Sunday, 16 March 2025

रेलवे स्टेशन पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा जगाएगा देश प्रेम का जज्बा

रायपुर  । रेलवे स्टेशन परिसर में 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा फहरेगा। स्टेशन के मेन गेट व वीआईपी गेट के आसपास सौ फीट के लंबे पोल पर तिरंगा झंडा लगेगा। रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पुणे की एक निर्माण एजेंसी को कांट्रेक्ट दिया गया है। यह तिरंगा झंडा 15 फरवरी से रेलवे स्टेशन पर शान से लहराएगा ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम ने बताया कि इस गणतंत्र दिवस पर यह तिरंगा झंडा फहराये जाने की तैयारी थी, लेकिन तिरंगा झंडा के पोल का स्ट्रक्चर समय पर तैयार नहीं हो पाने की वजह से तिरंगा झंडा 26 जनवरी के बजाय अगले महीने 15 फरवरी को फहराया जाएगा।
वहीं रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे ने तीन महीना पहले देशभर के ए-1 स्टेशनों पर समान ऊंचाई के तिरंगे लगाने का फैसला लिया था। इसके तहत स्टेशनों पर तिरंगा झंडा लगाया जा रहा है।
गौरतलब है कि राजधानी के मरीन ड्राइव पर 205 फीट ऊंचा तिरंगा लगा है, जो लोगों को आकर्षित करता है। एयरपोर्ट पर भी करीब 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया गया है, जो दूर से नजर आता है। अब स्टेशन परिसर में भी तिरंगा यात्रियों में देश प्रेम का जज्बा जगाएगा।
लाइटिंग व सौंदर्यीकरण की व्यवस्था
तिरंगा झंडा के लिए पूरे क्षेत्र में लाइटिंग व सौंदर्यीकरण की व्यवस्था होगी। अधिकारियों का कहना है कि तिरंगा के सम्मान में विधिवत नियमों का पालन किया जाएगा। इस क्षेत्र में तिरंगा स्थापना के बाद प्रत्येक गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस को रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
आरपीएफ करेगी सुरक्षा
स्टेशन पर तिरंगे की सुरक्षा की जिम्मेदारी रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ की होेगी। इसके लिए आरपीएफ पुलिस के जवान लगतार माॅनिटरिंग करेंगे। साथ ही सीसीटीव्ही कैमरे से भी नजर रखी जाएगी, ताकि तिरंगे की शान में किसी भी तरह की चूक न हो। अधिकारियों ने कहा की खासतौर पर इस क्षेत्र की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था होगी।
दो स्टेशन का चयन
भारतीय रेलवे ने इसके तहत देश के 75 स्टेशनों का चयन किया है, जहां तिरंगा झंडा लगाना है। इसमें प्रदेश के दो रेलवे स्टेशन रायपुर व बिलासपुुर स्टेशन का चयन किया गया है। इसके तहत बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर तिरंगा झंडा फराया गया है। रायपुर स्टेशन पर भी जल्द तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।
देश प्रेम की जज्बा जगाएगा
रेलवे के निर्देश पर स्टेशन में 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दिया गया है। स्टेशन परिसर पर तिरंगा यात्रियों में देश प्रेम की भावना जागृत करेगा। - कौशल किशाेर, डीआरएम, दक्षिण पूर्व मध्य रेल

  • RO No 13073/127 " A
  • R.O.NO.13073/127 "
  • R.O.NO.13129/146 " C
  • R.O.NO.13073/127 " D
  • RO No 13073/127 "

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed