Author: admin

बलरामपुर । कांग्रेस की सरकार आने के बाद से राशन दुकान से चना और नमक वितरण को लेकर भाजपा के घेरे जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में चना और नमक का वितरण बंद नहीं होगा । बलरामपुर में हाईस्कूल मैदान में आयोजित आमसभा में मौजूद बड़ी संख्या मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि विपक्ष में जाने के बाद भाजपा सिर्फ लोगों को बहकाने का काम कर रही है. पूर्व सीएम रमन सिंह ने नमक सहित सभी योजनाओं में कमीशन खाया है, और अब बंद होने को अफवाह…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ का महासमुंद लोकसभा सीट पर राज्य बनने के बाद हुए तीन आम चुनावों में से दो ने देश- विदेश में सुर्खियां बटोरी। राज्य बनने के बाद 2004 में हुए पहले आम चुनाव में इस सीट से दो कांग्रेसी दिग्गज आमने- सामने थे। कांग्रेस ने चार महीने पहले राज्य की सत्ता खोने वाले अजीत जोगी को यहां से प्रत्याशी बनाया तो भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. विद्याचरण शुक्ल को कमल निशान थमा दिया।पूरे चुनाव अभियान के दौरान दोनों-तरफ से जोरदार प्रचार अभियान चला, लेकिन मतदान के ठीक दो दिन पहले जोगी सड़क दुर्घटना का शिकार…

Read More

दुर्ग । चुनावी मौसम में नेता एक दूसरे के खिलाफ जहर उगल रहे हैं. पक्ष विपक्ष एक दूसरे के खिलाफ छींटाकशी और शब्दों की सीमाएं जहां लांघ रहे हैं वहीं दुर्ग से लोकतंत्र की एक अच्छी तस्वीर सामने आई है. यहां दो परस्पर विरोधी दलों के नेता आमने सामने हुए तो एक दूसरे से न तो मुंह फेरे और न ही किसी तरह की कोई छींटाकशी ही किये बल्कि एक दूसरे से पूरी आत्मीयता से मिले. जहां एक प्रत्याशी ने विपक्षी दल के नेता का पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया । चुनावी मौसम में त्यौहारों की अपनी बड़ी अहमियत होती…

Read More

कोरबा । कोरबा लोकसभा में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है. दोनों ही राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा अपने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जमकर प्रचार कर रहें हैं. चुनाव प्रचार के इस क्रम में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत से बातचीत में कोरबा लोकसभा से पहली बार चुनाव लड़ रही ज्योत्सना महंत ने कहा कि वो पूरे उत्साह के साथ इस बार मैदान में हैं. उनका कहना है कि उनके पति डॉ चरणदास महंत के साथ उन्होंने कई चुनाव में संघर्ष किया है,पिछले 27 सालों से राजनीति में सक्रिय रही है ओर पूरी तरह राजनीति में रच बस गयी है…

Read More

बिलासपुर । भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर बिलासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे अरुण साव की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहा विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है. बताया जाता है कि अरुण साव को पेट दर्द की शिकायत पर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया. उपचार के बाद शाम तक अस्पताल से छुट्टी किए जाने की संभावना है । गौरतलब है कि बिलासपुर लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होना है. मैदान में एक तरफ जहां भाजपा के अरुण साव हैं, तो दूसरी…

Read More

दुर्ग । मॉर्निंग वॉक के लिए निकले दो होनहार खो-खो खिलाड़ियों को तेज रफ्तार हाइवा ने रौंद डाला. इनमें से एक जहां नेशनल तो वहीं दूसरा स्टेट प्लेयर था. वहीं मॉर्निंग वॉक में उनके साथ गई युवती सदमे की स्थिति में है. मामला दुर्ग-पाटन रोड पर ग्राम अरसनारा का है । जानकारी के अनुसार, ग्राम अरसनारा निवासी मेनका पटेल पिता केशव पटेल (22 वर्ष), चुम्मन साहू पिता प्रदीप साहू (23 वर्ष) और निशा यादव मॉर्निंग वॉक के लिए सुबह करीब 4.30 निकले थे. तीनों पैदल चलते हुए पंदर चौक की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान एक अज्ञात हाइवा ने…

Read More

रायपुर । पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच में 50 लाख रुपए के सट्टा-पट्टी के साथ चार आरोपी को पकड़ा है. आरोपियों से 9 मोबाईल फोन व 22,200 हजार रुपए नगदी जब्त की गई. न्यू राजेंद्र नगर थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है । पुलिस ने बताया कि मुखबिर से न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र के हिमालया हाईट्स में आईपीएल क्रिकेट पंजाब एवं राजस्थान के मैच में आनलाईन सट्टा खिलाने की जानकारी दिया. विशेष पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए हुलिये के आधार पर उक्त स्थान पर जाकर तस्दीक किया. वहां एक व्यक्ति अपने हाथ में…

Read More

रायपुर । सभी 11 सीटों पर जीत का दावा करते हुए सांसद रमेश बैस ने कहा, 11 तारीख को हुए पहले चरण के मतदान से समझ आ गया है कि बीजेपी सभी 11 सीटों में जीत रही है। रायपुर लोकसभा भाजपा का गढ़ है और यहां भाजपा ही चुनाव जीतेगी। पिछले दिनों भाजपा विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों द्वारा हत्या करने के बाद ऐसा लग रहा था। इसका मतदान पर असर पड़ेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे यह साबित होता है कि अब बस्तर के आदिवासियों के मन से नक्सलियों का खौफ खत्म होता जा रहा है।प्रदेश में 17वीं लोकसभा…

Read More

दंतेवाड़ा। सत्ता भले ही बदल जाए लेकिन व्यवस्था आसानी से नहीं बदलती. इसका ताजा उदाहरण बस्तर में देखने को मिल रहा है. यहां नक्सल हिंसा की पीड़ित महिला मदद के लिए प्रशासन के दरवाजे तक बार-बार जाकर गुहार लगा रही है लेकिन मिल सिर्फ आश्वासन ही रहा है. दर्द को बयां करने वाली ये खबर 2018 में अगस्त के महीने में हुई नक्सल घटना से जुड़ी है. तब भांसी थाना के नजदीक मुख्य मार्ग पर नक्सलियों ने एक यात्री बस में आग लगा दी थी. इस बस में सवार एक यात्री जिंदा जल गया था. मृतक की पहचान सतीश यादव…

Read More

बीजापुर। बोदली भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में नगर सैनिक राजू राम गोन्दे की धार-दार हथियार से जघन्य हत्या कर दी गई। जानकारी मिलने पर जवानों की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। जवान बीते दो महीनों से ड्यूटी से नदारद चल रहा था। बीजापुर के एसपी गोवर्धन ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जवान की हत्या पर अभी भी संशय की स्थिति है कि यह नक्सली घटना है या कुछ और। जवान बीते दो महीने से ड्यूटी से नदारद था, जिसकी वजह से निलंबित किया गया था, घटना के दिन जवान महुआ बीनने के लिए…

Read More