Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त
- प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- ’राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना से मंगेश पोटाई बने आत्मनिर्भर’,’बकरी पालन से परिवार की आर्थिक स्थिति को मिल रही मजबूती’
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान
Author: admin
वन मंत्री मोहम्मद अकबर आज वन्यप्राणियों की बीमारियों तथा निश्चेतना पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर हुए शामिल
पब्लिकयूवाच- रायपुर । वन मंत्री मोहम्मद अकबर आज रायपुर में वन्यप्राणियों की बीमारियों तथा निश्चेतना पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर शामिल हुए। उन्होंने विगत 17 जून से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आज नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी में फिल्ड डिमास्ट्रेशन कार्य का मौके पर अवलोकन भी किया। वन मंत्री श्री अकबर ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य में मानव-हाथी द्वंद्व में नियंत्रण सहित अन्य वन्यप्राणियों की बीमारियों के इलाज तथा निश्चेतना संबंधी कार्य में महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे राज्य की राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं पर निर्भरता कम होगी और वन्यप्राणियों की…
फसलों और मवेशियों की सुरक्षा के लिए रोका-छेका प्रथा पर गंभीरता से अमल ने चरवाहों को भी खुश होने का दिया मौका
पब्लिकयूवाच – रायपुर । खुली चराई को रोकने के साथ फसलों और मवेशियों की सुरक्षा के लिए रोका-छेका प्रथा पर गंभीरता से अमल ने चरवाहों को भी खुश होने का मौका दिया है। इसका उदाहरण आज बालोद जिले के गुरूर विकासखंड के ग्राम चंदनबिरही में देखने मिला। वहां गौठान में मौजूद चरवाहा बरातू यादव गांव में रोका-छेका व्यवस्था शुरू होने पर काफी खुश दिखे और मनमोहक दोहा सुनाकर झूमकर नाचते रहे। इस दौरान रोका-छेका की शुरूआत और वहां आयोजित कार्यक्रम का जायजा लेने गौठान पहुंचे कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने ताली बजाकर चरवाहा बरातू यादव…
मुख्यमंत्री ने बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य के विद्युत कम्पनियों के पुनर्गठन पर विस्तार से की चर्चा
पब्लिकयूवाच- रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान अन्य प्रदेशों से छत्तीसगढ़ लौटने वाले श्रमिकों को उनके कौशल के अनुसार विद्युत सब स्टेशन, विद्युत लाइन विस्तारीकरण सहित अन्य निर्माण कार्यों में नियोजित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यकतानुसार प्रवासी श्रमिकों को प्रशिक्षित कर उन्हें प्राथमिकता से कार्य में लगाया जाए ताकि उन्हें राज्य में ही रोजगार मिल सके। मुख्यमंत्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य के विद्युत कम्पनियों के पुनर्गठन के संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव पर…
पब्लिकयूवाच- रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से नई दिल्ली स्थित द्वारका में बनने वाले नवा छत्तीसगढ़ सदन का ऑनलाईन शिलान्यास किया। नवा छत्तीसगढ़ सदन का निर्माण नई दिल्ली के सेक्टर-13 द्वारका में 60 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से कराया जाएगा। इस सदन के निर्माण के लिए 43 हजार 803 वर्गफीट भूमि 22.50 करोड़ रुपए में क्रय की गई है। नवा छत्तीसगढ़ सदन में 10 स्यूट रूम, 67 कमरे, डायनिंग हॉल एंड वेटिंग सहित मीटिंग हॉल और कर्मचारियों के लिए आवासीय टावर का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर गृह मंत्री…
कोरोना पॉजिटिव स्वास्थ्य मंत्री सत्येद्र जैन की हालत और बिगड़ी, दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया , प्लाज्मा ट्रीटमेंट पर विचार किया
पब्लिकयूवाच- नई दिल्ली । दिल्ली के कोरोना पॉजिटिव स्वास्थ्य मंत्री सत्येद्र जैन की हालत और बिगड़ गई है. स्थिति को देखते हुए उन्हें दूसरे कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री के प्लाज्मा ट्रीटमेंट पर विचार किया जा रहा है । सत्येंद्र जैन की बिगड़ती हालत की जानकारी मिलने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है. इसके पहले सत्येंद्र जैन ने बुधवार को ट्वीट कर अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी, इसके पहले उन्हें मंगलवार को उपचार के लिए दिल्ली के राजीव गांधी…
