Author: admin

पब्लिकयूवाच – रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य शासन द्वारा प्रदेश में अंग्रेजी माध्यम से बच्चों को स्कूली शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वीकृत किए गए स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन स्कूलों की अधोसंरचना को बेहतर बनाने के साथ ही यहां पर बच्चों को उच्च क्वालिटी की शिक्षा मिले इस पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। इंग्लिश मीडियम स्कूलों में आवश्यक अधोसंरचना के निर्माण के लिए डीएमएफ मद की राशि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय…

Read More

पब्लिकयूवाच-अम्बिकापुर। कलेक्टर संजीव कुमार झा के द्वारा नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए नवरात्र पर्व के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। जारी निर्देशानुसार मूर्ति की ऊंचाई एवं चौड़ाई 6 गुणा 5 फीट से अधिक न हो। मूर्ति स्थापना वाले पंडाल का आकार 15 गुणा 15 फीट से अधिक न हो। पंडाल के सामने कम से कम 3000 वर्ग फीट की खुली जगह हो। पंडाल एवं सामने 3000 वर्ग फीट की खुली जगह में कोई भी सड़क अथवा गली का हिस्सा प्रभावित न हो। एक पंडाल से दूसरे पंडाल की दूरी…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अधिकारियों – कर्मचारियों की टीम द्वारा प्रदेश में लागू लॉकडाउन और कंटेनमेंट जोन जैसी विपरीत परिस्थितियों में भी कोरोना वायरस संक्रमण से बचते हुए विद्युत प्रणालियों के दुरुस्ती करण कार्य को युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. विशालकाय ट्रांसफार्मर हो या भारी भरकम खंभे आवश्यकता अनुसार इन्हें बदलने के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। ऐसी प्रतिकूल परिस्थितियों में 220 / 132 / 33 के.व्ही. उपकेंद्र कोटमी कला में स्थापित 20 एमव्हीए क्षमता के पॉवर ट्रांसमिशन ट्रांसफॉर्मर की स्थान पर 40 एमवीए क्षमता का नया पॉवर ट्रांसफार्मर लगाने का…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना ने किसानों की जिंदगी बदल दी यह कहना अब गलत नहीं होगा. क्योंकि जैसे ही आप गाँवों में जाकर किसानों से मिलेंगे तो वे इस योजना की तारीफ करते हुए जरूर मिल जाएंगे. वास्तव में यह योजना किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने वाली और किसानों को वापस खेती की ओर लाने वाली योजना साबित हुई है. 25 सौ रुपये समर्थन मूल्य में धान की खरीदी का फायदा किस तरह से किसानों को हुआ है, हो रहा है यह आप इस रिपोर्ट में पढ़िए. पढ़िए किस तरह…

Read More

पब्लिकयूवाच – बिलासपुर। आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में सट्टा खिलाए जाने के बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए बिलासपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पचास लाख की सट्टा-पट्टी के साथ 14,000 रुपए नगदी सात मोबाइल और एक एलईडी टीवी जब्त किया है ।मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप द्वारा लगातार आईपीएल क्रिकेट मैच पर सटटा खिलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के लिए लगातार निर्देशित किया जा रहा था, जिस पर कोतवाली सीएसपी निमेष बरैया व कोतवाली थाना प्रभारी कलीम खान नजर बनाये हुए थे. 22 सितंबर को…

Read More

पब्लिकयूवाच – दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा विधायक भीमाराम मण्डावी सहित 4 जवानों की श्यामगिरी में आईईडी बम ब्लास्ट कर हत्या मामले की एनआईए जांच कर रही है. मामले में पूछताछ के लिए अब एनआईए ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोढ़ी को समन्स जारी कर 25 सितम्बर को 10 बजे एनआईए आफिस, जगदलपुर में बयान दर्ज करवाने के लिये बुलाया है ।बता दें कि दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक भीमा मंडावी 9 अप्रैल 2019 को लोकसभा चुनाव के प्रचार से लौट रहे थे. तभी नक्सलियों ने उनकी गाड़ी को विस्फोट से उड़ा दिया था. इस घटना में पूर्व विधायक भीमा मंडावी के साथ-साथ उनकी सुरक्षा…

Read More

पब्लिकयूवाच – धरमजयगढ़। बीती रात करंट से एक नर हाथी की मौत हो गई. घटना धरमजयगढ़ रेंज के मेंढरमार गांव की है. ग्रामीणों की सूचना के बाद वन अमला मौके पर पहुंच गया है ।जानकारी के मुताबिक, बोर पंप के लिए खेत में तार खींचा गया था. मंगलवार रात को फसल को नुकसान पहुंचाने हाथी पहुंच गया. रात के अंधेरे के चलते तार को देख नहीं पाया और चपेट में आ गया. मौके पर उसकी मौत हो गई ।रेंजर टीपी वस्त्रकार ने बताया कि नर हाथी बीती रात मेढ़रमार गांव में कहीं से विचरण करते हुए आ गया और खेत…

Read More

कोरोना काल में लोगों की जिंदगी बचाना सरकार की पहली प्राथमिकता पब्लिकयूवाच – पेंड्रा। कोरोना संकट के बीच प्रदेश में संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते स्वास्थ्य विभाग ने कई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है. अब इस बर्खास्तगी की कार्रवाई को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से जायज ठहराया है. उन्होंने कहा कि कोरोना से लोग मर रहे हैं, इनकी सेवा न कर कर्मचारी हड़ताल में गए हैं. यह इनकी नासमझी है. मोहन मरकाम ने यह बयान मरवाही में कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान दिया है ।प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता के…

Read More

पब्लिकयूवाच – दिल्ली। इस समय पूर्वी लद्दाख में स्थित एलएसी पर भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर है। ऐसे में दोनों देश इसे हर हालत में खत्म करना चाहते हैं। इसी कड़ी में दोनों देशों की कमांडर लेवल की बातचीत में कई मुद्दों पर सहमति बनी है।अब सीमा पर जारी तनाव में कमी लाने के लिए भारत और चीन अग्रिम मोर्चे पर अपने और सैनिकों को नहीं भेजेंगे। दोनों देश एलएसी पर किसी तरह के एकतरफा बदलाव से भी बचेंगे। दोनों देश ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचेंगे, जिससे सीमा पर हालात और जटिल हो। दोनों देशों की…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर। छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने नियमितिकरण मांगों के लेकर हड़ताल के लिए नैतिक समर्थन दिया है. साथ ही सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ, मनरेगा कर्मचारी संघ एवं विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा प्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया जा रहा है । महासंघ के सचिव श्रीकांत लास्कर ने बताया कि मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा 19 सितंबर को पत्र जारी कर हड़ताल करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्क कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. महासंघ ने कहा कि यदि हड़ताली कर्मचारियों पर किसी प्रकार की कार्रवाई की गई तो राज्य के समस्त संविदा कर्मचारी भी अनिश्चित कालीन…

Read More