रायपुर। निर्वाचन आयोग ने आज सुबह प्रचार के लिए निकले विधायक विकास उपाध्याय को रोककर उनकी गाड़ी की तलाशी ली। बता दें विधायक विकास आज सुबह 6 बजे पश्चिम विधानसभा से खड़े महापौर प्रमोद दुबे के लिए प्रचार के लिए निकले थे। तभी अचानक निर्वाचन आयोग ने उनकी गाड़ी को रोककर तलाशी ली।