Author: admin

पब्लिकयूवाच-गौरेला-पेंड्रा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही के प्रवास पर शासकीय हाई स्कूल कुदरी और शासकीय प्राथमिक शाला जोगिसार पहुंची। जहां उन्होंने राष्ट्रीय सुपोषण माह में बच्चों और महिलाओ के स्वास्थ्य के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो से अवगत कराया। जोगिसार में उन्होंने महिला स्वावलंबन और महिला अधिकार के बारे मे उपस्थित ग्रामीणजनों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। शासन द्वारा कुपोषित बच्चों को सुपोषित बनाने अभियान चलाया जा रहा है। समाज और देश को विकास और उन्नति के मार्ग में ले जाने के लिए नौनिहालों के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना हम सबकी जवाबदारी है। बच्चों के…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर। छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड अब एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है. दशकों से राशनकार्ड का उपयोग सस्ते राशन के लिये होता आया है. इसे परिचय पत्र के रूप में भी इस्तेमाल में लाया गया. छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए इसका प्रयोग उपचार के लिये शुरू किया. आज हुए कैबिनेट की वर्चुअल बैठक में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने बताया कि अब राशन कार्ड का प्रयोग आरक्षण के लिये हितग्राहियों की गिनती के लिए भी किया जाएगा. खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि पहले सबके लिए सस्ता राशन फिर बीमार व्यक्ति…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर ।कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर छत्तीसगढ़ के बीजेपी सांसदों ने आज दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से मुलाकात कर राज्य में केंद्रीय हस्तक्षेप की मांग की है. सांसदों ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार कोरोनो को काबू कर पाने में पूरी तरह विफल हो गई है. सांसदों के प्रतिनिधिमंडल में सुनील सोनी, विजय बघेल, मोहन मंडावी, अरूण साव और गोमती साय शामिल थीं. सांसदों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से छत्तीसगढ़ में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए जाने की मांग की है. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार…

Read More

पब्लिकयूवाच -रायपुर। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संतोष पांडेय के पिताजी शिव प्रसाद पांडेय का आज 20 सितंबर रविवार सुबह निधन हो गया है. समाज एवं लोगों के बीच उनकी एक अलग पहचान थी. मिलनसार व्यक्तित्व के धनी शिव प्रसाद पाण्डेय भरा पूरा परिवार छोड़कर ब्रम्हलीन हुए हैं. उनका अंतिम संस्कार आज गृह निवास कवर्धा के मुक्तिधाम में विधि विधान के साथ परिवार जनों की उपस्थिति में की जाएगी। दुःख की घड़ी और विश्व्यापी कोरोना महामारी संकट को देखते हुए सांसद संतोष पाण्डेय ने एक मार्मिक अपील करते हुए कहा है कि…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर। कोरोना काल में फीस को लेकर बढ़ते दबाव और बिगड़ती आर्थिक स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में बच्चों के स्कूल छोड़ने पर सरकार ने संज्ञान लेते हुए जरूरी कदम उठाए हैं. इसमें ऐसे बच्चों की जानकारी हासिल करने के साथ उनके पालकों से संपर्क कर पास के सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलाने के अलावा बिना टीसी अथवा मार्कशीट के पहली से लेकर दसवीं कक्षा तक आयु के अनुसार प्रवेश देने की बात शामिल है। इस संबंध में त्वरित संज्ञान लेते हुए संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय जितेंद्र शुक्ला ने रविवार को तमाम कलेक्टर और जिला शिक्षा…

Read More

पब्लिकयूवाच -रायपुर। राजधानी में लॉकडाउन से पहले पेट्रोल पंप में लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है. लोगों को काफी इंतजार करने के बाद ही पेट्रोल मिल रहा है. सबसे ज्यादा परेशानी परिवार के साथ चल रहे दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है । पेट्रोल पंप पर पेट्रोल के लिए लाइन लगाए देवेंद्र नगर निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पेट्रोल नहीं मिलने की आशंका है, इस वजह से पेट्रोल लेने के लिए पहुंचे है. वहीं शंकर नगर निवासी विपिन गुप्ता ने बताया कि लंबी लाइन होने की वजह से काफी देर से खड़े हैं.…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर। प्रदेश में ओबीसी आरक्षण के मसले पर इस वक्त अहम बैठक हो रही है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये सभी मंत्रियों की बैठक ले रहे हैं. बता दें कि हाईकोर्ट ने जनगणना के आधार पर ओबीसी आरक्षण देने पर रोक लगाई है. उसी पर सरकार के रुख को लेकर चर्चा की जा रही है। गौरतलब है कि 15 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण का दायरा 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने की घोषणा की थी. इस बढ़ोतरी के साथ ही राज्य में आरक्षण का दायरा बढ़कर…

Read More

पब्लिकयूवाच -रायपुर। राजधानी रायपुर में 21 से 28 सिंतबर तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा. इस दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवा को छोड़कर सभी तरह की दुकानें बंद रहेंगी. एक सप्ताह के लॉकडाउन के मद्देनजर आम जनता राशन खरीदने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंच रही हैं. सड़कों और बाजारों में इस कदर भीड़ उमड़ी हुई है मानों कोई त्योहार हो. भीड़ का नजारा गोलबाजार का है, जहां सड़कों पर जाम की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में लोगों के बीच कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका है । सामान खरीदने पहुंचे लोगों का कहना है कि एक हफ्ते का सामान एक साथ…

Read More

पब्लिकयूवाच – पेंड्रा। गौरेला में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. नाती ने पैसे के लिए नानी की गला दबाकर हत्या कर दी. फिर शव को झाड़ियों में छिपाकर भाग गया. घटना के 8 दिन बाद ग्रामीणों को महिला की सड़ी हुई लाश मिली. लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी. पुलिस ने जांच के बाद आरोपी नाती को गिरफ्तार कर लिया । मामला गौरेला थाना क्षेत्र के मेडुका गांव की है, जहां रहने वाली कौशल्या बाई थाना पहुंचकर अपराध दर्ज कराया कि उनकी नानी सास ललिया बाई काशीपुरी 10 सितंबर के सुबह 7 बजे…

Read More

पब्लिकयूवाच -रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कोरोना महामारी के चलते किसी भी छात्र की पढ़ाई में कोई व्यवधान नहीं होना चाहिए. स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी करते हुए कहा है कि समाचार वेबसाइटों में कुछ ऐसे समाचार आ रहे है कि अनेक विद्यार्थी महामारी के समय विभिन्न कारणों से निजी स्कूलों को छोड़ रहे है । संचालक लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिला कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा है कि इस बात का प्रयास करना आवश्यक है कि किसी भी विद्यार्थी…

Read More