Author: admin

पब्लिकयूवाच – गुजरात के अहमदाबाद की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है. बुधवार दोपहर सांणद स्थित जीआईडीसी में भीषण आग लगी है. बताया जा रहा है कि आग यूनीचेर नामक कंपनी में लगी है, जो डायपर बनाने का काम करती है. मौके पर दमकल की 27 गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है । इसके साथ ही आस-पास की कई फैक्ट्रियों को खाली करा लिया गया है. आग तेजी से बढ़ती जा रही है. साणंद के जीआईडीसी के उपर धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है. फिलहाल, किसी के हताहत…

Read More

पब्लिकयूवाच – कोरोना वायरस पैनडेमिक के बाद दुनियाभर के देशों में सिनेमाघर बंद कर दिये गये थे। जहां-जहां वारयस का प्रकोप कम हो गया है या बिल्कुल ख़त्म हो गया है, वहां ज़िंदगी पटरी पर लौट रही है। न्यूज़ीलैंड ऐसा ही मुल्क है और अब सिनेमाघर भी खुलने वाले हैं। ख़ास बात यह है कि न्यूज़ीलैंड में सिनेमाघरों की ओपनिंग अजय देवगन की फ़िल्म गोलमाल अगेन से होगी। रिलायंस एंटरटेनमेंट ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। ट्वीट में लिखा गया- कीवीज़ थिएटर्स में लौट रहे हैं और गोलमान अगेन कोविड 19 के बाद दिखायी जाने वाली पहली हिंदी…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे इलाके में एक बार फिर ट्रक लूट की वारदात हुई है. धरसींवा थाने के तरपोंगी के पास कुछ बदमाशों ने पहले ट्रक ड्राइवर को डरा धमका कर उसे रस्सी से पेड़ पर बांध दिया, फिर लोहे से लदे ट्रक को लूटकर फरार हो गए. ट्रक में 10 लाख का लोहा लोड था. घटना तड़के सुबह करीब 4 बजे की है । जानकारी के मुताबिक ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 8440 में ड्राइवर जांजगीर के प्रकाश इंड्रस्टी से लोहा लेकर रायपुर आ रहा था. उसी दौरान स्कार्पियों में सवार 5 से…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में दो दिन निगम का पानी सप्लाई प्रभावित रहेगा. इस इलाके का पाइप लाइन डैमेज हो गया है जिसे ठीक करने में दो दिन का समय लगेगा. यही वजह है कि 24 और 25 जून को पानी नहीं मिलेगा. गुढ़ियारी में पानी सप्लाई नहीं होने से अगल-अलग वार्ड के करीब 50 हजार लोग प्रभावित होंगे. पानी नहीं मिले से परेशान महिलाएं पानी भरने के लिए गुढ़ियारी थाने पहुंच गईं । इस मामले में रहवासी बताते है कि जल टैक्स पटाने के बावजूद भी अब तक टैंकर नहीं भेजे गए है. 2 दिनों…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने पूछा है कि पेट्रोल डीजल के दाम एक रुपये बढ़ जाने पर छाती पीटने वाली भाजपा आज कोरोना काल में रोज बढ़ते पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम पर चुप क्यों है ? विगत 15 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में 10 रूपए से अधिक हो चुकी है । प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने केंद्र की सरकार चला रहे भाजपा से पूछा कि जब दुनियां में कच्चे तेल के दाम गिर रहे हैं तो भारत मे लगातार वृद्धि क्यों की जा रही है ? देश की जनता आर्थिक समस्याओं…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । जेसीसी (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिता अजीत जोगी के निधन पर माँ डॉक्टर रेनु जोगी को लिखे इस मार्मिक पत्र को साझा किया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के प्रति पिता की क्या भावनाएँ थीं, उसकी अभिव्यक्ति पापा की कोरोनाकाल में लिखी और जल्द ही प्रकाशित होने वाली आत्मकथा से मैं उन्हीं के ही शब्दों में कर रहा हूँ । “मैं इसे भी अपना सौभाग्य मानता हूं कि जब मैं कांग्रेस का मुख्य प्रवक्ता था तो मेरे साथ ही भाजपा के दो अत्यन्त वरिष्ठ नेता वर्तमान प्रधानमंत्री…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर। थाना प्रभारी के साथ रहने वाले रिश्तेदारों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कप मंच गया है. टीआई को होम क्वारेंटाइन करने के साथ थाने को सील कर सैनिटाइज किया गया है, जानकारी के अनुसार, पुराना बस्ती थाना प्रभारी के सास-ससुर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. दोनों चार दिन पहले बिहार के मुजफ्फरपुर से आए थे. पेंशनबाड़ा में टीआई के साथ उनके सास-ससुर रहते हैं. टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही थाना प्रभारी को होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है, वहीं थाना को सील कर सैनिटाइज किया गया है. अब थाना प्रभारी…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर। राजधानी के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा नहीं निकली है. कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए केवल राजधानी में ही नहीं पूरे प्रदेश में महाप्रभु आज भी मंदिर में ही रहे । गायत्री मंदिर स्थित जगन्नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष पुरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि आज रथयात्रा का दिन है, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से मंदिर के पट बंद कर दिए गए हैं. मंदिर के पुजारी ने बताया कि आज भगवान का विशेष श्रृंगार हुआ है, लेकिन वे मंदिर में किसी को दर्शन नही देंगे. शाम…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । कोरोना संक्रमण के कम्युनिटी में फैलने के खतरे की आशंका पर रायपुर नगर निगम ने आज से अभियान की शुरूआत की है. स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर निगम की टीम घर-घर दस्तक देगी । राजधानी में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अगले महीने से टेस्ट की संख्या बढ़ाई जा रही है. इसके लिए 5-5 सौ घरों का एक ग्रिड और एक-एक जोन में 5-5 ग्रिड बनाया गया है. 10 ग्रुपों में बांटी गई स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम एक-एक घर में जाकर निरीक्षण करेगी । महापौर एजाज ढेबर ने बताया…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर। राजधानी के सुंदर नगर स्थित भारत पेट्रोल पंप से पेट्रोल की जगह पानी निकल रहा है. जिस वजह से कहीं भी कार और बाइक के इंजन बंद हो रहे है. पेट्रोल की जगह पानी निकलने की खबर के बाद ग्राहकों ने पंप पहुंचकर जमकर हंगामा किया. मामला बढ़ता देख पंप के मैनेजर ने डीडीनगर पुलिस को घटना की सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को अपने कंट्रोल किया । जानकारी के अनुसार सुबह से अब तक लगभग 15 से 20 हजार रूपए तक का पेट्रोल बिक चुका है. जितने लोगों ने पेट्रोल…

Read More