Author: admin

जगदलपुर । लोकसभा चुनाव में बस्तर के आदिवासियों का मूड साफ नजर आ रहा है। अशिक्षा के बावजूद वे मताधिकार की ताकत से परिचित हैं। मतदान के दो दिन पहले ही नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले के श्यामगिरी में आइईडी ब्लास्ट किया था, जिसमें विधायक भीमा मंडावी समेत पांच जवानों की मौत हो गई थी। नक्सलियों का मकसद चुनाव रुकवाना था। बावजूद इसके मतदान केंद्र क्रमांक 220 श्यामगिरी में सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो गया था।दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा ब्लॉक मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दूर है श्यामगिरी मतदान केंद्र। यहां मतदान के आधे घंटे पहले से ही…

Read More

जगलदलपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा। बस्तर लोकसभा बस्तर लोकसभा चुनाव के लिए 1879 पोलिंग बूथ पर मतदान जारी है, यहां 13,72,127 मतदाता वोटिंग करेंगे। वोट देने के लिए क्षेत्र के नेता और अधिकारी भी सुबह ही मतदान केंद्र पहुंच गए। सुकमा में छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने अपने गृहग्राम नागारास में पत्नी और परिवार के साथ मतदान किया। तकनीकी दिक्कतों की वजह से आबकारी मंत्री के गृहग्राम में मतदान करीब आधे घंटे देरी से शुरू हो पाया। लखमा बाहर लगी मतदाताओं की लाइन के पास से होते हुए सीधे अंदर पहुंचे और मतदान कियामतदान कर दंतेवाडा कलेक्टर ने ली सेल्फीदंतेवाड़ा…

Read More

डौंडी । तेज रफ्तार मोटर साइकिल नर्राटोला के पास रोड किनारे लोहे के एंगल से टकरा गई. इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया । पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गौरीशंकर कुमार (28 वर्ष) ग्राम टेकाढ़ोड़ा एवं संपत यादव (32 वर्ष) ग्राम साल्हे चौक कच्चे निवासी दल्लीराजहरा बैंक खाता खुलवाने गए थे. खाता खुलने के बाद एटीएम एक्टिवेट कराया, फिर अपने घर कच्चे आते वक्त डौंडी थाना क्षेत्र के खैरवाही के पास रोड किनारे लोहे के एंगल…

Read More

रायपुर । लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल को पहले चरण में छत्तीसगढ़ के बस्तर सहित 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर मतदान कराए जाएंगे. इन राज्यों में तेलंगाना, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, लक्षद्वीप और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं । इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट, ओडिशा, बिहार, महाराष्ट्र, जम्मू एवं कश्मीर,असम, मणिपुर, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की कुछ सीटों पर भी पहले चरण में मतदान कराए जाएंगे. देश भर में 7 चरणों में मतदान कराए जा रहे हैं. सभी चरणों के मतदान संपन्न होने…

Read More

रायपुर । बस्तर लोकसभा क्षेत्र में गुरुवार 11 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। प्रथम चरण में बस्तर क्षेत्र में मतदान दिवस के दिन सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में सभी संबंधित शासकीय तथा गैर शासकीय विभागों, संस्थानों तथा प्रतिष्ठानों में अवकाश दिए जाने का का आदेश जारी किया गया है। इसके साथ ही निजी संस्थानों, औद्योगिक तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अधिकारी तथा कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश दिए जाने निर्देश जारी किया गया है।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने अवकाश संबंधी आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए बस्तर संभागायुक्त तथा संभाग के सभी कलेक्टर समेत बस्तर रेंज…

Read More

कोरबा । कोरबा में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर तीन युवक सवार थे, जिसे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मामला गुरसिया बांगो के पास का बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

Read More

बिलासपुर । मरवाही में बीजेपी कार्यकर्ता की मौत का मामला सियासी तूल पकड़ लिया है। जहाँ एक तरफ भाजपा के राजनेता पुलिस के कार्यवाही पर सवाल खड़े करने लगे है तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस भी इस मामले में मौत को साधारण घटना सिद्ध करने का कोशिश करने में लगी है। बिलासपुर से बीजेपी सांसद लखनलाल साहू ने मरवाही थाने में भाजपा नेता की पुलिस पिटाई से मौत होने पर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि- मरवाही थाना प्रभारी एक्का ने बेरहमी से पीट-पीट कर बीजेपी नेता की हत्या कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि…

Read More

भोपाल । चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों पर पडत्रें आयकर छापों को लेकर संज्ञान लिया है। आयोग ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष पीसी मोदी और राजस्व सचिव एवी पांडे को मौखिक चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी राजनीतिक पार्टी या उनसे जुड़े लोगों पर कार्रवाई से पहले आयोग को सूचत किया जाना जरूरी है।आयोग ने कहा है कि मौजूदा कार्रवाई के बारे में आयकर विभाग चुनाव आयोग को जानकारी दे। इसके अलावा इन छापों के दौरान क्या मिला, इसकी जानकारी भी चुनाव आयोग को आयकर विभाग मुहैया कराए। राजस्व सचिव एबी चुनाव आयुक्त सुनील…

Read More

रायपुर । दूसरे-तीसरे चरण की चुनाव को लेकर कांग्रेस का प्रचार-प्रसार तेज हो गया है. कल 11 अप्रैल को मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ नवजोत सिंह सिद्धू 4 जिलों का दौरा करेंगे. मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ नवजोत सिंह सिद्धू बिलासपुर, बलौदाबाजार, राजनादगांव और महासमुंद में जनसभाओं को संबोधित करेंगे ।

Read More

दंतेवाड़ा । पूर्व सीएम रमन सिंह, धरमलाल कौशिक, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विक्रम उसेंडी सहित कई बीजेपी नेता दंतेवाड़ा पहुंचे और दिवंगत विधायक भीमा मंडावी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। सीएम रमन सिंह ने कहा कि घटना पर दुख जताते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने घटना की जांच की मांग की। बता दें कि मंगलवार को नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था जिसमें बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की मौत हो गई। साथ ही इस हमले में एक ड्राइवर और तीन जवान शहीद हो गए।

Read More