Author: admin

राजनांदगांव । लक्ष्मी वेंचर में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। लगभग 20 सदस्यों की टीम यहां जांच कर रही है। इस कार्रवाई से व्यापारियों के बीच दहशत का माहौल है। टैक्स चोरी के शक में जीएसटी की टीम द्वारा समय समय पर इस तरह की कार्रवाई की जाती है, टीम को क्या हाथ लगा इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। लक्ष्मी वेंचर में सेंट्रल एक्साइस की दबिश के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे से जांच चल रही है। 20 से अधिक अधिकारी कर्मचारी जांच कर रहे हैं। लक्ष्मी…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर/बिलासपुर । दो इंजीनियरों की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने रायपुर नगर निगम द्वारा सुभाष स्टेडियम परिसर की नवनिर्मित दुकानों की नीलामी पर रोक लगा दी। निगम आयुक्त को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने को कहा है। प्रकरण की अगली सुनवाई के लिए एक जुलाई की तिथि तय की है। आर्किटेक्ट संदीप श्रीवास्त्व और नीना श्रीवास्तव ने वकील संदीप दुबे के जरिये हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि वर्ष 1995 में रायपुर नगर निगम ने सुभाष स्टेडियम परिसर में बने पांच दुकानों को लीज पर लिया था। वर्ष 2014 में…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने Speak up India के तहत मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। सीएम बघेल ने गलवान घाटी में शहीद जवानों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल किया है कि आखिर सीमा पर जवानों को निहत्थे क्यों भेजा गया ? मोदी ने सरकार ने चीन को भारतीय जमीन पर कब्जा क्यों करने दिया? इस मसले पर मोदी सरकार मौन क्यों हैं? सीएम बघेल ने कहा कि हम शहीदों को सलाम करते हैं, उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करते हैं। सीएम बघेल ने आगे कहा कि ‘बात जब हमारे वीर…

Read More

पब्लिकयूवाच – बिलासपुर । जिले में पुलिस ने जुए के अड्डे पर कार्रवाई की है. इस दौरान पुलिस को बड़ी सफलता भी मिली. पुलिस ने छापेमारी के दौरान 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा 1 लाख 9 हजार 70 रुपये नगदी बरामद हुई है. पुलिस की इस कार्रवाई से काफी हंगामा मचा रहा. जानकारी मिली है कि पुलिस की इस कार्रवाई शहर के कई प्रतिष्ठित व्यक्ति की धरपकड़ हुई है. ये कार्रवाई जिले के सिविल लाईन पुलिस ने की. जानकारी मिली है कि जुए के बड़े अड्डे पर दबिश दी गई. इस दौरान 8 जुआरियों को गिरफ्त…

Read More

पब्लिकयूवाच – बिलासपुर । नगर निगम के वार्ड क्रमांक 51 की कांग्रेस पार्षद और एमआईसी सदस्य संध्या तिवारी ने अपने कार्यालय के उद्घाटन के लिए कार्यालय के सामने आ रहे पेड़ को कटवा दिया । पार्षद के आग्रह पर नगर निगम ने कर्मचारी भेज राजकिशोर नगर के निगम के काम्प्लेक्स में खुलने वाले कार्यालय के लिए 25 फुट ऊंचे हरे-भरे पेड़ को पार्षद संध्या तिवारी ने कटवा दिया. अब मामले में सब सफाई दे रहे हैं । क्या बोले जिम्मेदार… पार्षद और एमआईसी मेंबर संध्या तिवारी ने कहा कि मैने नगर निगम के कर्मचारियों को डंगाल छांटने बोला था,…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायगढ़ । केंद्र सरकार की महती योजना ‘स्वच्छ भारत मिशन’ पर अधिकारी और ठेकेदारों की मिलीभगत भारी पड़ रही है. गांव को 100 % ओडीएफ घोषित करवा कर भोले-भाले ग्रामीण का पैसा हजम कर योजना का बंटाधार कर रहे हैं । ऐसा ही एक वाकया रायगढ़ जिले के जनपद पंचायत पुसौर के ग्राम पंचायत पचेड़ा के आश्रित ग्राम अमलडीहा में देखने को मिला है. वैसे तो यह ग्राम पंचायत ओडीएफ घोषित हो चुका है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है. वहां आज भी ऐसे कई आदिवासी परिवार और अन्य समाज के लोग हैं, जिनका शौचालय निर्माण 2 वर्षों…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । कोरोना संकट के चलते 3 महीने बाद छत्तीसगढ़ में शुक्रवार से शॉपिंग मॉल, क्लब, होटल और रेस्टोरेंट खोल दिए गए हैं. हालांकि शॉपिंग मॉल के अंदर मल्टीप्लेक्स, गेमिंग जोन और एंटरटेनमेंट पार्क बंद रहेंगे. कल ही राज्य सरकार ने इन सभी को खोलने की अनुमति देते हुए आदेश जारी किया था । इस मामले में निजी मॉल के जनरल मैनेजर राज कुजूर ने बताया कि आज हमें खुशी हुई कि मॉल खोले गए है. यहां तमाम एहतियात बरती जाएगी. हर घंटे मॉल को सेनिटाइज किया जाएगा. आने जाने वाले लोगों की थर्मल स्क्रिननिंग की जाएगी. हमारे…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । खाद्य, संस्कृति जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने आज जशपुर जिले के नगर पंचायत गम्हरिया के देव पब्लिक स्कूल में स्थापित कवारेंटाइन का मुआयना किया। इस सेंटर में 39 मजदूरों को रखा गया है। श्री भगत ने मजदूरों से बात-चीत की और व्यवस्था के संबंध में जानकारी लिया। इस अवसर पर जशपुर विधायक श्री विनय भगत, कलेक्टर श्री महादेव कावरे, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। प्रभारी मंत्री श्री भगत ने क्वॉरेंटाईन सेंटर में उपस्थित मजदूर श्रमिकों से उनकी व्यवस्था एवं भोजन, पानी, आवास के संबंध में विस्तार से जानकारी…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । किसानो को सुविधा उपलब्ध कराने के उदेश्य से जिला खनिज न्यास निधि संस्थान अंतर्गत किसानो ंको निःशुल्क मिनी राईस मिल राईस मिल प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने आज जशपुर जिले के विकासखण्ड बगीचा के चार किसानों को मिनी राईस मिल वितरित किया। निःशुल्क मिनी राईस मिल पाकर किसानों ने सरकार को धन्यवाद दिया है। प्रभारी मंत्री भगत के द्वारा ग्राम फूलझर के किसान सोहनराम, ग्राम चम्पा के कृषक नंधिया, ग्राम रौनी के कृषक रामसुदर एवं ग्राम खखरा के कृषक श्रीमती सुमति पैंकरा को मिनी राईस…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर। परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने प्रदेश के भीतर सड़क परिवहन व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने के लिए अपनी हरी झंडी दे दी है। सरकार ने जिला और अंतरजिला परिवहन के लिए शर्तों के आधार पर यह अनुमति दी है। परिवहन आयुक्त डॉ कमलप्रीत सिंह ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। आपको बता दें कोरोना के संक्रमण की वजह से प्रदेश भर में परिवहन पर रोक लगा दी थी।

Read More