Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 178 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और 97 कार्यों का लोकार्पण
- 1857 के वीर जननायक मोहन बैगा के नाम पर हुआ चौक का नामकरण
- मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए रानी लक्ष्मीबाई का अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा : वित्त मंत्री चौधरी
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश का नया अध्याय, इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ
- बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए दिनेश कुमार को 4-5 दिनों में मिले आय और जाति प्रमाण पत्र, सेवा सेतु बना मददगार
- कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा
Author: admin
मरवाही उपचुनाव- भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में कपड़ों से भरी एक ट्रक पकड़ा, मतदाताओं को प्रभावित करने का लगाया आरोप
पब्लिकयूवाच- पेंड्रा। मरवाही उपचुनाव की मतदान तारीख की घोषणा होने के बाद विधानसभा क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो गई है. आचार संहिता लगने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में कपड़ों से भरी एक ट्रक पकड़ा है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए जमा करने का आरोप लगाया है. भाजपा जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने मामले की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी से की है. वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के कार्यकर्ता कार्रवाई के दौरान दूरी बनाए रखा. जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने…
हाथी और मानव के बीच संघर्ष जारी, दंतैल हाथी ने एक युवक को कुचला, महासमुंद जिले के 12 लोगों पर हमला कर चुका था.
पब्लिकयूवाच – गरियाबंद। जिले में हाथी और मानव के बीच संघर्ष जारी है. मंगलवार को छुरा के भरुवा मूड़ा में दंतैल हाथी ने एक युवक को कुचल कर मार डाला. वन विभाग ने मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि लेने का आश्वासन दिया है. दरअसल, हाथी इससे पहले महासमुंद जिले के 12 लोगों पर हमला कर चुका था. इसके बाद विचरण करते हुए गरियाबंद जिला में दाखिल हुआ. और ग्रामीण पर हमले के बाद ओडिशा की ओर भाग गया । वन विभाग का कहना है कि महासमुंद जिले में आतंक का पर्याय बन चुके दंतैल को लेकर इलाके में पहले…
राज्यपाल ने अधिसूचित क्षेत्र में ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत परिवर्तन के संबंध में ली विभागीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक
पब्लिकयूवाच – रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने अधिसूचित क्षेत्र में ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत में परिवर्तन करने के संबंध में वैधानिक स्थिति की आज राजभवन में विस्तार से समीक्षा की. साथ ही अधिकारियों को एक सप्ताह में प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए. राज्यपाल ने कहा कि इस विषय में मुख्यमंत्री से भी चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही करेंगी । राज्यपाल ने नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों से कहा है कि अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत बनाते समय संविधान के प्रावधानों का पालन किया जाना चाहिए. राज्यपाल ने नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों से कहा है कि…
कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने सुनील सोनी के बयान पर पलटवार कहा- कोरोना का डर दिखाकर किसान मुक्त भारत बनाने का सपना अधूरा ही रहेगा
पब्लिकयूवाच-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आरपी सिंह ने रायपुर सांसद सुनील सोनी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि कोरोना का डर दिखाकर किसान मुक्त भारत बनाने का सपना अधूरा ही रहेगा. क्या पूरे देश में कोरोना का कहर मोदी की कृपा से सिर्फ इसलिए फैलाया गया था ताकि मोदी के तानाशाही और मनमाने फैसलों को जनता के ऊपर थोपा जा सके. किसानों को अपनी ही जमीन पर गुलाम और मजदूर बनाने का भाजपा का मंसूबा अधूरा ही रहेगा, क्योंकि कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने देगी । कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा…
