Author: admin

पब्लिकयूवाच – मरवाही । मरवाही में होने वाले उपचुनाव के लिये नवगठित जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है और प्रशासनिक अमला आदर्श आचार संहिता लागू कराने के लिये पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम पूरे विधानसभा क्षेत्र में तैनात की गई है.जगह-जगह पर नाकेबंदी की गई है और प्रशासनिक अमले के द्वारा गाड़ियों की सघन चेकिंग की जा रही है.आज प्रशासनिक अमले द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान प्रदेश के राजस्व मंत्री और नवगठित जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल का वाहन भी जांच के लिये…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने हाथरस में दलित लड़की से गैंगरेप और हत्या के मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, सरकारों के तमाम दावों के बावजूद ऐसी घटनाएँ रुकने का नाम नहीं ले रही हैं क्योंकि कहीं न कहीं प्रशासन और सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए गंभीर नहीं हैं। विकास उपाध्याय ने कहा हमारा कानून और उनका पालन इतना सख्त होना चाहिए कि सज़ा के बारे में सोचकर ही बलात्कारी डर के मारे कांपने लगे! विकास ने कहा हाल के महीनों में यूपी में ऐसी कई गंभीर घटनाएँ हुई हैं। बाराबंकी में 13…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 अक्टूबर को मंत्रालय महानदी परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा का वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए अनावरण करेंगे. संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आज मंत्रालय महानदी भवन परिसर में प्रतिमा स्थल का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए । भगत ने मंत्रालय में आज आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को छत्तीसगढ़ विधानसभा की तर्ज पर मंत्रालय महानदी भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए. भगत ने कहा कि प्रतिमा का अनावरण 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर होना निश्चित किया…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर। जिस प्रकार कोरोना मरीज़ों की संख्या बढ़ती जा रही है. इसको देखते हुए अक्टूबर लास्ट में दो लाख मरीज होने होने की आशंका है, इसके आधार पर प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के लिए तैयारी की जा रही है. केंद्र सरकार के टारगेट के मुताबिक़ से नौ हज़ार वेंटीलेटर तैयार करना है, लेकिन हम नौ हज़ार से ज़्यादा की तैयारी में लगे हैं. इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दी। सर्किट हाउस के सभागार में हुई बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कि अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करने के…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर। बाबरी मस्जिद गिराए जाने के मामले में विशेष सीबीआई अदालत के फैसले का पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने स्वागत किया हैं. बीजेपी ने कहा कि इस फैसला ने नया इतिहास रचा और सत्य की जीत हुई. यह कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति पर न्याय और सत्य का करारा प्रहार हैं । पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज ऐतिहासिक फैसला आया है. अयोध्या मसले पर 28 साल से मामला चल रहा था, उसका अंतिम फैसला आज न्यायालय ने सुनाया है. इस फैसले के अंदर स्पष्ट किया गया है कि…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर। छत्तीसगढ़ की अंतरराज्यीय बसों को महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड और बिहार की सीमाओं के अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से पड़ोसी राज्य भयभीत हैं। कोरोना जैसी घातक बीमारी को देखते हुए इन चार राज्यों ने अपनी सीमा के अंदर अंतरराज्यीय बसों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इस कारण छत्तीसगढ़ से जाने वाली बसों के चालक मजबूरी में यात्रियों को छत्तीसगढ़ के सीमा पर छोड़कर वापस लौट आ रहे हैं। सीमा से यात्री टैंपो या फिर आटो का सहारा लेकर किसी तरह इन राज्यों की सीमा में प्रवेश कर रहे…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर। रायपुर नगर निगम द्वारा नेताजी सुभाष स्टेडियम परिसर में बनाई गई 24 दुकानों की कीमतें बहुत ज्यादा होने से ग्राहक नहीं मिल रहे। यह पांचवा मौका होगा, जब बाजार विभाग स्टेडियम परिसर की 24 दुकानों के लिए 10 अक्टूबर को टेंडर करने जा रहा है। इधर मोहबाबाजार में नगर निगम द्वारा मुख्य मार्ग पर बनाई गई दुकानों की कीमत 35 लाख रखे जाने की वजह से एक भी व्यवसायी ने दुकान लेने में रुचि नहीं दिखाई। यहां की दुकानों के लिए दसवीं बार निविदा करने की नौबत है। दरअसल नगर निगम द्वारा शहर के अलग-अलग इलाकों में बनाई गई…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर। प्रदेश का नई कार्यकारिणी में आईएएस से राजनेता बने ओपी चौधरी भाजपा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमनसिंह के सबसे विश्वसनीय चेहरा बनकर उभरे है। वे पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमनसिंह के पसंदीदा नेता है। जब ओपी चौधरी ने नौकरी छोड़ी तब उन्हें खरसिया से पार्टी ने विधानसभा चुनाव में उतारा, भले ही वे चुनाव हार गए मगर अभी उन्हें संगठन में प्रदेश मंत्री की बड़ी जिम्मेदारी वाला पद देकर उन पर भरोसा जताया है। प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी में बृजमोहन अग्रवाल का दबदबा बरकरार रहा है। ताजा कार्यकारिणी में पर नजर डाले तो साफ पता चलता है…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर। कपड़ा कारोबारी अमर कनियां और प्रतीक जसवानी पर मंगलवार रात को जानलेवा हमला किया गया. कारोबारी रात में वॉक करने निकले थे. इसी दौरान अज्ञात कार सवारों ने पहले विवाद किया, फिर तलवार लहरा कर लूटपाट की कोशिश की. यह घटना शहर के रिहायशी कॉलोनियों राजीव नगर में हुई. कारोबारियों पर हमले को लेकर कॉलोनी में दहशत का माहौल है. थाने में दर्जनभर लोग शिकायत करने पहुंचे. लॉकडाउन खुलने के बाद बदमाशों की हरकत को लेकर थाना पुलिसिंग की ढिलाई को लेकर भारी नाराजगी है । हमला की सूचना के बाद कॉलोनी वासियों के साथ पूर्व विधायक…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के देशव्यापी आह्वान पर छत्तीसगढ़ किसान सभा हाल ही में बनाये गए कॉर्पोरेटपरस्त और किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ दो माह लंबा अभियान चलाएगी। इस अभियान का समापन 26-27 नवम्बर को दिल्ली में आयोजित एक विशाल रैली से होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ से भी हजारों किसान हिस्सा लेंगे। यह जानकारी आज यहां छग किसान सभा के अध्यक्ष संजय पराते और महासचिव ऋषि गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान ग्रामीणजनों को इन किसान विरोधी कानूनों और इसके दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से समझाया जाएगा और इन कानूनों के…

Read More