
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़वासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होने X पोस्ट में लिखा, समस्त छत्तीसगढ़वासियों को राज्य के स्थापना दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। वैभवशाली लोक परंपरा और जनजातीय संस्कृति के अद्भुत संगम से सजा यह प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता रहे, यही कामना है।
देश के 26वें राज्य छत्तीसगढ़ का आज एक नवंबर को स्थापना दिवस है। छत्तीसगढ़ ने अपना 24 साल का सफर पूरा कर लिया। इस राज्य का गठन 1 नवंबर, 2000 को मध्य प्रदेश से अलग कर किया गया था। छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश राज्य का करीब 30 फीसदी हिस्सा है। इस मौके पर आज नया रायपुर में शाम 6.30 बजे दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित जाएगा। इस दौरान नया रायपुर के एकात्म पथ में 11 हजार दीप जलेंगे। वहीं, CM विष्णु देव साय भी दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।