पब्लिकयूवाच-रायपुर। चुनाव आयोग ने मरवाही उपचुनाव के तारीख की घोषणा कर दी है. सत्तारुढ़ दल होने की वजह से कांग्रेस की साख चुनाव में दांव पर लगी हुई है. पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि हम संगठन स्तर पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे, भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार की नीतियों योजनाओं को लेकर के जनता के बीच में जाएंगे. हमें उम्मीद है जो मरवाही की 70वीं सीट है वह भी कांग्रेस की झोली में आएगी । मोहन मरकाम ने कहा कि हम किसी भी दल को कमजोर नहीं समझना चाहते. लोकतंत्र में हर दल मजबूत होता है.…
पब्लिकयूवाच- रायपुर । भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के कृषि विधेयक को लेकर मंगलवार को निकाले जा रहे है पैदल मार्च को किसानों के साथ छलावा करार दिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी किसानों के नाम पर घडिय़ाली आंसू बहा रही है। यह वही पार्टी है, जिसने पांच दशक से अधिक समय तक राज करते हुए किसानों पर ध्यान नहीं दिया। किसानों को बिचैलियों के हवाले कर दिया। किसानों की उन्नति तरक्की के लिए कुछ नहीं किया और जब किसानों ने इन्हें नकार दिया तब किसान-किसान का रट लगाए हैं। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस…
पब्लिकयूवाच – रायपुर। संसद से पारित कृषि बिलों को लेकर राजधानी रायपुर में कांग्रेस आज पैदल मार्च कर रही है. राजीव भवन से पैदल मार्च कर राजभवन पहुंच गए हैं, जहां बाहर धरने पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके बाद राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल अनुसुईया उईके को ज्ञापन सौंपेंगे । इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, अरुण वोरा, शैलेष पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं । बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा संसद में पास किए गए किसान…
पब्लिकयूवाच- राजिम। राजिम पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली है. पिकअप में लाखों का गांजा लेकर जाते हुए दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है. जब्त गांजा की कीमत 30 लाख रुपए बताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि राजिम के पंडित श्यामाचरण शुक्ल चौक को चेकिंग पॉइंट बनाया गया है, जहां चौबीसों घंटे पुलिस द्वारा गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है. आज सुबह 8:30 बजे कार्यवाहक थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर रामेश्वरी बघेल और एएसआई छबिल दांडेकर चेक पॉइंट पर तैनात थे और रोज की तरह प्रत्येक गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे । इसी दौरान रायपुर की ओर…
स्पंज आयरन के अवैध परिवहन पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 141 टन स्पंज आयरन के साथ तीन ट्रक ड्राइवरों को किया गिरफ्तार
पब्लिकयूवाच- सारंगढ़। जिले में स्पंज आयरन के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई है. पुलिस ने तीन ट्रक लोड 26.41 टन स्पंज आयारन जब्त किया गया. साथ ही पुलिस ने तीन ट्रक ड्राइवरों को गिरफ्तार किया गया है. दरअसल, थाना प्रभारी सारंगढ़ को एसपी रायगढ़ की ओर से वैध परमिट के साथ कुछ वाहनें अवैध रूप से खनिजों के परिवहन में लगे होने की जानकारी मिली थी. जिस पर निगाह रखने टी.आई. आशीष वासनिक द्वारा मुखबिर एवं स्टाफ को निर्देशित किया गया था । आज थाना प्रभारी सारंगढ़ अपने स्टाफ के साथ भारत माता चौक पर वाहनों की चेकिंग में लगे…
गंदगी मुक्त भारत अभियान में छत्तीसगढ़ के 62 गांव ओ.डी.एफ. प्लस घोषित, महात्मा गांधी की 151वीं वर्षगांठ पर मिलेगा सम्मान…
पब्लिकयूवाच – रायपुर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस-2 के तहत भारत सरकार द्वारा 8 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाये गये गंदगी मुक्त भारत अभियान में छत्तीसगढ़ के 62 गांव ओ.डी.एफ. प्लस घोषित किये है. सर्वाधिक ओ.डी.एफ. प्लस गांव घोषित करने के केटेगरी में छत्तीसगढ़ राज्य को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है । 2 अक्टूबर 2020 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं वर्षगांठ को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य को केन्द्रीय मंत्री, जल शक्ति मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा सम्मानित किया जायेगा. कोविड-19 के कारण उत्पन्न परिस्थिति के कारण इस समारोह…