Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश का नया अध्याय, इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव

    November 20, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    November 19, 2026

    छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश का नया अध्याय, इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
    • छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ
    • बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए दिनेश कुमार को 4-5 दिनों में मिले आय और जाति प्रमाण पत्र, सेवा सेतु बना मददगार
    • कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा
    • भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित
    • चिरायु योजना से जन्मजात टेढ़े पैरों से पीडि़त दो माह की बच्ची को मिला संबल
    • कोड़ा उपार्जन केंद्र में 44 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम धौलपुर के किसान, पर्याप्त बारदाने और तौल की सुविधाओं पर जताया संतोष
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश का नया अध्याय, इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव

      November 20, 2026

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

      November 19, 2026

      छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ

      November 19, 2026

      भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित

      November 19, 2026

      चिरायु योजना से जन्मजात टेढ़े पैरों से पीडि़त दो माह की बच्ची को मिला संबल

      November 19, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश का नया अध्याय, इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश का नया अध्याय, इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherNovember 20, 2026No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    डेढ़-दो वर्षों में साढ़े आठ लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव, लगभग 60 औद्योगिक परियोजनाओं में काम शुरू : मुख्यमंत्री साय

    नई औद्योगिक नीति से देश-विदेश के निवेशकों का छत्तीसगढ़ पर बढ़ा भरोसा, निवेश को धरातल पर उतारने पर सरकार का विशेष जोर

    publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ औद्योगिक निवेश और आर्थिक विकास के नए केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। राज्य सरकार की नई औद्योगिक विकास नीति और निवेश अनुकूल वातावरण के उत्साहजनक परिणाम सामने आ रहे हैं। आज नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग चैप्टर-3 में प्रदेश को 24 उद्योग समूहों के माध्यम से 1 लाख 7 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इन प्रस्तावित निवेशों से प्रदेश के लगभग 20 हजार युवाओं के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में निवेशक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को इन्विटेशन टू इन्वेस्ट लेटर सौंपे और प्रदेश में निवेश के प्रति उनके विश्वास का स्वागत किया। उन्होंने उद्योगपतियों से आत्मीय संवाद कर उनके सुझाव सुने तथा उद्योग स्थापना से लेकर परियोजनाओं के क्रियान्वयन तक राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में उद्योगों के लिए आवश्यक संसाधन, बेहतर अधोसंरचना, पर्याप्त बिजली-पानी, कुशल मानव संसाधन और अनुकूल नीतिगत वातावरण उपलब्ध है। देश के मध्य में स्थित होने के कारण प्रदेश को बेहतर कनेक्टिविटी और बाजारों तक पहुंच का भी लाभ मिलता है। हमारी सरकार इन विशेषताओं को बड़े औद्योगिक निवेश, स्थानीय रोजगार और प्रदेश की आर्थिक समृद्धि में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है।
    निवेश प्रस्तावों से आगे बढ़कर धरातल पर उतर रही औद्योगिक परियोजनाएं
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अगले महीने राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस अवधि में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। नई औद्योगिक विकास नीति और देश-विदेश में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग डेढ़-दो वर्षों में प्रदेश को साढ़े आठ लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
    उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि यह है कि निवेश प्रस्ताव अब वास्तविक औद्योगिक परियोजनाओं का स्वरूप ले रहे हैं। प्रदेश में लगभग 60 औद्योगिक परियोजनाओं में कार्य प्रारंभ हो चुका है। इससे स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ के प्रति निवेशकों का भरोसा केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि वास्तविक निवेश और औद्योगिक गतिविधियों के रूप में दिखाई दे रहा है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी प्राथमिकता केवल निवेश प्रस्ताव प्राप्त करना नहीं, बल्कि उन्हें समयबद्ध ढंग से धरातल पर उतारना और प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अधिकाधिक अवसर सृजित करना है।
    निवेशकों के लिए सरल प्रक्रियाएं, पारदर्शी व्यवस्था और त्वरित निर्णय
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार उद्योग स्थापना की प्रक्रियाओं को निरंतर सरल बना रही है। सिंगल विंडो सिस्टम को अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है, ताकि निवेशकों को आवश्यक अनुमतियां पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से प्राप्त हो सकें।
    उन्होंने बताया कि जन विश्वास अधिनियम के माध्यम से छोटे और प्रक्रियागत उल्लंघनों के लिए आपराधिक दंड के स्थान पर आर्थिक दंड की व्यवस्था की गई है। इससे व्यापार और उद्योगों के लिए अधिक विश्वासपूर्ण वातावरण तैयार हुआ है। सरकार का प्रयास है कि उद्यमी अनावश्यक प्रक्रियाओं में समय लगाने के बजाय उत्पादन, नवाचार और रोजगार सृजन पर ध्यान केंद्रित कर सकें।
    बदलते बस्तर में निवेश और विकास की नई संभावनाएं
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई से बस्तर की परिस्थितियों में ऐतिहासिक बदलाव आ रहा है। सुरक्षा बलों के साहस और दृढ़ संकल्प से नक्सलवाद समाप्ति की ओर है। बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क, बिजली, संचार और अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है।
    उन्होंने कहा कि शांति और सुरक्षा का यह नया वातावरण बस्तर सहित पूरे प्रदेश में औद्योगिक निवेश की नई संभावनाएं पैदा कर रहा है। आने वाले समय में उद्योग, पर्यटन, कृषि प्रसंस्करण और स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यमों के विस्तार से बस्तर के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
    छत्तीसगढ़ में संसाधन भी हैं, संभावनाएं भी और निवेशकों के साथ खड़ी सरकार भी : मुख्यमंत्री
    मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में सहभागी बनने का आमंत्रण देते हुए कहा कि प्रदेश की रत्नगर्भा धरती प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है। यहां उद्योगों के विस्तार के लिए व्यापक संभावनाएं हैं और राज्य सरकार निवेशकों के साथ पूरी प्रतिबद्धता से खड़ी है।
    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में विकसित छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उद्योग जगत की सक्रिय भागीदारी से प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाया जाएगा।
    मुख्य सचिव विकास शील ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार निवेशकों के लिए जवाबदेह, पारदर्शी और परिणामोन्मुखी प्रशासनिक व्यवस्था विकसित कर रही है। सिंगल विंडो सिस्टम में आवेदनों के निराकरण की समय-सीमा निर्धारित की गई है। समय पर निराकरण नहीं होने की स्थिति में प्रकरण को स्वचालित रूप से उच्च स्तर पर भेजने और निर्णय से असंतुष्ट आवेदकों के लिए अपील की व्यवस्था भी उपलब्ध है।
    उन्होंने कहा कि शासन और उद्योग जगत को विकास के साझेदार के रूप में कार्य करना होगा। निवेशकों के सुझावों के आधार पर व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार किया जाएगा।
    चित्रकोट को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन गंतव्य बनाने की तैयारी
    मुख्य सचिव विकास शील ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन आधारित निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं। विशेष रूप से बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता, जनजातीय संस्कृति और जैव विविधता पर्यटन विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार हैं।
    उन्होंने बताया कि चित्रकोट जलप्रपात को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके साथ बस्तर के अन्य पर्यटन स्थलों को जोड़कर समग्र पर्यटन सर्किट विकसित करने का प्रयास है। इससे होटल, होम-स्टे, परिवहन, हस्तशिल्प और पर्यटन से जुड़े व्यवसायों में निवेश तथा स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
    कृषि, वनोपज और आधुनिक तकनीक आधारित उद्योगों पर विशेष फोकस
    मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश का लगभग 45 प्रतिशत भूभाग वनों से आच्छादित है। लघु वनोपज, औषधीय पौधों, हर्बल उत्पादों, कृषि प्रसंस्करण और वेलनेस सेक्टर में निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं। बस्तर में स्थानीय उत्पादों की पहचान कर क्लस्टर आधारित मॉडल से उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, ब्रांडिंग और विपणन की संपूर्ण व्यवस्था विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की औद्योगिक पहचान अब ऊर्जा, खनन, इस्पात और सीमेंट जैसे परंपरागत क्षेत्रों से आगे बढ़ रही है। सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा सेंटर और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जैसे भविष्य के उद्योगों में भी निवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
    नई औद्योगिक नीति से निवेशकों का विश्वास हुआ मजबूत : उद्योग सचिव रजत कुमार
    उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार ने नई औद्योगिक विकास नीति, निवेशकों के लिए उपलब्ध प्रोत्साहन और प्रक्रियाओं के सरलीकरण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है। उद्योग विभाग निवेश प्रस्तावों को वास्तविक औद्योगिक इकाइयों में परिवर्तित करने तथा निवेशकों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
    कार्यक्रम को पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्वी क्षेत्र के चेयरमैन एवं आरडीबी ग्रुप के चेयरमैन विनोद दुग्गड़ ने भी संबोधित किया।
    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, उद्योग विभाग के संचालक प्रभात मलिक, सुखदेव नाहर, सतीश पारख, बजरंग गोयल सहित देशभर से आए उद्योगपति और निवेशक उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    November 19, 2026

    छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ

    November 19, 2026

    भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित

    November 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश का नया अध्याय, इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव

    By Publicuwatch AutherNovember 20, 2026

    डेढ़-दो वर्षों में साढ़े आठ लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव, लगभग 60…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    November 19, 2026

    छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ

    November 19, 2026

    बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए दिनेश कुमार को 4-5 दिनों में मिले आय और जाति प्रमाण पत्र, सेवा सेतु बना मददगार

    November 19, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश का नया अध्याय, इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव

    November 20, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    November 19, 2026

    छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ

    November 19, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.