Author: admin

पब्लिकयूवाच – रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार राज्य के सभी स्कूली बच्चों को कोरोना संक्रमण काल में भी मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत सूखा राशन का वितरण किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि राज्य शासन के निर्णय अनुसार कोविड-19 के संक्रमण के चलते शालाओं के बंद रहने की अवधि 11 अगस्त से 31 अक्टूबर तक कुल 63 दिनों का मध्यान्ह भोजन का सूखा राशन स्कूली बच्चों को खाद्य सुरक्षा भत्ता के रूप में वितरण किया जाएगा। सूखा राशन सामग्री का वितरण सुविधानुसार स्कूल में अथवा घर-घर पहुंचाकर देने के निर्देश…

Read More

पब्लिकयूवाच- बिलासपुर । अवैध मादक पदार्थ गांजा के तस्करों के विरुद्ध मस्तूरी पुलिस ने एक हफ्ते के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने साढ़े 10 किलो गांजा एक ऑटो से जब्त किया है. जब्त गांजा की कीमत 50 हजार रुपए आंकी गई है. आरोपी ऑटो के सीट के नीचे गुप्त चेंबर बना रखा था. जिसकी तलाशी लेने पर गांजा बरामद किया गया. मस्तूरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोई अज्ञात व्यक्ति ऑटो में गांजा भर कर बिलासपुर क्षेत्र में खपाने के प्रयास में है. इस सूचना के बाद गांजा तस्कर को पकड़ने के लिए दो…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बना हुआ है. जिसका असर बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में दिखने को मिला. आज राजधानी रायपुर में सुबह से ही बारिश हुई. आसमान में दिनभर बादल छाई रही. इससे लोगों को राहत महसूस हुई. वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए रायपुर, दुर्ग और बस्तर में भारी बारिश की चेतावनी दी है । मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है. साथ ही चक्रीय चक्रवाती घेरे का…

Read More

पब्लिकयूवाच-राजनांदगांव। जिला मुख्यालय से 110 किलोमीटर दूर खडगांव थाना क्षेत्र के धुर नक्सली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कमकासूर के आश्रित ग्राम पूसेवाडा में एक आदिवासी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में 16 सितंबर को मौत हो गई। नाबालिग छात्रा की मौत के बाद गांव में खाप पंचायत लगाकर पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। छात्रा की अस्वावभाविक मौत में काफी गंभीर रहस्य छुपे हुए हैं। मामले की सूक्ष्मता से जांच करने की मांग करते हुए मोहला मानपुर की समाजसेवी नम्रता सिंह ने प्रशासन को लिखित आवेदन दी, जिस पर मोहला एसडीएम सीपी बघेल ने…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर। रंगमंच आत्मा का विस्तार है. अनुभूतियों के तादाम्य का विस्तार है. यह संस्कार हमें बाल्यकाल से ही प्राप्त होता है. हमारी मनोरंजनकारी कलाएं हमारी संवेदना का विस्तार करती है. यह बातें बतौर प्रमुख वक्ता सुप्रसिद्ध रंगकर्मी और पद्मश्री सम्मान से सम्मानित प्रो. राजगोपाल बजाज ने इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की ओर से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार में कही. उन्होने यह भी कहा कि रंगमंच की शिक्षा पहली कक्षा से ही दी जानी चाहिए. हमारी दुनिया के रंगमंच है. इस रंगमंचीय दुनिया में हम तरह की किरदारों को जीते हैं । वहीं प्रमुख वक्ता के रूप में…

Read More

पब्लिकयूवाच – कसडोल । कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटगी में पिछले दिनों नदी किनारे 10 वर्षीय किशोरी की लाश मिली थी. इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. मासूम की हत्या उसके पड़ोसी ने ही किया है. वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था. आरोपी ने गले में पहने लॉकेट लूटने के नीयत से पत्थर मारकर हत्या कर दी । पुलिस ने बताया कि 18 सितंबर दोपहर लगभग 12.30 बजे मानसी पिता मेला राम शाहजीत (11) निवासी पचरीपारा कटगी सहेली के पास जा रही हूं कहकर घर से निकली थी, जो शाम 4…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर । कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए सम्पूर्ण रायपुर जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित कर 21 सितम्बर की रात्रि 9 बजे से 28 सितम्बर की रात्रि 12 बजे तक की अवधि के लिए पूर्ण लॉकडाउन किए जाने के संबंध में कलेक्टर रायपुर के आदेश के मद्देनजर छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों के संचालन के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के तहत मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों का संचालन 22 से 28 सितम्बर तक की अवधि में नही किया जाएगा। यह निर्देश नवा रायपुर अटल नगर स्थित विभागाध्यक्ष कार्यालयों एवं…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आज प्रशासनिक स्तर के बड़े अधिकारियो का ट्रांसफर किया है. जिसमे डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर समेत कई विभाग के 13 अधिकारियो का नाम शामिल है. जिसमे ओपी सिंह को अपर कलेक्टर कबीरधाम से अपर कलेक्टर बीजापुर बनाया गया है। वहीं अजय कुमार अग्रवाल को खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त संचालक को अपर प्रबंध संचालक मार्कफेड का एडिश्नल चार्ज दिया गयाहै। देखे पूरी सूची

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर। अगर आप मॉल या बड़े नाम वाले स्टोर से घरेलू राशन खरीदते होंगे तो खरीदारी करते वक्त जरा सावधान रहियेगा। कहीं आप भी बड़े नाम के चक्कर में धोखा ना खा जाएं। हम बात कर रहे हैं ऐसे ही एक नामी गिरामी स्टोर रिलायंस स्मार्ट की। दरअसल राजधानी के करेंसी टावर स्थित रिलायंस स्मार्ट के खिलाफ तेलीबांधा थाना में एक लिखित शिकायत दी गई है, जिसमें धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष परवेज खान हैं। परवेज खान का कहना है कि रविवार को वे रिलायंस स्मार्ट में खरीदारी करने गए…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर। मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के देशव्यापी अभियान के तहत प्रदेश माकपा द्वारा कल 22 सितम्बर को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन आयोजित किये जायेंगे और कोरोना संकट से निपटने के लिए आम जनता को मुफ्त खाद्यान्न और नगद धनराशि से मदद करने, गांवों में मनरेगा का दायरा बढ़ाने और शहरी रोजगार गारंटी योजना लागू करने, बेरोजगारों को भत्ता देने और आम जनता के मौलिक अधिकारों की गारंटी करने की मांग की जाएगी । माकपा राज्य सचिव संजय पराते ने कहा है कि स्वास्थ्य क्षेत्र के बड़े पैमाने पर निजीकरण…

Read More