Author: admin

पब्लिकयूवाच-रायपुर। सरगुजा जिला और कोरबा के करीब दर्जन भर सरपंचों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखा है। पत्र में केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए तीन विधेयक जिसमें से दो किसानों से संबंधित है और तीसरा आवश्यक वस्तु संसोधन विधेयक 2020 है। इन विधेयकों को बगैर बहस के ध्वनि मत से पारित करवा लिया गया है। पत्र में उन्होंने तीनों विधेयकों को किसान विरोधी के साथ ही आम उपभोक्ताओं का विरोधी बताया है। उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से ये तीनों विधेयकों को स्वीकृत नहीं किये जाने की मांग की है। पढ़िये पत्र में क्या लिखा है केंद्र सरकार ने…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार तेजी जारी है. लोग सरकारी अस्पताल के अलावा निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं. इलाज के बाद बड़ी संख्या में लोग स्वस्थ हो रहे हैं. इसके साथ ही इस संक्रमण से लोगों की मौत भी हो रही है. इस मामले में निजी अस्पतालों की स्थिति अच्छी नहीं है. यहां लोगों की ज्यादा मौतें हो रही है. ये सरकार द्वारा जारी की गई आंकड़े है, लेकिन वास्तविक आंकड़े इससे और भयावह है. जानकार लोगों का कहना है कि यहां मौत के सही आंकड़े सामने नहीं आ रहे हैं.…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के नवगठित जिले गौरला-पेण्ड्रा-मरवाही के नगर पंचायत गौरेला और नगर पंचायत पेण्ड्रा को नगर पालिका का दर्जा देने की घोषणा की है । गौरतलब है कि प्रदेश के राजस्व मंत्री और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने इन नगर पंचायतों के भ्रमण के दौरान वहां के नागरिकों की इस संबंध में भावनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जिस पर मुख्यमंत्री ने जनभावनाओं को देखते हुए इन दोनों ही नगर पंचायतों को नगर पालिका का दर्जा देने की घोषणा की है ।

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर। चुनाव आयोग ने आज बिहार विधानसभा चुनाव तारीखों की घोषणा कर दी. लेकिन देश में खाली हुई लोकसभा व विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तिथि का ऐलान नहीं किया. लोग बिहार के साथ ही मध्य प्रदेश और मरवाही उपचुनाव की तारीख घोषित होने की संभावना जता रहे थे. लेकिन इस कयास पर आज मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने विराम लगा दिया. उन्होंने कहा कि उपचुनाव कब की जाएगी, इसकी अभी घोषणा नहीं की जाएगी. उपचुनाव की तैयारी को लेकर 29 सितंबर को बैठक की जाएगी. इस बैठक में उपचुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी. इसके बाद…

Read More

पब्लिकयूवाच- जांजगीर-चांपा। नवागढ़ थाने में पदस्थ नगर सैनिक की धार दार हत्या से किसी ने हत्या कर दी. यह घटना गुरुवार रात को ड्यूटी से घर जाते वक्त हुई. अज्ञात लोगों ने सैनिक पर हमला बोल दिया. जिससे उसकी मौत हो गई । जानकारी के मुताबिक, ग्राम अवरीद से अमोरा के बीच सूनसान इलाके में वारदात हुई है. सुबह घटना की सूचना के बाद मौके पर नवागढ़ पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है । मृतक नगर सैनिक का नाम रज्जू प्रसाद तिवारी है. वह अमोरा गांव का रहने वाला था. पूरा मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है ।

Read More

पब्लिकयूवाच-कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक धार्मिक त्योहारों को लेकर आदिवासी समुदाय और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई है. इस दौरान गांवों के कई घरों में जमकर तोड़फोड़ की गई। घटना को लेकर बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने बताया कि स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. अभी शांतिपूर्ण माहौल है।

Read More

पब्लिकयूवाच – बिलासपुर । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिये आज जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्टर डॉ. सारांश की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने योजना के अंतर्गत अपूर्ण 8265 आवासों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया एवं जो हितग्राही आवास योजना के राशि का दुरूपयोग कर निर्माण नहीं कर रहे है उनके विरुद्ध राशि वसूल करने की कार्रवाई करने कहा। ऐसे आवास जिनका निर्माण किसी अन्य व्यक्ति से कराया जा रहा है और कार्य रोक दिया गया है उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का निर्देश सभी एसडीएम को…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर। पुलिस की सख्ती सिर्फ मुख्य सड़कों पर दिखाई दी। गली-मोहल्ले आबाद रहे। टोटल लॉकडाउन के तीसरे दिन शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जगह-जगह पुलिस की मुस्तैदी के कारण बेवजह घूमने वाले कार्रवाई के डर से घरों से बाहर नहीं निकले। सड़क पर लोगों की आवाजाही काफी कम होने से पुलिस ने भी राहत की सांस ली। एएसपी सिटी लखन पटले ने बताया कि कोरोना संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। शहर भर के चौक-चौराहे के अलावा प्रमुख स्थानों पर जगह-जगह बेरिकेड, स्टापर लगाए गए हैं।…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर। सदाकत आश्रम, पटना में आयोजित प्रेस वार्ता में रणदीप सिंह सुरजेवाला, महासचिव शक्ति सिंह गोखिल के साथ शामिल होकर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने साथ संयुक्त प्रेस वार्ता की. विगत दिनों राज्य सभा में पारित हुए कृषि बिल की खामियों को उजागर करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इसे कृषक विरोधी बताया एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए इस बिल को वापिस लेने की बात कही। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण विकास मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य टीएस सिंहदेव ने कहा कि मोदी सरकार के इस बिल को कृषि-विरोधी ‘काले क़ानूनÓ…

Read More

पब्लिकयूवाच – राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में बुधवार देर रात 7 बदमाशों ने मिलकर एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर दी। हिस्ट्रीशीटर के चेहरे और पेट पर मौत होने तक वार किया गया। इस दौरान उसके साथी पर भी हमला किया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद 4 आरोपियों ने बसंतपुर थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, स्टेशन पारा निवासी गोल्डी मरकाम हिस्ट्रीशीटर था। बुधवार देर रात वह अपने एक साथी प्रतीक के साथ राजीव नगर स्थित फल मंडी परिसर में बैठकर शराब पी रहा था। बताया जा रहा है कि…

Read More