Author: admin

पब्लिकयूवाच-रायगढ़। पुसौर थानाक्षेत्र में दो महिला की हत्या कर देने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाक़े में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा घटना तडोला गांव की है. जहां आज सुबह युवक ने दो महिला की हत्या कर दी. सूचना पर मौक़े पर पहुंची पुसौर टीआई और पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पूछताछ जारी है।

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में लॉकडाउन के बाद भी यात्रियों का आवागमन जारी है. रायपुर रेलवे स्टेशन में यात्रियों को अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है. हर एक यात्री के चेकिंग में काफी समय लग रहा है. जिस वजह से यात्री कड़ी धूप में घंटों खड़े है. यहां सीनियर सिटीजन के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है । रेलवे स्टेशन में अपनी पारी का इंतजार करते हुए सीनियर सिटीजन प्रेम लोधी बताते है कि मैं 1 घंटे से कड़ी धूप में खड़ा हूं. मुझे राउरकेरा जाना है. अब अधिक उम्र में सफर करना ही काफी मुश्किल होता…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना इलाके में कार से घूम-घूमकर आईपीएल सट्टा खिला रहे 6 सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये सटोरिएं लॉकडाउन के वजह से होटल कमरा नहीं मिलने से कार में ही सट्टे का संचालन कर रहे हैं. कल हो रहे कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में 10 करोड़ का सट्टा लगाया गया था. इनके पास से पुलिस ने 55 हजार 880 नगदी, लैपटॉप, मोबाइल फ़ोन, कम्युनिकेटर मशीन सहित 10 करोड़ से अधिक की सट्टा पट्टी जब्त किया है । पुलिस के मुताबिक आईपीएल में बड़े पैमाने पर सट्टा खिलाने…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर। कृषि बिल को लेकर किए जा रहे विरोध के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है. उन्होंने कहा कि काला बाज़ारी और जमाखोरी को बढ़ावा देने वाला कानून है. इससे सबसे ज़्यादा नुकसान उपभोक्ता को होगा. आपके किचन का बजट बिगड़ने वाला है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संसद से पारित कृषि बिल का विरोध करते हुए कहा कि जिस तरह से फसल बीमा का फायदा किसानों से ज़्यादा कंपनियों को हुआ, उसी तरह से उसी तरह कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग का हश्र होगा. शांता कुमार कमेटी के मुताबिक केवल 6 % किसान…

Read More

पब्लिकयूवाच – अंबिकापुर। शहर में पूर्ण लॉकडाउन के दौरान प्रतिबंध के बावजूद गुदरी बाजार में पिछले कुछ दिनों से सब्जी दुकानें संचालित होने की शिकायत के बाद रविवार सुबह राजस्व और निगम के उड़नदस्ते ने वहां छापा मारा। इस दौरान वहां करीब 30 से 35 दुकानें संचालित हो रहीं थी। टीम के पहुंचने के बाद दुकानदारों में भगदड़ मच गई। कई दुकानदार तो अपनी दुकान छोड़कर वहां से भाग गए। टीम ने दुकानदारों को दुकानें नहीं लगाने की कड़ी समझाइश दी और दोबारा दुकानें खोलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस बार के लॉकडाउन में प्रशासन के द्वारा दूध,…

Read More

पब्लिकयूवाच – बिलासपुर। मरवाही वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत नरौर, देवराजटोला में बीती रात एक ग्रामीण के घर में घुसकर भालू ने हमला कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार बीती रात नरौर निवासी मानसिंह (45) के ऊपर भालू ने हमला कर दिया। घटना के समय मानसिंह अकेला था। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तब भालू जंगल की ओर भागा। ग्रामीणों ने गंभीर अवस्था में मानसिंह को गौरेला स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया। भालू ने मानसिंह के सिर हाथ पैर को नोच लिया है। अस्पताल में चिकित्सकों ने…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर। राज्य सरकार ने आईएएस मयंक चतुर्वेदी को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का सहायक कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया है. सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह ने नियुक्ति का यह आदेश जारी किया है।

Read More

पब्लिकयूवाच-भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कृषि अध्यादेशों के विरोध में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के पक्ष में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अध्यादेशों की मंशा और नीयत पर सवाल खड़े करते हुए चौतरफा हमले किए । छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने बताया कि कृषि आर्थिकी में कोई भी सुधार न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित किए बिना किसानों का हितैषी नहीं हो सकता. नये अध्यादेश शोषण और छोटे किसानों के दमन को मौका देते हैं. उन्होंने बताया कि देश में 86.21 प्रतिशत किसानों के परिवार में 5 एकड़…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर। संसद से पारित कृषि से जुड़े तीन महत्वपूर्ण बिल के विरोध में कांग्रेस पूरे दम-खम के साथ उतर आई है. कांग्रेस के नेता अलग-अलग राज्यों में जाकर प्रेस कांफ्रेंस के जरिए लोगों को इसकी खामियां गिना रहे हैं. इस कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के ट्वीटर हैंडल के जरिए लोगों तक इन कानूनों के विरोध के कारणों को गिनाया है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लोकसभा में तीन काले कानून पास हुए. इससे किसानों को आम लोगों को किस प्रकार से नुकसान होगा, यह समझने की आवश्यकता है. एक राष्ट्र और एक बाजार…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर। प्रदेश के पारा-मोहल्ल में जल्द ही 60 मोबाइल मेडिकल यूनिट प्रारंभ होगी. इसके लिए मुख्य सचिव आरपी मंडल ने 55 करोड़ रुपए की अनुशंसा की है. दरअसल, मुख्यमंत्री का सपना है कि छत्तीसगढ़ के हर नागरिक को गुणवत्ता युक्त इलाज निःशुल्क मिले. इसके साथ ही बाह्य रोगियों को दवा एवं जांच की सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध कराने प्रत्येक शहरी स्लम परिवार के सदस्य को उनके पारा-मोहल्ला के नजदीक उच्च गुणवत्ता की ओपीडी, स्वास्थ्य सेवाएं (जांच एवं दवाईयों सहित) उपलब्ध हो. इसके लिए बजट चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 से मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का क्रियान्वयन नगरीय…

Read More