Author: admin

रायपुर. नरेंद्र मोदी और अमित शाह आप कल्पना नहीं कर सकते, उससे ज्यादा भी नीचे गिर सकते हैं. कल का भाषण उसी स्तर का था. छत्तीसगढ़ में जातिवाद नहीं चलता, जिस प्रकार का भाषा का वो प्रयोग किए हैं, चोरी किए हैं तो पूरी जाति को लपेटने की कोशिश कर रहे हैंं. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं, प्रधानमंत्री को इस प्रकार की भाषा का उपयोग नहीं करना चाहिए. यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरगुजा और कोरबा जिले में चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही. बघेल ने कहा कि कोई व्यक्ति यदि चोरी…

Read More

रायपुर। आरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार किस तरह से हावी है, इसका नजारा मंगलवार शाम को देखने को मिला। कांग्रेस सरकार में महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के देवर राकेश भेड़िया की गाड़ी का फिटनेस कराने गए एजेंट और किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरीश रहेजा से ट्रांसपोर्टर इंस्पेक्टर रामकुमार ध्रुव और टीएसआइ पंचम द्वारा अवैध उगाही के लिए रखे गए दो बाहरी तत्वों ने एक हजार रुपये अतिरिक्त मांगा। एजेंट ने पैसा देने से इन्कार किया तो दोनों ने मारपीट कर टाइल्स मारकर सिर फोड़ दिया। घटना की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। विधायक…

Read More

जशपुर। मेडम में बहुत गुरूर में थी। अंहकार इतना की इलाज के लिए पहुँचे बच्चे का इलाज न कर उसके पिता से अपने केबिन में पोछा लगवाने लगी। सिर्फ इस वजह से क्योंकि बीमार बच्चे ने डॉक्टर मेडम के कक्ष में उल्टी कर दिया था। आखिरकार डॉक्टर मेडम को यह अंहकार भारी पड़ा और निलंबन की गाज गिर गई। स्वास्थ्य विभाग ने मीडिया में ये खबर वायरल होते ही जिला अस्पताल जशपुर में पदस्त डॉक्टर के। केरकट्टा को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में मेडम केरकेट्टा सरगुजा स्वास्थ्य संभागीय कार्यलय में अटैच रहेंगी। दरअसल बीते दिनों जशपुर के पूर्व…

Read More

रायपुर। ऐसा दूसरी बार हुआ है जब पैथोलॉजी चलाने वाली संस्था को नोटिस थमाया गया है। दरअसल पैथोलॉजी चलाने वाली संस्था के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी कि वे मरीजों को टेस्ट के नाम पर डॉक्टर द्वारा लिखी गई टेस्ट से ज्यादा टेस्ट कर अधिक पैसे वसूलते थे। ऐसा कारनामा उसके द्वारा पहले भी किया जा चुका है। लेकिन प्रबंधन की ओर से केवल कारण बताओ नोटिस की ही कार्रवाई हर बार की जाती है। एक बार फिर ये नोटिस थमाया गया है। मरीजों से जांच के नाम पर अधिक पैसे लेने के आरोप में लल्लूराम। कॉम ने पहले…

Read More

जांजगीर। जिले में फूड पॉइजनिंग से तबियत बिगड़ने से एक बच्चे की मौत का मामला सामने आया है वहीं दो बच्चें गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती हैं। पूरा मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। दरअसल बच्चों की तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने तीनों बच्चों को सक्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां एक 5 साल की बच्ची कुमारी निखत ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दो बच्चें सय्यद अफ्तार अली और सय्यद राहत अली की गंभीर अवस्था को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को सक्ती अस्पताल से जिला अस्पताल जांजगीर रेफर कर दिया जहां उनका इलाज…

Read More

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में पुलिस को एक लाख रूपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। मिली जानकारी के अनुसार बारसुर थाना पुलिस ने मंगलवार को ठोठापारा इलाके में एक लाख रुपए के जनमिलिशियाई कमांडर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली का नाम रेणु उर्फ सुनील पिता पण्डरु कश्यप 32 वर्ष है और वह बुरदुदुम गांव का रहने वाला है। गिरफ्तार नक्सली ने इलाके में हुए कई नक्सली हमले में शामिल होने का अपराध स्वीकार किया है।

Read More

रायपुर। बैंकों द्वारा इन दिनों पैसे जमा करने से लेकर पैसे निकालने तक का शुल्क लिया जा रहा है। सबसे ज्यादा उपभोक्ताओं के लिए दुखदायी बात है बचत खाते में मिनिमम बैलेंस न रखने पर लगने वाला जुर्माना। आमतौर पर बैंक बचत खातों में मिनिमम एवरेज बैलेंस न रहने पर जुर्माना लगता है, लेकिन सभी बैंकों में मिनिमम बैलेंस की राशि और जुर्माना अलग-अलग होता है।यह बैंक खाते के प्रकार पर भी निर्भर करता है। बैंकिंग अधिकारियों के अनुसार अधिकांश शासकीय बैंकों में अर्ध शहरी क्षेत्रों के लिए 2000 रुपये, शहरी क्षेत्रों के लिए 3000 रुपये तक मिनिमम बैलेंस रखना…

Read More

बिलासपुर। बहुचर्चित अंतागढ़ टेपकांड मामले में आरोपी बनाए गए लोगों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट से पूर्व सीएम रमन सिंह के दामाद डॉ. पुनीत गुप्ता, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, कांग्रेस के तत्कालीन प्रत्याशी मंतूराम पवार को जमानत मिल गई है। इन्हें जस्टिस गौतम भादुड़ी के कोर्ट से जमानत मिली है। इन तीनों याचिकाकर्ता के वकील रमाकांत मिश्रा थे। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, अमित जोगी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दामाद डॉ. पुनीत गुप्ता, मंतूराम पवार और पूर्व मंत्री राजेश मूणत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। रायपुर के पंडरी थाने में कांग्रेस…

Read More

कोरबा। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जो कुछ भी छत्तीसगढ़ में हो रहा है वो कांग्रेस के नक्सलियों के हौसला बढ़ाने के कारण हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नक्सलियों के समर्थकों से आपको सावधान रहने की जरुरत है। कांग्रेस के घोषणा पत्र को पीएम ने ढकोसला पत्र बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने ऐलान किया है कि अगर दिल्ली में उसकी सरकार आती है तो वह देशद्रोह कानून खत्म कर देगी। जो लोग नक्सली गतिविधियां करते हैं उनको बचाने की कोशिश कर रही है। पीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवं उपभोक्ता संघ के साथ चिटफंड कंपनी के प्रभावितों ने पूर्व की रमन सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोलते हुए चकरभाटा थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में करीब हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। बिलासपुर में चिटफंड कंपनी के प्रभावितों ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और रामसेवक पैकरा पर एफआईआर करने की मांग की। मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। प्रदेश महासचिव नंद कुमार निषाद ने बताया कि रोजगार मेले में जो भी नेता मंत्री आए थे। उनमें से कुल 32 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआरदर्ज कराई जा रही…

Read More