
पब्लिकयूवाच-रायगढ़। पुसौर थानाक्षेत्र में दो महिला की हत्या कर देने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाक़े में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा घटना तडोला गांव की है. जहां आज सुबह युवक ने दो महिला की हत्या कर दी. सूचना पर मौक़े पर पहुंची पुसौर टीआई और पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पूछताछ जारी है।