा आदमी हूं, एक किसान का बेटा हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि मैं ऐसा ही रहूं हमेशा। ताकि बस्तर से लेकर सरगुजा तक…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाश इतने हावी हो गए हैं कि दिनों दिन अपराध बढ़ते जा रहा है. ताजा मामला गोकुल नगर से निकलकर सामने आया है. जहां मामूली विवाद पर 25 से अधिक बदमाशों ने कुछ युवकों पर तलवार से हमला कर दिया और कार, बाइक में तोड़फोड़ भी की. हमले में एक निजी वेब पोर्टल का पत्रकार और उसका भाई गंभीर रुप से घायल हो गया है. वहीं वारदात के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार बाकियों की तलाश कर रही है ।मिली जानकारी के मुताबिक घटना…

Read More

कांकेर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और कांकेर सांसद विक्रम उसेंडी को अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में आज जमकर किरकिरी हो गई. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी सभा को संबोधित करने जा रहे थे, लेकिन तहसीलदार ने उसेंडी को सभा करने से रोक दिया और उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ गया ।दरअसल हुआ यूं कि आचार संहिता के बाद सभा के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी से अनुमति ली जाती है, लेकिन भाजपा नेता निर्वाचन पदाधिकारी से सभा की अनुमति लेना ही भूल गये. लिहाजा जैसे ही सभास्थल की तरफ हैलीपेड से निकलकर विक्रम उसेंडी जाने लगे, तहसीलदार ने उनका रास्ता रोक…

Read More

रायपुर । राजधानी के सदर बाजार, हलवाई लाइन स्थित ज्वेलरी शॉप में आयकर विभाग की दबिश के साथ सराफा व्यापारी को उठाकर ले जाने और उससे मारपीट की घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने शुक्रवार को आयकर विभाग पहुंचे और अधिकारी से शिकायत की ।मुख्य आयकर आयुक्त एसएसएसबी रॉय ने चर्चा में बताया कि पगरिया ज्वेलर्स में सर्वे हुआ था, जहां केआर ज्वेलर्स के संचालक मोहित जैन अपने पास रखे 33 लाख का हिसाब नहीं दे पाया तो देर रात पूछताछ की गई थी. उन्होंने बताया कि चुनाव के मददेनजर कार्रवाई की गई, जो भी कार्रवाई हुई है, वह नियमों के…

Read More

राजनांदगांव । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज चुनाव प्रचार करने डोंगरगढ़ पहुंचे. सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दंतेवाड़ा नक्सली हमले में भीमा मंडावी की हत्या हो गई. यह कोई मामूली वारदात नहीं है. इसमें षड्यंत्र की बू आती है. विधायक की पत्नी ने भी इस वारदात की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है. इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए. शाह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही उन्होंने यहां सीबीआई को आने से मना कर दिया है. इस दौरान अमित शाह ने राहुल गांधी पर भी तीखे प्रहार किए…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का शनिवार को व्यस्त कार्यक्रम रहेगा. जशपुर जिला में एक और रायगढ़ जिला में तीन सभा करने के साथ रायगढ़ शहर में रोड शो करेंगे ।जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीएम बघेल शनिवार को सुबह 11 बजे भिलाई – 3 से हेलिकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 12 बजे जशपुर जिला के पत्थलगांव विकासखंड के कांसाबेल में पहली सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद दूसरी सभा रायगढ़ जिला के धर्मजयगढ़ में दोपहर 1.45 बजे होगी. दिन की तीसरी सभा 3.25 बजे रायगढ़ जिला के सारंगढ़ विकासकंड के बरमकेला में होगी. इसके बाद शाम 5 बजे से चौथी…

Read More

रायपुर । दंतेवाड़ा के भाजपा विधायक भीमा मंडावी की मौत मामले में नक्सलियों की ओर से जिम्मेदारी लेने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नक्सलियों ने खुद ही अपना पोल खोल दिया. उन्होंने ये बता दिया कि उनका चेहरा कितना काला है. बता दिया कि भीमा को क्यों मारा गया ।डॉ रमन ने कहा कि भीमा मंडावी सड़क का निर्माण कराता था, स्कूल-कालेज खुलवाता था, अस्पताल बनाता था. नक्सली चाहते हैं बस्तर में अँधेरा हो. 18 वीं सदी में बस्तर रहने पर मजबूर हो जाए.उन्होंने कहा कि मैं बस्तर के लोगों को…

Read More

रायपुर । कांग्रेस के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जारी किए गए वीडियो ‘देखो आइऩा मोदी जी’ पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इतना छोटा आदमी छोटे मन से छोटी-छोटी हरकतें करता है. मजाक का पात्र बनेगा ।गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस और कांग्रेस आईटी सेल की ओर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच साल की नाकामियों को लेकर ‘देखो आइऩा मोदी जी’ वीडियो जारी किया गया. विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की ओर से जारी किया गया वीडियो ‘रमन का उल्टा चश्मा’ काफी लोकप्रिय हुआ था, और कांग्रेस के संदेश को लोगों को तक पहुंचाने में…

Read More

बीजापुर । नक्सलियों की एक बार फिर कायराना हरकत देखने को मिली है. चुनाव बहिष्कार करने में सफल नहीं सके, तो जगह-जगह पर आईईडी लगा रखा है. बस्तर लोकसभा में चुनाव कराकर वापस लौट रहे मतदान दलों को निशाना बनाने नक्सलियों ने आवापल्ली मार्ग पर नूकनपाल और चेरामन्गी के बीच आईईडी लगाया हुआ था. जिसे सीआरपीएफ की बीडीएस टीम ने डिटेक्ट कर दिया है ।जानकारी के मुताबिक जवानों ने आवापल्ली मार्ग पर आवाजाही पर रोक लगा दी है. साथ ही आईईडी मिलने वाली जगह पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बरामद आईईडी को निष्क्रिय करने के लिए बीडीएस की टीम…

Read More