Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त
- प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- ’राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना से मंगेश पोटाई बने आत्मनिर्भर’,’बकरी पालन से परिवार की आर्थिक स्थिति को मिल रही मजबूती’
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान
Author: admin
राहुल गांधी के जन्मदिन पर प्रदेश कांग्रेस की ओर से कई स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया
पब्लिकयूवाच – रायपुर । कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस की ओर से कई स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । इसी कड़ी में रायपुर महापौर एजाज ढेबर और कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा ने राजेन्द्र नगर स्थित विजेता उद्यान में पौधे रोपे. साथ ही कोरोना वायरस से बचाव के लिए सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा किट का वितरण किया. इस दौरान एमआईसी मेंबर, तमाम पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे । इस अवसर पर विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत और…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को यहां अपने निवास कार्यालय में इस मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना का शुभारंभ किया
पब्लिकयूवाच- रायपुर । प्रदेश के सभी शासकीय भवन और सार्वजनिक स्थलों तक पहुंच को आसान बनाने के लिए मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना बनाई गई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को यहां अपने निवास कार्यालय में इस योजना का शुभारंभ किया। योजना के जरिए अभी तक मुख्य मार्गों से पक्की सड़क से नहीं जुड़े सभी शासकीय शालाएं, चिकित्सालय, कॉलेज, आंगनबाड़ी भवन, उचित मूल्य की दुकानों और अन्य शैक्षणिक संस्थाएं पक्के बारहमासी मार्ग से जुड़ेंगे. योजना के शुभारंभ के दौरान गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू उपस्थित थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि…
कोरोना संकट के बीच मवेशियों की तस्करी, महाराष्ट्र पासिंग की एक ट्रक पलटा, 30 से ज्यादा मवेशियों की मौत
पब्लिकयूवाच – बालोद। कोरोना संकट के बीच भी मवेशियों की तस्करी नहीं रुकी है. बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम अर्जुनी के पास महाराष्ट्र पासिंग की एक ट्रक पलट गई. जिसमें मवेशियों की तस्करी हो रही थी. इस हादसे में घटना स्थल पर ही 30 से ज्यादा मवेशियों की मौत हो गई है, जबकि 5 से ज्यादा मवेशी घायल हैं । टीआई रोहित मालेकर ने बताया कि घटना बीती रात की है. सुबह जब ग्रामीण उस रास्ते से गुजरे थे, तब सड़क किनारे नाले के पास ट्रक पलटी मिली. आशंका है कि मवेशियों की तस्करी हो रही…
केंद्र सरकार द्वारा शुरू गरीब कल्याण रोजगार अभियान में छत्तीसगढ़ को शामिल नहीं किये जाने को कांग्रेस ने भाजपा का छत्तीसगढ़ विरोधी रवैय्या बताया
पब्लिकयूवाच- रायपुर । केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए जाने वाली गरीब कल्याण रोजगार अभियान में छत्तीसगढ़ को शामिल नहीं किये जाने को कांग्रेस ने भाजपा का छत्तीसगढ़ विरोधी रवैय्या बताया है. प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के सदस्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार गरीब कल्याण राजगार अभियान में छत्तीसगढ़ को शामिल नहीं कर राज्य मजदूरों और गरीबों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. इस मामले में भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेताओं की चुप्पी पर ऐतराज जताया है. क्या छत्तीसगढ़ ने राज्य से 9 भाजपा सांसदों को चुन कर इसीलिए भेजा है कि…
फिर एक बार जीवनदायनी बनी बाइक एम्बुलेंस : सुरक्षित स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच, दुलारी ने दिया दुलारे को जन्म
