Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सक्ती जिले के ठठारी में यूनियन बैंक की नवीन शाखा का किया वर्चुअल शुभारंभ
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 178 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और 97 कार्यों का लोकार्पण
- 1857 के वीर जननायक मोहन बैगा के नाम पर हुआ चौक का नामकरण
- मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए रानी लक्ष्मीबाई का अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा : वित्त मंत्री चौधरी
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश का नया अध्याय, इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ
- बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए दिनेश कुमार को 4-5 दिनों में मिले आय और जाति प्रमाण पत्र, सेवा सेतु बना मददगार
Author: admin
पब्लिकयूवाच-रायपुर/धमतरी। सरकार द्वारा हड़तालियों के खिलाफ शुरु की गई कार्रवाई के बाद धमतरी में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल खत्म होने की खबर आ रही है। यहां पिछले पांच दिन से चल रही हड़ताल कर्मचारियों ने वापस ले ली है और वे गुरुवार से काम पर लौट जाएंगे। बताया जा रहा है कि सीएमएचओ डॉ डीके तुर्रे से एनएचएम संघ की लंबी चर्चा के बाद सभी हड़ताल वापस लेकर काम पर लौटने का फैसला किया। जानकारी के मुताबिक धमतरी जिले के सीएमएचओ डॉ डीके तुर्रे के पास 303 संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी ज्वाइनिंग दे दी है। सीएमएचओ ने बताया…
रायपुर में लॉकडाउन के तीसरे दिन प्रभारी मंत्री चौबे व जिला प्रशासन ने सड़क पर उतरकर स्थिति का जायजा लिया
पब्लिकयूवाच – रायपुर। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने राजधानी रायपुर में लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में सात दिन के लगाए गए लॉकडाउन का समीक्षा करने के बाद ही इसे आगे बढ़ाने पर फैसला लेंगे. दरअसल रायपुर में लॉकडाउन के तीसरे दिन प्रभारी मंत्री चौबे व जिला प्रशासन ने सड़क पर उतरकर स्थिति का जायजा लिया. लॉकडाउन में प्रशासनिक व्यवस्था और लोगों के सहयोग बारे में जानकारी ली. इस दौरान मंत्री ने पुलिस कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की. साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था की तारीफ की ।मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि कोरोना के…
फसल काटने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, दर्जनों लोग घायल, 10 लोगों की हुई गिरफ्तारी
पब्लिकयूवाच- बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत विजय नगर में फसल काटने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. इस जमीन विवाद में दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे से हमला किया, जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. जिन्हें इलाज के रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. मामला विजय नगर पुलिस चौकी में दर्ज होने के करीब 10 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है ।इस घटना के बाद विजय नगर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया है. पुलिस ने बलवा…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, नोटबंदी लागू हुआ, जिससे बैंक बंद हुए, जीएसटी लागू हुआ बहुत से उद्योग बंद हुए, अब इस कानून को लाने से इतना प्रभाव पड़ेगा, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता
पब्लिकयूवाच -रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. कृषि बिल पर सवाल करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्यों को बिना विश्वास में लिए इस कानून को बनाया है. इससे राज्य को आर्थिक क्षति पहुंचेगी. आखिर केंद्र सरकार ने इस बिल को लाने से पहले किससे सलाह ली थी. नोटबंदी लागू हुआ, जिससे बैंक बंद हुए, जीएसटी लागू हुआ बहुत से उद्योग बंद हुए, अब इस कानून को लाने से इतना प्रभाव पड़ेगा, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कृषि बिल के विरोध में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेने नागपुर…
कोरोना क्रिटिकल मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी, लोगों की लापरवाही का नतीजा- एम्स डायरेक्टर डॉ एम नितिन नागलकर
