
पब्लिकयूवाच- अम्बिकापुर । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीएस सिसोदिया ने बताया है कि संभागीय कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 28 भर्ती मरीजों के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दी गई है। बलरामपुर जिले के विभिन्न क्वारेंटाईन सेन्टर से आज 22 मरीजों को भर्ती कराया गया है। 20 जून की स्थिति में सरगुजा जिले के 17 और बलरामपुर जिले के 29 मरीज कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में भर्ती हैं जिनका उपचार जारी है। अब तक कोविड अस्पताल में कुल 196 कोरोना मरीज भर्ती किये गए हैं जिनमें से 150 मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घर वापस लौट गए हैं। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बी.पी पल्स एवं ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है। 2 मरीजों का उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह नियंत्रण में है तथा उन्हें स्पेशल डाइट दिया जा रहा है।
