Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों की समस्याओं पर वैज्ञानिकों ने किया संवाद
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश’
- ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’
- अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’
- दिल्ली से लौटे CM साय ने कहा – छत्तीसगढ़ की संस्कृति को मिल रही वैश्विक पहचान, भारत मंडपम में प्रदेश के उत्पादों की धूम
- जिले में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित गाइडों की टीम से साहसिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
Author: admin
दंतेवाड़ा । नक्सली हमले में शहीद बीजेपी विधायक भीमा मंडावी का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा. भीमा मंडावी का पार्थिव शव भाजपा कार्यालय लाया गया है, जहां पर प्रदेश भर के भाजपाई अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।दंतेवाड़ा भाजपा कार्यालय में सबुह से ही भीड़ जुटने लगी है. अंतिम दर्शन को लोगों का उमड़ा हुजूम पड़ा है. पूर्व मंत्री केदार कश्यप भी पहुंच चुके हैं।बतादें की दिवंगत मंडावी के अंतिम संस्कार में पूर्व सीएम रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, सौदान सिंह, अनिल जैन समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे. इसके अलावा प्रदेश…
रायपुर । माओवादी हमले में दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी सहित पांच लोगों के मारे जाने पर कांग्रेस ने गहरा शोक व्यक्त करते हुये इस घटना की कड़ी निंदा की है। पूरा कांग्रेस परिवार दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों का सहभागी है।प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि हम कांग्रेसजन इस दर्द को समझते और महसूस करते हैं। कांग्रेस ने भी माओवादी हमले में अपने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों सहित बड़े नेताओं को खोया है। आज के माओवादी हमले 2013 के झीरम हमले जिसमें शहीद विद्याचरण शुक्ल, शहीद नंदकुमार पटेल, शहीद…
रायपुर । दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी की नक्सल हमले में मौत पर भाजपा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इस हमले में शहीद हुए जवानों एवं वाहन चालक के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने दंतेवाड़ा के नक्सल हमले में भीमा मंडावी एवं जवानों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है. डॉ. जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 100 दिन पुरानी नक्सल संरक्षक कांग्रेस सरकार के कारण नक्सलियों ने इस कायरतापूर्ण घटना को अंजाम दिया है. यह राजनीतिक साजिश है और कांग्रेस इससे अपना दामन नहीं बचा सकती.…
नक्सली ब्लास्ट में विधायक भीमा मंडावी और 4 जवान शहीद राहुल गांधी व प्रणव मुखर्जी बेहद दुखद जताया
रायपुर । दंतेवाड़ा के कुआकोंडा में नक्सली ब्लास्ट में विधायक भीमा मंडावी और 4 जवान शहीद हो गए. इस हमले पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर दु:ख जताया है. राहुल गांधी ने ट्वीटर पर लिखा । ‘दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ का नक्सली हमला बहुत दुखद हैं. मै ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति और परिवार जन को शक्ति और हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं । पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने ट्वीट कर कहा कि दंतेवाड़ा में आज हुए #NaxalAttack पर अधिक हैरान और आहत हूं. विधायक भीमा मंडावी सहित 5 लोगों की हत्या, हिंसा के ऐसे…
