
पब्लिकयूवाच – बालोद। कोरोना संकट के बीच भी मवेशियों की तस्करी नहीं रुकी है. बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम अर्जुनी के पास महाराष्ट्र पासिंग की एक ट्रक पलट गई. जिसमें मवेशियों की तस्करी हो रही थी. इस हादसे में घटना स्थल पर ही 30 से ज्यादा मवेशियों की मौत हो गई है, जबकि 5 से ज्यादा मवेशी घायल हैं ।
टीआई रोहित मालेकर ने बताया कि घटना बीती रात की है. सुबह जब ग्रामीण उस रास्ते से गुजरे थे, तब सड़क किनारे नाले के पास ट्रक पलटी मिली. आशंका है कि मवेशियों की तस्करी हो रही थी और हादसा हो गया होगा. गाड़ी पलटने पर पकड़े जाने के डर से आरोपी मौके से फरार हो गए. तस्करी कहां से की गई है इसकी भी जांच की जा रही है ।
उन्होंने बताया कि ट्रक में महाराष्ट्र के अलावा छत्तीसगढ़ पासिंग का भी नंबर प्लेट मिला है. गाड़ी कहां से कहां जा रही थी इसकी भी जांच की जा रही है. मौके पर ग्रामीण भी जुटे हैं, जो ट्रक में फंसे मवेशियों को बाहर निकाल रहे हैं ।