Author: admin

पब्लिकयूवाच- कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के जंगल में नक्सलियों की हथियार बनाने की फैक्ट्री का बीएसएफ के चौथी वाहिनी के जवानों ने भंडाफोड़ किया है. सुरक्षा बल के जवानों ने फैक्ट्री से दो बंदूक, एक बाइक, बंदूक में इस्तेमाल किये जाने वाले बैरल, ट्रिगर और अन्य सामान के अलावा उसे बनाने वाले औजार को भी जब्त किया है. इस फैक्ट्री में नक्सलियों के लिए हथियार बनाया जाता था. हथियारों के साथ 7 आरोपियों को भी पकड़ा गया है, जबकि एक सदस्य अपनी बाइक मौके पर ही छोड़ के फरार हो गया. जिसकी तलाश जारी है. घटना कोयलीबेड़ा थाना…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर। राजधानी रायपुर में एक सप्ताह का सख्त लॉकडाउन कल से खत्म हो जाएगा. आज मंत्री रविंद्र चौबे के बंगले में जिला प्रशासन की बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक के बाद राजधानी में लॉकडाउन नहीं लगाने का फैसला लिया गया. मंत्री चौबे ने कहा कि मंगलवार से लॉकडाउन खुल जाएगा. इसे आगे और नहीं बढ़ाया जाएगा. कल सुबह से रात 8 बजे तक सभी दुकानें खुलेंगी । बता दें कि 21 सितंबर से 28 सितंबर तक रायपुर में लॉकडाउन लगाया गया था. जिसका आज अंतिम दिन था. प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे और जिला प्रशासन व चैंबर के…

Read More

पब्लिकयूवाच- बिलाईगढ़। बिलाईगढ विधायक और संसदीय सचिव चंद्र देव राय के पिता रामजी राय का रायपुर में निधन हो गया. 75 वर्षीय रामजी कोरोना से इलाज के लिए रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती थी. उनके निधन की जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने पुष्टि की । बता दें कि विधायक चंद्र देव राय के परिवार के सदस्यों के साथ उनके पीएसओ और रसोइया कोरोना की चपेट में बताए जा रहे हैं. उनके पिताजी को पहले पेंड्रावन के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें 18 सिंतबर को रायपुर…

Read More

पब्लिकयूवाच- नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 82,170 नए मामले सामने आए और 1,039 मौतें हुईं. देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 60,74,703 हो गई है, जिसमें 9,62,640 सक्रिय मामले है । स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, इलाज के बाद 5,01,6521 मरीज ठीक हो चुके हैं. देश में अब तक इस संक्रमण से 95,542 लोगों की जान गई है । भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद(ICMR) के मुताबिक, 27 सितंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 7,19,67,230 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 7,09,394 सैंपल रविवार को टेस्ट किए गए । देखिये…

Read More

पब्लिकयूवाच- गरियाबंद। प्रदेश में एक बार फिर करंट लगने से एक हाथी की मौत हो गई. मामला धवलपुर रेंज के पारागांव का है. जहां 11 केव्ही तार के चपेट में हाथी आ गया. घटना आज सुबह की बताई जा रही है । गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से लगभग 20 हाथियों का झुंड मैनपुर व धवलपुर इलाके में घूम रहा था. आज हाथियों का दल धवलपुर के पारागांव होते ओडिशा की ओर रवाना हुए थे. इसी बीच एक हाथी बिजली तार के चपेट में आ गया. हाथी की मौत के बाद उनके साथी चिंघाड़ते हुए आगे निकल गए. वन…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में पत्रकार कमल शुक्ला के साथ हुई मारपीट का मामला सुर्खियों में है. राज्य भर के पत्रकारों में आक्रोश है. सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं. इसी बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस हमले की न केवल कड़ी निंदा की, बल्कि इसे गलत भी ठहराया है. उन्होंने कहा कि पीड़ित ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, उसी आधार पर कार्रवाई हुई और आरोपी भी पकड़े गए. इंटक (इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस) हमसे सीधा सम्बंधित नहीं है. भूपेश ने कहा कि अपराधी कोई भी हो, चाहे किसी दल से जुड़ा हो, उसके खिलाफ…

Read More

पब्लिकयूवाच – खरसिया। नाली पानी निकासी विवाद को लेकर रविवार अल सुबह एक सनकी युवक ने अपनी बड़ी मां और पड़ोसी महिला की खाट के पाया (खुरा) से मारकर हत्या कर दी. यही नहीं बीच-बचाव करने आई अपनी दादी पर भी उसने जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी को पुसौर पुलिस द्वारा हिरासत में लिया है। दोहरे हत्याकांड को लेकर निराकार खडिया द्वारा थाना पुसौर में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, गांव में मनीष यादव और रामवती का घर अगल-बगल है, दोनों के बीच पानी निकासी को लेकर विवाद है. मनीष यादव के घर का बरसाती पानी को रामवती अपने…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर। नगर निगम के सभापति व पूर्व महापौर प्रमोद दुबे कहते हैं कि आज जो लोग कोविड सेंटर में इलाज करा रहे हैं, उस बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम से आज 30 लोग डिस्चार्ज हुए हैं. उनको घर तक छोड़ने के लिए नगर निगम के जोन 4 आयुक्त विनय मिश्रा लोकेश चंद्रवंशी शेखरसिंह, सब इंजीनियर आशीष श्रीवास्तव ने मोर्चा संभालते हुए उनके घरों तक छोड़ने के लिए गाड़ी की व्यवस्था कराई. जबकि जो लोग भर्ती थे उन सभी का घर रायपुर के अलग-अलग स्थानों में है. उन्होंने अपने रिश्तेदारों को फोन लगाया उनमें से बहुतों के रिश्तेदार उनको लेने…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर। राजधानी के दलदल सिवनी में दूसरे राज्य की शराब बोतलें बरामद होने के बाद रिहायशी ठिकाने में बड़ा स्टाफ दफ़न करने के मामले में आबकारी अमले ने तफ्तीश शुरू कर दी है। कथित इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी विनोद कोडवानी के घर दबिश देने के बाद आबकारी अमले ने हरियाणा ब्रांड की महंगी बोतलें बरामद की थी, अब इलाके में पहरा जमाकर अवैध कारोबार करने नेटवर्क खंगालने कवायद तेज़ हो गई है। अंदेशा है, बड़ा स्टाफ आस-पास रहवासी इलाके में छिपाकर बड़े कारोबार को अंजाम दे रहे है। जांच के दूसरे दिन कारोबारी का बयान लेकर उसके पास पहुंचे स्टॉक के…

Read More

पब्लिकयूवाच – जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के युवा पेट्रोल पंप व्यवसायी की कोरोना से रायपुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदलपुर में कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद युवा रायपुर में अपना इलाज करा रहा था। 19 सितंबर को रायपुर के एक निजी अस्पताल में वे भर्ती हो गए, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। बता दें कि कल प्रदेश में 3896 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी. और 3187 मरीज़ स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में कुल एक्टिव…

Read More