पब्लिकयूवाच- नारायणपुर । एक बार फिर नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर के अन्दरूनी गांव कोडोली की गर्भवती महिला श्रीमती दुलारी को बाइक एम्बुलेंस से सुरक्षित अस्पताल लाकर संस्थागत प्रसव कराया गया। ग्राम धनोरा के स्वास्थ्य केन्द्र में दुलारी ने एक प्यारे-दुलारे बच्चे को जन्म दिया। साथी समाज सेवी संस्था के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की मेहतन रंग लायी। उन्होंने श्री फूलराम और उनकी पत्नी श्रीमती दुलारी के जीवन में नया रंग भरा। फिर एक बार जीवनदायनी बनी बाइक एम्बुलेंस। इससे पहले बाइक एम्बुलेंस ने अन्दरूनी गांव की कई गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों को सुरक्षित नजदीक स्वास्थ्य केन्द्रों में पहुंचा…
पब्लिकयूवाच-रायपुर । खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केन्द्रीय खाद्य मंत्री श्री रामविलास पासवान से हुई चर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में वन नेशन वन राशनकार्ड योजना आगामी अगस्त माह से शुरू की जाएगी। उन्होंने केन्द्रीय खाद्य मंत्री से राज्य के बीपीएल परिवारों को जुलाई से सितम्बर तक कुल तीन माह का खाद्यान्न निःशुल्क प्रदाय किए जाने के लिए छत्तीसगढ़ को आबंटन दिए जाने का आग्रह किया। खाद्य मंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से प्रवासी श्रमिकों को भी जुलाई माह में निःशुल्क खाद्यान्न प्रदान करने का अनुरोध किया। खाद्य मंत्री ने बताया कि…
सरगुजा जिले की स्व सहायता समूह की महिलाएं इंटरक्रॉप फसल के तहत रेशम कीट पालन के साथ ही सब्जियों की खेती कर कमा रही दोहरा मुनाफा
पब्लिकयूवाच- रायपुर । सरकार द्वारा संचालित योंजनाओं से जुड़कर छत्तीसगढ़ में स्व-सहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई राह पकड़ रही है। इसी कड़ी में सरगुजा जिले की स्व सहायता समूह की महिलाएं इंटरक्रॉप फसल के तहत रेशम कीट पालन के साथ ही सब्जियों की खेती कर दोहरा मुनाफा कमा रही है और आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। कोसा बीज केंद्र अंबिकापुर में 11 सदस्यीय महिला समूह के द्वारा लगभग एक हेक्टेयर के क्षेत्र में साग-सब्जियों की इंटरक्रॉप फसल ली जा रही है। कोसा बीज केंद्र में रेशम कीट पालन के लिए लगाए गए साजा…
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से इंडियन पोडियाट्री एसोसिएशन के छत्तीसगढ़ चेप्टर का शुभारंभ किया
पब्लिकयूवाच- रायपुर । राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से इंडियन पोडियाट्री एसोसिएशन के छत्तीसगढ़ चेप्टर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह प्रारंभ होने से प्रदेश में डायबिटिक फुट से ग्रसित मरीजों को इलाज में विशेष सुविधा मिलने के साथ ही इस बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता आएगी। इस बीमारी से पीड़ित मरीज पैर खोने से बच जाएंगे। यह वास्तव में मानवीय सेवा का बड़ा कार्य है। इसके लिए संस्था के अध्यक्ष डॉ. सुरी और छत्तीसगढ़ चेप्टर के चेयरमेन डॉ. सुनील कालड़ा को विशेष रूप से बधाई देती हूं। यह…
महला के पास एक आईईडी विस्फोट के बाद नक्सलियों और बीएसएफ कर्मियों के बीच मुठभेड़, आईजी ने की घटना की पुष्टि
पब्लिकयूवाच – कांकेर । कांकेर ज़िले में प्रतापुर के जंगल में महला के पास एक आईईडी विस्फोट के बाद नक्सलियों और बीएसएफ कर्मियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवान सुरक्षित हैं और आस-पास के इलाके में तलाश की जा रही है. घटना की पुष्टि बस्तर पुलिस महानिरीक्षक पी. सुंदरराज ने की।
बैकुंठपुर ब्लॉक में 3 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, कुल 12 नए कोरोना मरीज सीएमएचओ ने की पुष्टि
पब्लिकयूवाच-छत्तीसगढ़ । कोरिया जिले के बैकुंठपुर ब्लॉक में 3 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि है। इसके साथ ही आज कुल 12 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बता दें कि कुछ देर पहले ही जांजगीर जिले से 9 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई थी। वहीं आज सूरजपुर जिले से तीन मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। खबर की पुष्टि सीएमएचओ डाक्टर रामेश्वर शर्मा ने की है। मिली जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर ब्लॉक से 3 कोरोना पाजिटिव की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि संक्रमित मरीजों में से 2 लोग बैकुंठपुर…