Author: admin

पब्लिकयूवाच-बीजापुर। आज हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलाने जा रहे हैं, जो देश- प्रदेश के शिक्षित, संपन्न और संसाधनों से लैस लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए प्ररणास्त्रोत बन सकता है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत का एक बेहतरीन उदाहरण बन सकता है. लाॅकडाॅउन के दौरान जब हर वर्ग आर्थिक तंगी से गुजर रहा था, तब बोल न पाने और सुन न पाने वाले इस सख्श की आय दुगुनी हो गई थी. हम बात कर रहे हैं बीजापुर के धुर नक्सल प्रभावित गांव धरमापुर के निवासी देवेन्द्र दुर्गम की. देवेन्द्र नाई का काम करते हैं । मूकबधिर ने…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा 10वीं-12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम कल यानी 23 जून को घोषित कर दिए जाएंगे. इसकी पुष्टि माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव वीके गोयल ने की है. स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम सिंह साय टेकाम खुद परीक्षा परिणाम सुबह 11 बजे घोषित करेंगे. जानकारी के अनुसार 10वीं-12वीं कक्षा का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया हैं । इससे पहले कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन की वजह से 10वीं और 12वीं की शेष परीक्षाएं नहीं हो पाई थी. जिन विषयों के पेपर हुए थे, उनकी कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य पूरा हो चुका है.…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. जिससे कम्युनिटी स्प्रेड का भी खतरा बढ़ गया है. इसे कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम अब ऑटो-रिक्शा चालकों का भी कोविड-19 टेस्ट करेगी । इसके अलावा रायपुर के ट्रक ड्राइवर, सब्जी-फल विक्रेता, क्लिनिक कर्मी, अन्य दुकानदारों की भी रेंडम टेस्टिंग की जाएगी. राजधानी में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. जिला प्रशासन के साथ नगर निगम और महिला बाल विकास विभाग की टीम डोर-टू-डोर सर्वे करेगी । जिला प्रशासन ने…

Read More

पब्लिकयूवाच – आरंग । बलौदाबाजार जिले के सिविल सर्जन डॉक्टर की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रायपुर जिले के आरंग में दहशत का माहौल है, क्योंकि डॉक्टर का आरंग के बस स्टैंड में निजी अस्पताल संचालित है. जहां वो रविवार को भी मरीजों का इलाज कर रहे थे. डॉक्टर की देर रात रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. डॉक्टर के पास इलाज कराने आए लोगों और आस पास क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है । बताया जा रहा है कि डॉक्टर हर रविवार को मरीजों का इलाज करते है. जिस कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या आम…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । बोधघाट परियोजना पर छत्तीसगढ़ किसान सभा ने कहा है कि सिंचाई के नाम पर विनाश मंजूर नहीं है. उसकी जगह वैकल्पिक विकेंद्रीकृत लघु सिंचाई योजनाओं पर काम होना चाहिए. यदि सरकार वास्तव में आदिवासी हितों के प्रति चिंतित है, तो ईमानदारी से उसे पहले संविधान से सृजित आदिवासी अधिकारों की स्थापना करने की पहल करनी चाहिए। छग किसान सभा के अध्यक्ष संजय पराते और महासचिव ऋषि गुप्ता ने कहा कि लगभग 50 गांवों, 14000 हेक्टेयर भूमि के डूबने, खरबों की संपत्ति के नष्ट होने, अकल्पनीय सामाजिक-पर्यावरणीय नुकसान के साथ 23000 करोड़ रुपये के निवेश की कीमत पर…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून के सक्रिय होते ही पिछले 24 घंटे से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है. राजधानी रायपुर में भी बीती रात से 2 सेंटीमीटर तक बारिश हुई है. बारिश के कारण तापमान में गिरावट और नमी बढ़ गई है. मौसम विभाग ने 25 जून तक लगातार बारिश होने चेतावनी जारी की है. रायपुर में 72 घंटे तक बारिश होने की आशंका है. साथ ही कई जिलों में रविवार से बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिक एच पी चंद्र ने बताया कि एक द्रोणिका उत्तर पंजाब से उत्तर पश्चिम बंगाल…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । बोधघाट परियोजना बस्तर के लिए महत्वाकांक्षी और महत्वपूर्ण योजना है. वर्षों पूर्व इस योजना की शुरुआत की गई थी, लेकिन जिन परिस्थितियों में उनका निर्माण रुका था, वो तब की बातें थी. अब बस्तर में हम विकास चाहते हैं. यह बात कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बोधघाट परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जनप्रतिनिधियों की बुलाई गई बैठक के बाद कही। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आहूत बैठक में बस्तर के सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि की बैठक की जानकारी देते हुए कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री चाहते हैं कि बस्तर के…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर । अवैध रेत खनन पर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार है, यहां कानून का राज है, किसी की दादागिरी नहीं चलेगी, कानून अपना काम करेगी. इस मामले में मंत्री लखमा ने भाजपा के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि 15 साल तक भाजपा ने प्रदेश में लूटमारी की है. किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. लेकिन भूपेश सरकार में दादागिरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी । रमन-कौशिक पर कसा तंज हाथियों के मौत पर डॉक्टर रमन सिंह और धरमलाल कौशिक के बयान पर भी कवासी लखमा…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन में फंसे श्रमिकों को वापस लाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया जा रहा है। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के द्वारा 19 जून तक 41 हजार 361 श्रमिकों को वापस जांजगीर-चांपा जिले में लाए गए हैं। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण देश के अन्य राज्यों में छत्तीसगढ़ के मजदूर रूके हुए थे। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इन श्रमिकों को सुरक्षित छत्तीसगढ़ लाने के लिए बनायी गई कारगर नीति श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था से इन श्रमिकों को…

Read More

पब्लिकयूवाच- अम्बिकापुर । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीएस सिसोदिया ने बताया है कि संभागीय कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 28 भर्ती मरीजों के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दी गई है। बलरामपुर जिले के विभिन्न क्वारेंटाईन सेन्टर से आज 22 मरीजों को भर्ती कराया गया है। 20 जून की स्थिति में सरगुजा जिले के 17 और बलरामपुर जिले के 29 मरीज कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में भर्ती हैं जिनका उपचार जारी है। अब तक कोविड अस्पताल में कुल 196 कोरोना मरीज भर्ती किये गए हैं जिनमें से 150 मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घर…

Read More