Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 178 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और 97 कार्यों का लोकार्पण
- 1857 के वीर जननायक मोहन बैगा के नाम पर हुआ चौक का नामकरण
- मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए रानी लक्ष्मीबाई का अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा : वित्त मंत्री चौधरी
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश का नया अध्याय, इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ
- बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए दिनेश कुमार को 4-5 दिनों में मिले आय और जाति प्रमाण पत्र, सेवा सेतु बना मददगार
- कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा
Author: admin
लॉकडाउन के बाद आज राजधानी अनलॉक हो गया,निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दुकानदारों को भीड़ न बढ़ान की समझाइश दी
पब्लिकयूवाच- रायपुर। सात दिन के लॉकडाउन के बाद आज राजधानी रायपुर अनलॉक हो गया. वहीं अनलॉक के बाद भीड़ बढ़ने की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त बल लगाया गया है. हालात का जायजा लेने कलेक्टर एस भारतीदासन व एसएसपी अजय यादव सुबह निरीक्षण करने निकले । निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दुकानदारों को अनावश्यक भीड़ न बढ़ान की समझाइश दी. इसके साथ कोरोना गाइड लाइन का पलान करने की अपील की ।
पूर्व मंत्री व विधायक पुन्नूलाल मोहिले की पत्नी का निधन, रायपुर के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली
पब्लिकयूवाच – मुंगेली। पूर्व मंत्री व विधायक पुन्नूलाल मोहिले की पत्नी द्वारिका मोहिले का निधन हो गया. तबीयत खराब होने पर उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली । बताया जा रहा है कि द्वारिका मोहिले बीपी व शुगर की मरीज थी. और कुछ साल पहले हॉट का ऑपरेशन भी हुआ था. 10 दिन पहले कोरोना से संक्रमित हुई थी. उसके बाद इलाज के दौरान ठीक भी हुई और निगेटिव आने पर घर में रहने लगी. इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई. उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया…
नक्सलियों घटनाओं में वृद्धि को लेकर केंद्रीय सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर, पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक लेंगे
पब्लिकयूवाच- रायपुर। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से नक्सलियों घटनाओं में वृद्धि हुई है. पुलिस कार्रवाई से बौखलाए नक्सली निर्दोष ग्रामीणों को मुखबिरी का आरोप लगाकर मौत के घाट उतार दिए, इसी बीच केंद्रीय सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. रायपुर पहुंचने के बाद उन्होंने बीती शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की. आज वे नक्सल विरोधी अभियान को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक लेंगे । इस बैठक में बस्तर में राज्य पुलिस व केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के संग बैठक करेंगे. इसमें नक्सल विरोधी अभियान को लेकर समीक्षा करेंगे. साथ…
उप पंजीयक की कोरोना संक्रमण से मौत के बाद किया गया था, सील,आज से जमीन व मकानों का पंजीयन हो सकेगा
पब्लिकयूवाच – रायपुर। राजधानी रायपुर अनलॉक होने के बाद आज रजिस्ट्री कार्यालय खुल गया है. अब यहां जमीन व मकानों का पंजीयन हो सकेगा. दरअसल कार्यालय में पदस्थ एक उप पंजीयक की कोरोना संक्रमण से मौत होने के बपाद कर्मचारियों जमकर विरोध किया था. कर्मचारी संघ के विरोध के बाद कार्यालय को बंद कर दिया गया था। रजिस्ट्री कार्यालय बंद होने से शासन को हर दिन दो से ढाई करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा था. बता दें कि जिले में बीते 6 सितंबर से जमीन मकानों की रजिस्ट्री कार्य बंद था। 22 लोग पाए गए थे संक्रमित पंजीयन कार्यालय…
प्रदेश के 8 जवानों को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपनी स्पेशल रिपोर्ट में स्थान देकर उन्हें सम्मानित किया
