Author: admin

रायपुर । दूसरे चरण के लिए देश भर में चल रहा मतदान शाम 5 बजे समाप्त हो गया है. गुरुवार को 12 राज्यों की 95 सीटों में वोट डाले गए. आज सुबह से ही मतदान केन्द्रों में वोट डालने के लिए मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रही । तेज धूप की वजह से दोपहर के समय मतदान की गति कुछ धीमी रही. जैसे-जैसे सूरज ढलते गया वैसे-वैसे ही मतदान की गति में फिर से तेजी आ गई. छत्तीसगढ़ की सभी तीनों सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कोरबा में भारी मतदान हुआ. दोपहर 3 बजे तक 59. 72 प्रतिशत तक रहा ।…

Read More

कांकेर । दूसरे चरण के लिए छत्तीसगढ़ के तीन विधानसभा सीट पर मतदान हुआ. मतदाताओं ने इस त्योहार में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लिया. लेकिन कांकेर जिले के मोहला गांव में जहां हाल ही में 4 जवानों की शहादत हुई थी. वहां वोटिंग के प्रति लोग ज्यादा जागरुक दिखें और मतदान कर नक्सलियों को मुहतोड़ जवाब दिया। दरअसल 4 अप्रैल को कांकेर जिले के परतापुर थाना के अंतर्गत ग्राम माहला में सुरक्षाबलों पर बड़ा हमला किया था. इस हमले में बीएसएफ के 4 जवान शहीद हो गए थे और नक्सलियों ने इस क्षेत्र में मतदान नहीं करने की चेतावनी भी दी…

Read More

बिलासपुर । निलंबित IPS मुकेश गुप्ता को हाईकोर्ट से फौरी राहत मिल गई है.हाईकोर्ट ने आज हुई सुनवाई के बाद नो कोरेसिव एक्शन का आदेश दिया है. कोर्ट ने अपने अगले आदेश तक गुप्ता को राहत देते हुए उन्हें गिरफ्तार नहीं करने का आदेश दिया है. इसके साथ ही न्यायालय ने निलंबित आईपीएस गुप्ता को जांच एजेंसियों के समक्ष उपस्थित होने का आदेश भी दिया है । अतिरिक्त महाअधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा के मुताबिक कोर्ट ने गुप्ता को तत्काल गिरफ्तार नहीं करने का आदेश दिया है साथ ही गुप्ता को आदेश दिया है कि वे जांच एजेंसियों को जांच में…

Read More

भानुप्रतापपुर । कांकेर लोकसभा सीट के लिए भानुप्रतापपुर में मतदान करने के बाद वापस घर लौट रहे दो बाइक सवारों की सड़क हादसे में मौत हो गई है. बाइक और ट्रेलर की आमने सामने जोरदार भिडंत हो गई. घटना भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के रानवाही में हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की शिनाख्त धनसिंह कुंजाम और घनश्याम सलाम के रूप में की गई है. दोनों दुर्गुकोंदल स्थित बजरंग इस्पात के खदान में कर्मचारी थे. सड़क हादसे के दौरान एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । घटना…

Read More

रायपुर । शिक्षाकर्मियों को अब समय पर वेतन मिल जाएगा. राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए एकमुश्त एक सौ इकहत्तर करोड़ अठ्यासी लाख रुपए जारी करते हुए तमाम जिला पंचायत सीईओ को आहरण की शर्तों के साथ पत्र जारी कर दिया है । चुनाव का सीजन शिक्षाकर्मियों के लिए काफी फायदे का सौदा साबित हो रहा है. इसके पहले प्रदेश में सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आठ वर्षों से अधिक समय से सेवारत शिक्षाकर्मियों का शिक्षा विभाग में संविलियन कर उनकी एक बड़ी शिकायत को दूर कर दिया था, अब वित्तीय वर्ष के लिए एकमुश्त रकम…

Read More

महासमुंद । देश भर के 12 राज्यों की 95 सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान चल रहा है. जिसमें कि छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटें महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव सीट शामिल है. मतदान के लिए प्रदेश में खासा उत्साह देखा जा रहा है. चुनाव को लेकर मतदाताओं में किस कदर की जागरुकता आ चुकी है उसका नजारा महासमुंद जिले में देखने को मिला जहां एक ऐसी बुजुर्ग मतदाता मतदान करने के लिए पहुंची जो बेहद बीमार थी. उसने लोकतंत्र में वोट के महत्व को समझते हुए इलाज से पहले मतदान किया और उसके बाद डॉक्टर के पास पहुंची. महिला…

Read More

राजिम । गुरुवार को छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों में मतदान चल रहा है. राजिम में विधायक अमितेष शुक्ल अपनी पत्नी देवयानी शुक्ल के साथ मतदान करने पहुंचे. अमितेष शुक्ल दोपहर तकरीबन 1 बजे ग्राम पंचायत किरवई स्थित मतदान केन्द्र पहुंचे. जहां वे और उनकी पत्नी ने आम जनता के साथ कतार में खड़े हो कर मतदान किया । अमितेष शुक्ल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राजिम क्षेत्र की जनता के साथ दिवंगत नेता पंडित श्याचारण के समय से पारिवारिक संबंध रहा है. इसलिये क्षेत्र की जनता ने तकरीबन 58 हजार वोट से लीड दिलाकर विधानसभा चुनाव…

Read More

तखतपुर (बिलासपुर) । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनावी प्रचार-प्रसार में बिलासपुर लोकसभा के तखतपुर में आमसभा को संबोधित करने पहुंचे. अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर गठबंधन की सरकार बनती है तो 1 सप्ताह में 6 दिन में छह राज्य के अलग-अलग प्रधानमंत्री बनेंगे और रविवार को सरकार की छुट्टी में रहेगा. राहुल गांधी पर निशाने हुए शाह ने कहा कि मैं अब तक नहीं समझ पाया कि जो पाकिस्तान के आंतकवादी मारे गए है क्या वे राहुल बाबा के चचेरे भाई थे. इस घटना पर दो जगह छाया मातम, पहला पाकिस्तान…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. इस चरण में प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. सुबह से ही मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है. युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक अपने मताधिकारों का प्रयोग करने बूथ पहुंच रहे हैं । सुबह 11 बजे तक कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में मतदान का आंकड़ां औसतन 26.2 प्रतिशत रहा है. फिलहाल तीनों लोकसभा क्षेत्रों में बगैर किसी बाधा के मतदान जारी है ।

Read More

दिल्ली । साल 2018-19 के लिए अमिताभ बच्चन ने 70 करोड़ रुपये इनकम टैक्स के रूप में जमा किए। उनके प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा, “मिस्टर बच्चन ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 70 करोड़ रुपये इनकम टैक्स के रूप में अदा किए।” मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये बॉलीवुड में किसी भी कलाकार की तरफ से इस पीरियड में भरा गया सबसे अधिक टैक्स है।हाल के समय में, बिग बी ने बिहार के मुजफ्फरपुर के 2,084 किसानों का ऋण भी अदा किया है।उन्होंने इसके अलावा 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों…

Read More