Author: admin

पब्लिकयूवाच – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवाह्न पर फसलों को चराई से बचाने के लिए पूरे प्रदेश में शुरू हुए रोका-छेका अभियान से कोरबा जिले के ग्रामीण भी उत्साहित हैं। जिले के सभी ग्राम पंचायतों और गौठान गांवों में आज इस अभियान की शुरूआत हुई। स्थानीय विधायकों, जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों ने भी इस अभियान की शुरूआत में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। कोरबा जिले की चिर्रा ग्राम पंचायत के गौठान परिसर में रिमझिम बारिश के बीच मुंह पर मास्क बांधे और सोशल डिस्टेंसिंग मेन्टेन करते हुए पचास से अधिक संख्या में ग्रामीणों और गौठान समिति के…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज आरंग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का सघन दौरा किया और 93 लाख 22 हजार रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। उन्होंने ग्राम सेमरिया में धान खरीदी केन्द्र में चबूतरा निर्माण लागत 19 लाख 97 हजार रूपए का भूमि पूजन किया। डॉ. डहरिया ने ग्रामीणों को कोरोना महामारी से बचाव के उपायों का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने विभिन्न गांवों में लोकार्पण और भूमिपूजन के दौरान लोगों को संबांधित भी किया। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि रोका-छेका हमारी प्राचीन संस्कृति है। मुख्यमंत्री श्री…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । भाजपा प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा भारतीय सेना की वीरता को ढाल बनाकर मोदी सरकार की गलतियों पर पर्दा डालने की चाल न चले। मोदी सरकार देश और देश के बाहर आर्थिक, कूटनीतिक, विदेश नीति सहित हर मोर्चे पर असफल सिध्द हो चुका है। बीते 6 साल से देश नेतृत्वहीनता का दुष्परिणाम भोग रहा है। देश ने मोदी-वन में पठानकोट, पुलवामा जैसी बड़ी आतंकी हमला सहित 5 साल में 1700 से अधिक आतंकी हमला का दर्द सहा है। पांच साल में हुए आतंकी…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । धरमजयगढ़ में गणेश हाथी की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है. बीजेपी ने अपने आरोप में कहा है कि यह हाथी मरा नहीं है, बल्कि उसे मारा गया है. वन विभाग को पहले से ही पता था कि यह हाथी गणेश ही है. नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि वन अमले ने हाथी से बदला लिया है. हाथी की हत्या पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. केवल अधिकारियों का ट्रांसफर कर खानापूर्ति नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसके जिम्मेदार लोगों पर एफआईआर दर्ज कर उच्च स्तरीय जांच किए जाने की जरूरत है. बता दें कि…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । पर्यावरण को संतुलित रखने, शुद्ध रखने के लिए जरूरी है कि वातावरण को हरा-भरा रखे, साफ-सुथरा रखे. इसी धेय के साथ आज ग्रीम आर्मी रायपुर जोन की ओर से साफ-सफाई अभियान चलाया गया है. ग्रीम आर्मी के सदस्यों ने महादेवा तालाब में श्रम दान किया । सुबह 8 बजे ग्रीम आर्मी के सदस्य चंगोराभाठा स्थित महादेवा तालाब पहुँचे. तालाब में ग्रीम आर्मी के सदस्यों ने सबसे पहले तालाब पार सफाई की शुरुआत की. तालाब के पार चारों ओर फैले गंदगी को हटाया गया. तालाब में फैले कचरों को निकाला गया. इसके बाद वहाँ पर वृक्षारोपण…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह के माफिया को बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने रेत सहित अन्य सभी तरह के माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धमतरी जिले में रेत माफियाओं द्वारा की गई मारपीट की घटना को गंभीरता से लेते हुए धमतरी जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। बघेल ने कड़े शब्दों में कहा है कि पूरे प्रदेश में चाहे वह रेत का…

Read More

पब्लिकयूवाच- मानपुर / राजनांदगांव । राजनांदगांव के नक्सल प्रभावित मानपुर में थाना परिसर में एक जवान ने अपनी सर्विस रायफल से अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। कांस्टेबल का नाम मुकेश मनहर है। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। थाना परिसर में गोली की आवाज से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी लोग मौके पर पहुंचे तो वहां कांस्टेबल और उसकी पत्नी का खून से सना शव पड़ा था। जवान ने घटना को क्यों अंजाम दिया अभी इसकी जानकारी…

Read More

पब्लिकयूवाच – कोरबा । दीपका खदान से कोयला निकासी के लिए लगाए गए कन्वेयर बेल्ट में आग लग जाने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया. खदान प्रबंधन ने पानी छिड़काव कर आग पर किसी तरह काबू पाया । एसईसीएल की दीपका ओपन कास्ट परियोजना में खदान के अंदर से साइलो तक कोयला निकालने का काम कन्वेयर बेल्ट के माध्यम से किया जाता है. 24 घंटे चलने वाले तीन कन्वेयर बेल्ट में से क्यूपी वन नंबर बेल्ट में अचानक आग लग गई और मिनटों में 200 मीटर तक बेल्ट धू-धू कर जलने लगा । बेल्ट में आग लगने…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अवैध रेत घाट संचालकों द्वारा धमतरी के जनप्रतिनिधियों से मारपीट करने के मामले में धमतरी पुलिस अधीक्षक बी एस राज भानु से फोन पर चर्चा कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मामला संज्ञान में आते ही एसपी को फोन पर आरोपियों को पकड़ने की लिए निर्देशित किया था जिसके बाद 15 में से सात आरोपियों को कल ही गिरफ्तार कर लिए गए थे, शेष आठ आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए गृह मंत्री ने एसपी को निर्देशित किया है । मंत्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रदेश के वनवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में 25 से बढ़ाकर अब 31 लघु वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने का अहम निर्णय लिया गया है। इन लघु वनोपजों में वन तुलसी बीज, वन जीरा बीज, इमली बीज, बहेड़ा कचरिया, हर्रा कचरिया तथा नीम बीज को शामिल किया गया है। निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार इनमें वन तुलसी बीज 16 रूपए, वन जीरा बीज 70 रूपए, ईमली बीज 11 रूपए, बहेड़ा कचरिया 20 रूपए, हर्रा कचरिया 25 रूपए तथा नीम…

Read More