K.W.N.S.-वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है।शुक्र को सुख-संपदा, धन, ऐश्वर्य और वैभव आदि का कारक माना गया है। शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि के स्वामी माने गए हैं। मीन इनकी उच्च राशि व कन्या नीच की राशि मानी गई है। शुक्रदेव 24 सितंबर को रात 08 बजकर 51 मिनट पर कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस गोचर का कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जानें किन राशियों को होगा लाभ- वृषभ- शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं। ऐसे में शुक्र राशि परिवर्तन आपके लिए लाभकारी साबित होने वाला है। इस अवधि में पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। मिथुन- मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध देव हैं। बुध और शुक्र ग्रह के बीच मित्रता का भाव है। ऐसे में मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र राशि परिवर्तन लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान धन लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति व खुशहाली रहेगी। यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। कन्या- कन्या राशि वालों के लिए शुक्र गोचर शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान कन्या राशि वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक जीवन में उन्नति मिल सकती है। लंबे समय से अटके धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आत्म-सम्मान में वृद्धि होगी।
24 सितंबर से इन 3 राशि वालों के चमकेंगे किस्मत के सितारे
- धर्म आध्यात्म
- Posted On