Author: admin

पब्लिकयूवाच- दंतेवाड़ा । कोरोना संकट के बीच भी नक्सलियों की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. नक्सलियों ने एक बार फिर सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी की है. सुकमा जिले के भूसारास से कूकानार मार्ग में कुन्ना गांव के नजदीक 6 वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है । जानकारी के मुताबिक निर्माण कार्य में लगी गाड़ियां दंतेवाड़ा के ठेकेदार जगदीश राठौर की बताई जा रही है. नक्सली तड़के सुबह निर्माण कार्य में लगाई गई गाड़ियों के पास पहुंचे, जहां डीजल टैंक फोड़कर आगजनी कर दी. वही सभी ड्राइवरों के मोबाइल फोन…

Read More

पब्लिकयूवाच-बीजापुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. प्रदेश के सभी 28 जिले में कोरोना अब अपना पैर पसार चुका है. आज गुरुवार को बीजापुर जिले में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है. यहां सीआरपीएफ के अधिकारी पॉजिटिव पाए गए है. इसकी पुष्टि कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने की है । जानकारी के मुताबिक बीजापुर जिले का यह पहला कोरोना का केस है. CRPF 229 बटालियन के एक अधिकारी 20 जून को घर से छुट्टी मनाकर वापस कैंप लौटे थे. उन्हें एहतियातन क्वारेंनटाइन कर उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था. आज अधिकारी…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है. रोजाना मरीजों की इजाफा देखने को मिल रहा है. देर रात फिर 22 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की हुई है. जिनमें कांकेर 14, रायपुर 3, राजनांदगांव-बलौदाबाजार 2-2 और दुर्ग से एक मरीज शामिल है. इन सभी मरीजों की भर्ती प्रक्रिया की जा रही है । राज्य में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2407 हो गई है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 868 हो गई है. वहीं प्रदेश में अब तक इस वायरस से 12 लोगों की मौत हो चुकी है ।…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । रायपुर नगर निगम की ओर से ग्राम सकरी में लगभग 127 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित छत्तीसगढ़ के इस सबसे बड़े ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र का निर्माण किया गया है. इस संयंत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को अपने निवास कार्यालय से ई-लोकार्पण किया । प्रदेश के अपनी तरह से इस सबसे बड़े संयंत्र में रोज 500 टन कचरे का वैज्ञानिक पद्धति से निपटान किया जाएगा. इस पूरी परियोजना की लागत 197 करोड़ रुपए है. पीपी माडल पर कार्य करने वाले इस संयंत्र में कचरे से खाद बनेगी तथा सीमेंट कारखानों के लिए सहायक ईंधन…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । झीरम नक्सली हमले पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय, शहर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे, निगम सभापति प्रमोद दुबे ने बुधवार को कांग्रेस भवन में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए रमन सिंह और बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. गिरीश दुबे ने कहा कि डॉ. रमन सिंह और भाजपा सर्वाधिक परेशान क्यों है ? वे झीरम षड्यंत्र की जांच से क्यों बचना चाहते है ? केंद्र की भाजपा सरकार ने किसके कहने पर सीबीआई जांच से इनकार किया, डॉ रमन सिंह की इसमें क्या भूमिका थी । बड़े षड्यंत्र का…

Read More

पब्लिकयूवाच- बीजापुर । सरकार के एक आदेश और शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही से बीजापुर की 1-2 नहीं बल्कि 779 बच्चियों के भविष्य के सामने संकट खडा हो गया है. ‘बेटी पढाओ, बेटी बचाओ’ का नारा देने वाली सरकार ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के नाम पर जिला मुख्यालय के हृदय स्थल में 25 सालों से संचालित कन्या हायर सेकंडरी स्कूल का अस्तित्व ही खत्म कर दिया है । 1995 में कांग्रेसी नेता राजेन्द्र पामभोई ने जनभागीदारी के माध्यम से स्कूल का शुभारंभ किया था. 25 साल बाद शिक्षा विभाग की बडी लापरवाही की वजह से इस स्कूल का…

Read More

पब्लिकयूवाच – कोरिया । कुरासिया माइंस में प्रबंधन की लापरवाही से रात 2 बजे बड़ा हादसा हो गया. इसमें मजदूर की जान चली गई. घटना के बाद मौके पर एसईसीएल के अधिकारी और पुलिस प्रशासन के साथ विधायक डॉ. विनय जायसवाल पहुंचे हैं । जानकारी के अनुसार, कुरासिया माइंस में यूडीयम मशीन के ऑपरेटर की डेटोनेटर मिस होने से ब्लास्ट हुआ, जिसकी चपेट में आने से 58 वर्षीय धनेश्वर आत्मज पुनीत राम मौके पर ही मौत हो गई । सवाल यह उठ रहा है कि हर डेटोनेटर का हिसाब प्रबंधन के पास होता है. उसके बावजूद ब्लास्ट होने वाला…

Read More

पब्लिकयूवाच – सूरजपुर । सूरजपुर जिले के प्रतापपुर में हुई हथनियों के मौत को केन्द्र सरकार ने भी गंभरता से लिया है. सरकार ने तीन सदस्यों की हाथियों की मौत की जांच करने के लिए भेजा है. वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के तरफ से डाॅ. सेल्वन और डाॅ. प्रजना पंडा वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रतापपुर के गणेशपुर पहुंचे, जहां पर 9 और 10 जून को दो हथनियों की मौत हुई थी. यहां स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत और घटना स्थल पर बारिकी से जांच किया. इसके बाद सूरजपुर जिले में भी पहुंचकर अपनी जांच पूरी की । मीडिया से बातचीत में डाॅ.…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर। आमतौर पर कांग्रेस के बड़े नेताओं ने चुनाव के दौरान और विगत 10-15 सालों के संघर्ष के दौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखने के उनके मन में लगातार मेहनत और संघर्ष करते रहने का ज्ञान पढ़ाते हुए बार-बार यह याद दिलाते रहे कि सत्ता में पार्टी के आते ही कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ताओं का ख्याल रखा जाएगा, उनको लालबत्ती और शासन में हिस्सेदारी दी जाएगी। इस बात को कमोबेश कांग्रेस पार्टी के सभी बड़े नेताओं ने बार-बार कार्यकर्ताओ के आगे दोहराई है। इन बातों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गंभीरता से लेते हुए पार्टी…

Read More

पब्लिकयूवाच – 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कहने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के ऊपर एक और फ़िल्म की घोषणा हो गई है। फ़िल्ममेकर सनोज मिश्रा ने इस नई फ़िल्म की घोषणा की है, जिसका टाइटल भी सुशांत होगा। हालांकि, सनोज इस बारे में भी जानकारी दी है कि यह कोई बायोग्राफ़िकल फ़िल्म नहीं होगी। इसके इतर फ़िल्म की कहानी एक ऐसे स्ट्रग्लर की होगी, जो मुंबई में अपने सपनों को पूरा करना चाहता है। सनोज इससे पहले गांधीगिरी, राम बर्थप्लेस, लंफेंगे नवाब और श्रीनगर जैसी फ़िल्म फ़िल्म बना चुके हैं। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के…

Read More