
publicuwatch24-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान पूना नर्कोम अभियान-नई सुबह, नई शुरूआत के तहत नक्सली संगठन में सक्रिय 05 लाख का ईनामी मलांगेर एरिया कमेटी सदस्य/एरिया जनताना सरकार अध्यक्ष मुचाकी मुकेश उर्फ राजा उर्फ रतन पिता स्व. हुर्रा निवासी सोपीरास थाना गादीरास ने नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में उत्तम प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटरर्स, सुकमा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
आत्मसमर्पित नक्सली को शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाए प्रदाय जायेगा। नक्सली को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने मे जिला बल सुकमा का रहा विशेेष योगदान।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सली मुचाकी मुकेश उर्फ राजा उर्फ रतन वर्ष 2005 से 2007 तक
बुरगुम पंचायत बाल संगम सदस्य। वर्ष 2008 से 2009 तक कांगेर घाटी एलजीएस पार्टी सदस्य। वर्ष 2010 माह जनवरी से
2010 माह जून तक (06 माह) प्लाटून नंबर 24 पार्टी सदस्य। वर्ष 2010 माहजुलाई से 2011 माह जुलाई तक दरभा डिवीजन टीडी. पार्टी सदस्य। वर्ष 2012 माह अगस्त से 2013 तक नक्सल संगठन छोडक़र घर में निवासरत् था। वर्ष 2014 से 2017 तक बुरगुम पंचायत जीपीसी सदस्य। वर्ष 2018 से 2021 तक दरभा डिवीजन एक्शन टीम डिप्टी कमाण्डर। वर्ष 2022 से अब तक मलांगेर एरिया कमेटी सदस्य/एरिया जनताना सरकार अध्यक्ष के पद पर सक्रिय रहा। आत्मसमर्पित नक्सली के विरूद्ध जिला दंतेवाड़ा में 11 एवं जिला सुकमा में 02 मामले दर्ज है।