
नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 3 अप्रैल 2022 को रविवार है। इस दिन नवरात्रि का दूसरा दिन है। नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 3 अप्रैल 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।
मेष राशि-
मन अशान्त रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाणी का प्रभाव बढे़गा। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृष राशि-
आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। माता का सानिध्य मिलेगा। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।
अंकराशि : इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए शुभ रहेगा 3 अप्रैल का दिन, नवरात्रि के दूसरे दिन नौकरी- व्यापार में लाभ के योग।
मिथुन राशि-
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।
कर्क राशि-
मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। सन्तान को कष्ट होगा।
सिंह राशि-
मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन विकसित हो सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आय में व्यवधान एवं खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।




"
"
B 