पब्लिकयूवाच – रायपुर। छत्तीसगढ़ छोटे राज्य होने के बावजूद कोरोना मरीजों की संख्या चिंताजनक है. सरकार ने कोरोना नियंत्रण के लिए लॉकडाउन लगाया है, इससे संक्रमण का चक्र निश्चित टूटेगा लेकिन लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी. वायरस की दवा अब भी सावधानी है, लोग नासमझी ना करें. यह अपील एम्स डायरेक्टर डॉ एम नितिन नागलकर ने की है. उन्होंने कहा कि क्रिटिकल मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. यह लोगों की लापरवाही का नतीजा है. पहले दिन में 2-3 क्रिटिकल मरीज आते थे और अब दिन में 60-70 मरीज आ रहे हैं ।रायपुर एम्स के डॉरेक्टर…
कृषि बिल के विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महाराष्ट्र, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर हमला बोल
पब्लिकयूवाच – रायपुर। केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल के विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महाराष्ट्र के नागपुर पहुंचे हैं, जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं. मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि केंद्र सरकार ने राज्यों को बिना विश्वास में लिए इस कानून को बनाया है. यह किसान विरोधी काला कानून है. इस बिल से किसानों को नुकसान होगा. इसलिए सरकार तीनों कानून को वापस ले. कृषि विधेयक संघीय ढांचे पर प्रहार है ।
दाऊ मंदराजी – छत्तीसगढ़ी और लोक रंग को जीया, जिन्होंने नाचा को हास-परिहास से कहीं ऊपर उठाकर सामाजिक जागरूकता और देश भक्ति का मंच बना दिया
पब्लिकयूवाच-रायपुर । आज छत्तीसगढ़ के एक ऐसे महान विभूति की पुण्यतिथि है जिन्होंने बचपन से लेकर बुढ़ापे तक सिर्फ और सिर्फ छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी और लोक रंग को जीया, जिन्होंने नाचा को हास-परिहास से कहीं ऊपर उठाकर सामाजिक जागरूकता और देश भक्ति का मंच बना दिया. आज पुण्यतिथि के इस मौके पर उस मालगुजार दाऊ की कहानी, जिन्होंने ने अपना सबकुछ लोककला को आगे बढ़ाने, लोक-कलाकारों को समृद्ध करने में लुटा दिया।जिस हस्ती की मैं बात कर रहा हूँ वो हैं दाऊ मंदराजी. दाऊ मंदराजी जिन्होंने छत्तीसगढ़ी लोक नाट्य नाचा को नए रूप में पिरोकर दर्शकों के सामने रखा. जिन्होंने नाचा…
पब्लिकयूवाच- रायपुर। राजधानी रायपुर में पदस्थ डीएसपी लक्ष्मण राम चौहान का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया. उन्होंने एम्स में देर शाम अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि डीएसपी कई अन्य शारीरिक बीमारियों से भी जूझ रहे थे ।जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मण राम चौहान 1989 में राजनांदगांव के लालबाग थाने में प्रशिक्षु उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ हुए थे. वे जिले में कई थानों में प्रभारी रहे. वे कवर्धा बेमेतरा दुर्ग जिलों में भी सेवाएं दे चुके थे. मौजूदा समय में वे रायपुर में डीएसपी थे ।
पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर 28 रईसजादों को हुक्का पीते रंगे हाथों पकड़ा,IPL सट्टा के 1.23 लाख भी जब्त
पब्लिकयूवाच-रायपुर। राजधानी में एक सप्ताह का लॉकडाउन लगा हुआ है. लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है. जिला प्रशासन ने बेवजह घरों से बाहर निकलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. इसके बावजूद लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं. शहर में हुक्का बार खोली जा रही है. बीती रात पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर 28 रईसजादों को हुक्का पीते रंगे हाथों पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली थी कि ब्लू स्काई कैफ़े में हुक्का पिलाया जा रहा है. सूचना के बाद सिविल लाइन पुलिस ने दबिश देकर मौके से…
पब्लिकयूवाच-रायपुर । छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन को दृष्टिगत रखते हुए आबकारी आयुक्त रायपुर छत्तीसगढ़ निरंजन दास एवम प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन ए पी त्रिपाठी द्वारा अन्य प्रांत के मदिरा परिवहन में रोक लगाने हेतु आदेशित किया गया था इसी क्रम में कलेक्टर कबीरधाम रमेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी कबीरधाम जीपीएस दर्दी के निर्देशन में आज प्रातः मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले से मदिरा परिवहन होने की सूचना मिली । सूचना अनुसार तत्काल आबकारी विभाग कबीरधाम के द्वारा सहायक जिला आबकारी अधिकारी नितिन कुमार खंडूजा के निर्देशन में एक टीम द्वारा नाका लगाकर सहसपुर लोहारा पेट्रोल…