पब्लिकयूवाच- रायपुर। लॉकडाउन के दौरान पुलिस के जवानों ने खुद की जिंदगी की परवाह किए बगैर लोगों की हर संभव मदद करने हर वक़्त तत्पर रहे. प्रदेश के ऐसे ही 8 जवानों को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपनी स्पेशल रिपोर्ट में स्थान देकर उन्हें सम्मानित किया है, जिनमें जगदलपुर सीएसपी हेमसागर सिदार के अलावा बिलासपुर कोतवाली थाना प्रभारी कलीम खान, टीआई अनिल शर्मा, टीआई भारत बरेठ, निरीक्षक गौरव तिवारी, आरक्षक रिंकु गुप्ता और अनुपमा कपूर का नाम शामिल है । केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान पुलिस को लेकर…
पब्लिकयूवाच- रायपुर। गोलीकांड के बाद वीआईपी रोड स्थित क्वीन क्लब को पुलिस प्रशासन ने सील कर दिया है. वहीं इस मामले में अब तक 14 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। जिसमे हर्षित सिंघानिया, चंपालाल जैन, नेहा जैन, मिनाली संघानिया, सूरज शर्मा, संस्कार पाचे, करण सोनवाणी, अभिजीत कौर निरंकारी, ट्विंकल सिंह, अमित धवल, मिनल, राजवीर सिंह, हितेश पटेल और नमित जैन शामिल है. बता दें कि राजधानी रायपुर में लॉकडाउन और कोरोना को लेकर जारी सख्त गाइडलाइन के बावूजद देर रात क्वींस क्लब में पार्टियां चल रही थी और जाम छलकाये जा रहे थे।
कृषि कानूनों के विरोध में मुख्यमंत्री कल करेंगे, राजीव भवन से लेकर राज्यपाल निवास तक पैदल मार्च, राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे
पब्लिकयूवाच-रायपुर। संसद में पारित तीनों कृषि बिलों पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दस्तखत कर दिए हैं. अब यह बिल कृषि कानून बन गया है. इसके विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल सुबह 11 बजे राजीव भवन से लेकर राज्यपाल निवास तक पैदल मार्च करेंगे. इसके बाद राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल अनुसुईया उइके को ज्ञापन सौंपेंगे. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे । कांग्रेस का कहना है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा में मनमाने ढंग से बिना चर्चा और पूर्व परामर्श के ऐसे बिल पास…
ट्यूशन फीस को परिभाषित करने पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ने हाईकोर्ट में लगी याचिका पर आज होगी सुनवाई
पब्लिकयूवाच-रायपुर। छत्तीसगढ़ में ट्यूशन फीस को परिभाषित करने बिलासपुर हाईकोर्ट में छत्तीसगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिस्टोफर पॉल ने याचिका लगाई है. जिस पर आज सुनवाई होनी है. याचिका में निजी स्कूलों द्वारा कोर्ट के आदेश का गलत फायदा उठाने का हवाला दिया गया है. बता दें कि प्रदेश में ट्यूशन फीस परिभाषित नहीं है । छत्तीसगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिस्टोफर पॉल ने बताया कि ट्यूशन फीस को लेकर जन सामान्य में भ्रांतियां है कि ट्यूशन फीस है क्या ? क्योंकि प्रायवेट स्कूलों के द्वारा अपने-अपने तारीके से ट्यूशन फीस को परिभाषित कर फीस वसूला जा रहा…
पब्लिकयूवाच- बिलासपुर। आईपीएल क्रिकेट 2020 में सट्टा लगाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बिलासपुर जिले के सिविल लाइन पुलिस और साइबर टीम ने राजस्थान रायल और किग्स इलेवन पंजाब के बीच रहे मैच में सट्टा खिलाते 4 सटोरियों को गिरफ्तार किया है. इसके पास से एक नग LED-TV, एक नग TV, दो नग सेटप बाक्स, 15 नग मोबाइन फोन, 10 हजार नगद और करीब 50 लाख रुपए की सट्टा पट्टी जब्त किया है । पुलिस के मुताबिक IPL सट्टा खेलाने वालों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी, जिस पर अकुंश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक…
पब्लिकयूवाच- रायपुर। कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन की आज से शुरुआत हो रही है. इसमें रायपुर के सोनू गुप्ता महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठे नजर आएंगे. केवल दसवीं तक की पढ़ाई करने वाले सोनू सामान्य जानकारी के बदौलत हॉट सीट तक पहुंचने में सफल हुए हैं। सोनू गुप्ता ने बताया कि उन्होंने 6 साल तक मेहनत की है, तब इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं. महानायक अमिताभ बच्चन का व्यक्तित्व सामान्य है. जब मैं असहज महसूस करने लगा तो उन्होंने ही मुझे अच्छा महसूस कराया. उन्हें मुझे एक नया नाम भी दिया है, जो आज…