Author: admin

रायपुर । कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान लोकप्रिय हुए ‘रमन का उल्टा’ की तर्ज पर लोकसभा चुनाव के लिए ‘आइना देखो मोदी जी’ टैग लाइन के साथ वीडियो जारी किया है. वीडियो में मोदी सरकार के पांच साल की नाकामियों का उल्लेख किया गया है ।कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में शैलेश नितिन त्रिवेदी, डॉ राकेश गुप्ता, जयवर्धन बिस्सा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस आईटी सेल की ओर से वीडियो जारी किया. पीसीसी के संचार प्रभारी शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल ने पीएम को आइना भेजा था, पीएम मोदी ने कई बार बदला है अपना चेहरा,…

Read More

रायपुर । कभी लोकतंत्र के खिलाफ रहकर मतदान का बहिष्कार करने वाले कोण्टा के पूर्व नक्सली एरिया कमेटी कमांडर अर्जुन इस निर्वाचन में मतदान दलों की सुरक्षा में लगे हैं. बस्तर में गुरूवार को हुए मतदान के दौरान लोकतंत्र के त्यौहार की सुरक्षा का जिम्मा उन्होंने अपने कन्धों पर उठा रखा है ।अर्जुन कई नक्सली गतिविधियों में शामिल रहकर अनेक वारदातों को अंजाम दे चुके थे. वह वर्ष 2001 से 15 वर्ष की उम्र से ही नक्सलियों के साथ था और उन पर आठ लाख रूपए का इनाम भी था. कुछ समय पहले उन्होंने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था…

Read More

दंतेवाड़ा । नक्सलियों की दंडकारण्य स्पेशल जोन और दरभा डिवीजन कमेटी ने विधायक भीमा मंडावी सहित 4 जवानों की हत्या की जिम्मेदारी ली है. कमेटी के सचिव साईंनाथ ने इसे लेकर एक प्रेस रिलीज भी जारी किया है. इसके साथ ही उन्होंने मृतक जवानों के लूटे गए हथियारों की भी तस्वीरें जारी की है. नक्सलियों ने श्यामगिरी गांव में आईईडी लगाकर ब्लास्ट किया था जिसमें विधायक मंडावी सहित 5 जवान शहीद हो गए थे. नक्सलियों ने मंडावी और पुलिस जवानों की हत्या के पीछे की वजह पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन समाधान के साथ ही सरकार द्वारा अडाणी को…

Read More

रायपुर. महासमुंद । के पूर्व निर्दलीय विधायक विमल चोपड़ा की बीजेपी में घर वापसी हो गई है. चोपड़ा ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सीएम रमन सिंह समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं के सामने बीजेपी में शामिल हो गए है. इसके अलावा रायपुर के निर्दलीय पार्षद मृत्युजय दुबे ने भी पार्टी की सदस्यता ले ली है।विमल चोपड़ा ने कहा कि मुझे देश के​ लिए काम करना है इसलिए घर वापसी कर रहा हूं. भाजपा के नेतृत्व में ही भारत आज विश्व में एक अलग पहचान बना पाई है. बता दें कि विमल चोपड़ा 2013 विधानसभा चुनाव के दौरान…

Read More

रायपुर । चुनाव सभा के लिए गुस्र्वार को आए कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू का कभी मौसम ने साथ नहीं दिया, तो कभी हेलीकॉप्टर ने कार्यक्रम बिगाड़ दिया। सिद्धू जब मुंगेली जिला के बालापुर जा रहे थे, तब हवा में ही उनके हेलीकॉप्टर का गेट खुल गया। हेलीकॉप्टर पर सवार रिटायर्ड ब्रिगेडियर प्रदीप यादव ने गेट को बंद किया। वहां से सिद्धू सभा करके रायपुर लौटे और उसके बाद डोंगरगांव के लिए हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरा तो खराब मौसम होने के कारण हेलीकॉप्टर डगमगाने लगा। पायलट हेलीकॉप्टर को वापस रायपुर ले आया। सिद्धू ने हेलीपेड से मोबाइल पर…

Read More

नारायणपुर । बस्‍तर लोकसभा सीट के लिए गुरुवार को पहले चरण के मतदान के दौरान नक्‍सलियों ने मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया। नक्‍सलियों ने मतदान दल की सुरक्षा के लिए तैनात जवानों पर ओरछा हेलीपेड के पास फायरिंग की।सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में नक्‍सली भाग खड़े हुए। इस घटना में एक नक्‍सली के मारे जाने की भी खबर मिल रही है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मतदान के बाद जब पोलिंग पार्टी वापस लौट रही थी तब अबूझमाड़ के आेरछा में नक्‍सलियों ने फायरिंग आरंभ कर दी। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद…

Read More

रायपुर। निर्वाचन आयोग ने आज सुबह ​प्रचार के लिए निकले विधायक विकास उपाध्याय को रोककर उनकी गाड़ी की तलाशी ली। बता दें विधायक विकास आज सुबह 6 बजे पश्चिम विधानसभा से खड़े महापौर प्रमोद दुबे के लिए प्रचार के लिए निकले थे। तभी अचानक निर्वाचन आयोग ने उनकी गाड़ी को रोककर तलाशी ली।

Read More

रायपुर । भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के विधानसभा और उनके बेटे सांसद अभिषेक सिंह की लोकसभा वाली सीट पर जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इस सीट से भाजपा ने डॉ. रमन के करीब संतोष पांडेय को प्रत्याशी बनाया है।राजनांदगांव लोकसभा में पूर्व मुख्यमंत्री लागातार सभाएं कर रहे हैं, अब शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा डोंगरगांव में कराई जा रही हैं। यह राष्ट्रीय अध्यक्ष की लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में पहली सभा है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी आज 4 सभाएं होगी। वे विशेष विमान से…

Read More

कोंटा । बिलासपुर से पेंड्रा की ओर जा रही दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायक युवक का नाम मनहरण पटेल और शिवरीनाराण के परसा पाली का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक के ट्रेन से गिरने के बाद मौजूद लोगों ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा भेजा गया। मामला करगी रोड रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। हालांकि युवक कैसे गिरा फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं लगी है।

Read More

भानुप्रतापपुर । पुल निर्माण में रूकावट आ गई है. नरबलि दिए जाना जरूरी है. बलि देने के लिए आदमी की तलाश है. ऐसी अफवाह आस-पास के गांवों में फैल रही है. लोगों ने डर से उस रास्ते में जाना ही बंद कर दिया. मजदूरों ने भी काम करने से मना कर दिया. जिससे पुल का काम बंद हो गया है, जिससे लोगों को राहत मिलने के बजाय मुसीबत बढ़ गई. ग्रामीण दूसरे रास्ते से जा रहे हैं । मामला दुर्गूकोंदल विकासखंड के कोड़ेकुर्सी के पास कोटरी नदी में पुल का निर्माण कार्य चल रहा है. बहुत कम समय में एक…

Read More