ग्रामीण विकास मंत्री सिंहदेव ने प्रदेश में चालू वित्तीय वर्ष में मनरेगा के अंतर्गत 24 लाख 94 हजार परिवारों को सीधे रोजगार उपलब्ध कराते हुए 1767 करोड़ 57 लाख 43 हजार रूपए का मजदूरी भुगतान किया
पब्लिकयूवाच- रायपुर । केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ में मनरेगा श्रमिकों के मजदूरी भुगतान के लिए 212 करोड़ 62 लाख रूपए जारी किए गए हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में इसे मिलाकर कुल 1759 करोड़ 47 लाख 71 हजार रूपए मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी मद में राज्य को प्राप्त हुए हैं। प्रदेश के लिए इस मद में दो किश्तों में कुल 1882 करोड़ 35 लाख 21 हजार रूपए की स्वीकृति मिली है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में व्यापक स्तर पर शुरू किए गए मनरेगा कार्यों के मद्देनजर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने…
पब्लिकयूवाच- नई दिल्ली । आतंकवादियों के मददगार जम्मू-कश्मीर पुलिस के निलंबित डीएसपी देविंदर सिंह को दिल्ली की अदालत ने जमानत दे दी है । देविंदर सिंह के वकील ने बताया कि दिल्ली पुलिस के समय पर चार्ज शीट दाखिल नहीं कर पाने की वजह से अदालत ने जमानत दी है. लेकिन अदालत से जमानत मिलने के बाद भी देविंदर सिंह को सलाखों के पीछे ही रहना होगा, क्योंकि एनआईए मामले में ज्यूडिशियर कस्टडी पर हैं. एनआईए की ओर से बताया गया कि उनके पास देविंदर के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं ।
पब्लिकयूवाच- पेंड्रा आज भी एक छोटी जगह ही है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के करीब 20 साल बाद भले ही गौरेला-पेंड्रा-मरवाही आज एक जिला बन चुका है, लेकिन इस प्रदेश के बाहर बहुत से लोगों के लिए इन जगहों के नामों से अजनबीयत महसूस होती होगी। ऐसे में यदि कोई यह बता दे कि राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की जिस पत्रकारिता ने अपना लोहा मनवाया, उसका उद्गम पेंड्रा ही है, एक हैरानी वाली बात हो सकती है । सन् 1900 में जब पूरे छत्तीसगढ़ में कोई प्रिंटिंग प्रेस नहीं था, अंचल का पहला अखबार छत्तीसगढ़-मित्र इसी छोटे से…
रेत माफियाओं और उनके करीब 60 से 70 गुर्गों ने जिला पंचायत सदस्य और उनके साथियों को खदान में बंधक बनाकर बुरी तरह से पिटाई
पब्लिकयूवाच- धमतरी । अवैध रेत उत्खनन से लगे माफिया की हौसले बढ़ते जा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला धमतरी में सामने आया है, जिसमें अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर शुक्रवार की रात राजपुर डाभा रेत खदान पहुंचे अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर शुक्रवार की रात राजपुर डाभा रेत खदान पहुंचे कर दी. हमले में बुरी तरह से घायल जिला पंचायत सदस्य और उसके साथी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती में भर्ती कराया गया है । बता दें कि 15 जून से प्रदेश के सभी रेत खदानों को बंद करने के आदेश हैं. इसके बाद भी…
सांसद गोमती राय ने कांसाबेल से कछार तक रोड का निरीक्षण करने के बाद खराब स्थिति पर नाराजगी जताई केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को सड़क की जर्जर स्थिति से अवगत कराया
पब्लिकयूवाच- जशपुर । सांसद गोमती साय के जर्जर कांसाबेल से कछार रोड पर फटकार लगाए जाने के बाद एक दिन बाद नेशनल हाइवे अथॉरिटी हरकत में आ गया है. अधिकारी ने नेशनल हाइवे का काम कर रही कंपनी को सड़क निर्माण का काम चालू करने को आदेशित किया है । गौरतलब है कि सांसद गोमती राय ने गुरुवार को कांसाबेल से कछार तक रोड का निरीक्षण करने के बाद खराब स्थिति पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने चीफ इंजीनियर को फोन कर एफआईआर करने की चेतावनी देने के साथ केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को सड़क की जर्जर…