रायपुर । दंतेवाड़ा जिले में नक्सली हमले में विधायक भीमा मंडावी और उनके पीएसओ सहित 5 जवानों के शहीद होने की खबर लगते ही प्रदेश में शोक का माहौल है. जानकारी लगते ही सीएम भूपेश बघेल ने अपनी सभी चुनावी सभाओं को रद्द कर दिया है । जिस दौरान ये घटना हुई थी उस दौरान सीएम बिलासपुर में थे, जानकारी लगने के बाद उन्होंने सभा को रद्द कर दिया और राजधानी रायपुर लौट आए. बताया जा रहा है कि सीएम भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव सुनील कुजूर सहित सुरक्षा से जुड़े तमाम आला अधिकारियों की आपातकालीन बैठक बुलाई. बैठक में…
रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बस्तर में दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी समेत पांच जवानों की नक्सली हमले में हुए मौत पर गहरा दुख जताया है. इसके साथ ही विपक्ष पर हमला किया. रमन सिंह ने कहा कि ये ह्दय विदारक घटना है. हम सबके लिए संघर्ष करने वाला इंसान शहीद हो गया । सरकारी की ये बड़ी विफलता है. सरकार चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था देने में असफल हुई है. हमने भी तीन चार चुनाव कराए हैं. लेकिन ऐसी घटना नहीं हुई. इस हमले की जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए. और तत्काल मुख्यमंत्री को अपने पद से…
रायपुर । चुनाव और राजनीतिक सुधारों के लिए काम करने वाले संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने छत्तीसगढ़ का सर्वे रिपोर्ट जारी किया है. एडीआर ने चुनाव में मतदाताओं की प्राथमिकता को लेकर सर्वे किया था. सर्वे के अनुसार शहरी और ग्रामीण मतदाताओं में रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा है । सर्वे के अनुसार ग्रामीण मतदाताओं के लिए रोजगार 58 फीसदी लोगों के लिए सबसे बड़ा मुद्दा है. जबकि 44 फीसदी लोगों ने सिंचाई को प्राथमिकता बताया है. 39 फीसदी लोगों की प्राथमिकता खेती के लिए बिजली है । उधर शहरी मतदाताओं में 61 फीसदी लोगों के लिए रोजगार सबसे…
मरवाही/रायपुर । मरवाही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता चंद्रिका तिवारी की पुलिस की पिटाई मेंं मौत के बाद सियासी बवाल मच गया. इस मामले में सांसद लखन साहू के नेतृत्व भाजपाइयों ने मरवाही थाने के बाहर धरना दिया, प्रदर्शन किया. इधर मामले में बवाल मचते देख मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी ईलातालिश एक्का को हटा दिया गया. एसपी ने थाना प्रभारी को हटाते हुए पुलिल लाइन बिलासपुर अटैच कर दिया है.देखिए धरना प्रदर्शन का वीडियोनेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता चंद्रिका तिवारी की मौत पुलिस हिरासत में हुई है. मौत की वजह थाना…
दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा के कुआकोंडा में नक्सली ब्लास्ट में विधायक भीमा मंडावी की भी मौत हो गई है. मंडावी अपने काफिले के साथ जा रहे थे उसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया. ब्लास्ट में जिस गाड़ी को नक्सलियों ने उड़ाया बताया जा रहा है उस गाड़ी में भीमा मंडावी भी बैठे थे. मंडावी के अलावा उनके पीएसओ सहित 5 जवान भी घटना में शहीद हो गए हैं. डीआईजी पी सुंदरराज ने मंडावी की मौत की पुष्टि की है । घटना कुआकोंडा थाना क्षेत्र के नकुलनार-बचेली शार्टकट मार्ग की है. विधायक अपने समर्थकों के साथ इस मार्ग से गुजर रहे…
रायपुर । राजधानी पुलिस ने आज अचनाक फूंडहर स्थित हिमालयन हाइट्स में करीब 70 जवानों के साथ दबिश दे दी. बड़ी संख्या में पुलिस की इस छापेमारी से अपार्टमेट्स में हड़कंप मच गया. लोगों घरों से निकलकर बाहर आ गए. पुलिस ने भी ताबातोड़ पूछताछ शुरू कर दी. सीएसपी कृष्णा पटेल के नेतृत्व में पुलिस ने सैकड़ों मकानों की जांच-पड़ताल की । पुलिस की इस तरह छापेमारी की वजह है मोहल्लेवासियों की ओर से मिली शिकायत ही थी. शिकायत ये थी कि अपार्टमेंट में कई कुछ लोगों संदिग्ध तरीके से रहते हैं आना-जाना करते हैं. वहीं सबसे बड़ी वजह दो…