Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-रायपुर। जल जीवन मिशन से ‘सुरक्षित छत्तीसगढ़’ : धमतरी में बारिश के बाद पेयजल सुरक्षा का महाअभियान, 3,110 जल बहिनियां संभाल रहीं मोर्चा मानसून के अंतिम दौर में भारी बारिश के बाद जलजनित बीमारियों के खतरे को देखते हुए धमतरी जिले में पेयजल स्रोतों की स्वच्छता और गुणवत्ता की निगरानी के लिए व्यापक अभियान शुरू किया गया है। ‘स्रोत से घर तक सुरक्षित पानी और हर बूंद में भरोसा’ के संकल्प के साथ जिला प्रशासन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) जल जीवन मिशन के तहत पानी की शुद्धता, क्लोरीनेशन और टंकियों की नियमित सफाई सुनिश्चित कर रहे हैं। कलेक्टर…
80 हजार रुपए के डिंब समूह पर 70 हजार रुपए की सब्सिडी, 10 रेशम पालकों को मिला सीधा लाभ publicuwatch24.-रायपुर। बीजापुर जिले के मिन्कापल्ली क्षेत्र में तसर रेशम उत्पादन ग्रामीण परिवारों के लिए स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का जरिया बन रहा है। तसर रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र के 10 रेशम पालकों को कुल 5 हजार स्वस्थ डिंब समूह वितरित किए गए हैं। शासन की सब्सिडी से हितग्राहियों को कम लागत में गुणवत्तापूर्ण कोसा उत्पादन का अवसर मिला है। तसर रेशम उत्पादन के लिए ये स्वस्थ डिंब समूह बीएसएमटीसी वरम्, आंध्र प्रदेश से प्राप्त किए गए हैं।…
चार घायल स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज publicuwatch24.-रायपुर। नेशनल हाईवे-30 स्थित मरकाटोला घाट पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल कवर्धा के लोगों से मिलने उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचे। उन्होंने घायलों का कुशलक्षेम जाना और उनके परिजनों से मुलाकात कर उपचार की स्थिति की जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने घायल रोमन सोरा से मुलाकात कर उनसे स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने परिजनों से भी उपचार और अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में चर्चा की। परिजनों ने उपचार व्यवस्था पर…
सेवानिवृत्त 7 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र और देय स्वत्वों के आदेश सौंपे गए publicuwatch24.-धमतरी। किसी शासकीय कर्मचारी के लिए सेवानिवृत्ति केवल सेवा से विदाई का दिन नहीं होता। यह उस लंबे सफर का पड़ाव होता है, जिसमें वर्षों की मेहनत, जिम्मेदारियां, चुनौतियां और अनगिनत अनुभव जुड़े होते हैं। खासकर शिक्षा विभाग में बिताए वर्षों की सेवा के साथ अनेक विद्यार्थियों का भविष्य और संस्थाओं की कार्यसंस्कृति भी जुड़ी होती है। सेवा संकल्प अभियान के तहत धमतरी में ऐसे ही सात शासकीय सेवकों को सम्मान के साथ विदाई दी गई। 30 सितंबर को अधिवार्षिकीय सेवा आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त…
publicuwatch24.-धमतरी । गांवों की अर्थव्यवस्था केवल खेतों में पैदा होने वाली फसल से नहीं, बल्कि किसानों के सामूहिक निर्णय, बाजार की समझ और अपने उत्पाद का बेहतर मूल्य हासिल करने की क्षमता से भी मजबूत होती है। धमतरी जिले के नगरी विकासखंड में गट्टासिल्ली फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (FPC) की पांच वर्षों की यात्रा इसी बदलाव की प्रेरक कहानी है। यहां किसानों और महिला किसानों ने मिलकर न केवल एक व्यावसायिक मंच खड़ा किया है, बल्कि किसान-स्वामित्व वाले व्यवसाय और ग्रामीण उद्यमिता की एक नई राह भी तैयार की है। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत बीते 29 सितंबर को नगरी विकासखंड में…
publicuwatch24.-.- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। नगर पालिका परिषद गौरेला की रोशनी रोहनी के जीवन में उस समय मुश्किलों का दौर आया, जब उनके पति का आकस्मिक निधन हो गया। परिवार की जिम्मेदारी अचानक उनके कंधों पर आ गई। उनके पति का पंजीयन श्रम विभाग में निर्माण श्रमिक के रूप में हुआ था। ऐसे कठिन समय में शासन की दिव्यांग सहायता योजना उनके लिए आर्थिक संबल बनकर सामने आई। योजना के अंतर्गत विभाग द्वारा रोशनी रोहनी को 1 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। इस सहायता ने उनके परिवार को आर्थिक कठिनाइयों से उबरने में महत्वपूर्ण सहारा दिया। रोशनी इस राशि का…
publicuwatch24.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पेंड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत बचरवार निवासी श्री राजेश कुमार पाण्डेय निर्माण श्रमिक हैं। मेहनत-मजदूरी कर वे अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित आमदनी के बीच बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी। वे चाहते थे कि आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उनके बच्चों की पढ़ाई निरंतर जारी रहे और वे बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ें। ऐसे समय में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहारा बनी। योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 1 से लेकर उच्च शिक्षा तक…
publicuwatch24.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। ग्राम पंचायत देवरगांव, विकासखंड गौरेला के कृषक श्री प्रमोद सिंह ने आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाते हुए लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में फूलगोभी की व्यावसायिक खेती की। बेहतर फसल प्रबंधन, समय-समय पर आवश्यक कृषि कार्य एवं वैज्ञानिक तकनीकों के उपयोग से उन्हें अब तक लगभग 1.50 लाख रुपए का लाभ प्राप्त हो चुका है। प्रमोद सिंह पूर्व में भी उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर चुके हैं। विभाग द्वारा उन्हें समय-समय पर उन्नत तकनीकों, फसल प्रबंधन, नवीन गतिविधियों एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जाता रहा है। विभागीय…
publicuwatch24.-कोरिया। ’ कभी-कभी जिंदगी बदलने के लिए बड़े अवसर दस्तक नहीं देते, बल्कि एक छोटी-सी सूचना भी पूरे जीवन की दिशा बदल देती है। कभी कोई किताब, कोई शब्द, किसी का हौसला बढ़ाने वाला वाक्य या फिर कागज का एक छोटा-सा टुकड़ा इंसान के भीतर छिपे सपनों को जगा देता है। कोरिया जिले के बैकुंठपुर विकासखंड के ग्राम तोलगा की अंजना उरांव के जीवन में भी बदलाव की शुरुआत किसी बड़े मंच से नहीं, बल्कि कार्यालय के डस्टबिन में पड़े एक फटे हुए पन्ने से हुई। ‘डस्टबिन में पड़े उस पन्ने पर लिखा था ‘प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम’ दूसरों के…
publicuwatch24.-कांकेर। जिले में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जिला स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम मोदे में जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया गया, जहां ग्रामीणों ने पारंपरिक अंदाज में प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत किया। पारंपरिक नृत्य देख उत्साहित हुए कलेक्टर शिविर में ग्रामीणों ने बाजे-गाजे और आदिवासी अंचल की पहचान मांदरी नृत्य के साथ कलेक्टर कुंदन कुमार का स्वागत किया। ग्रामीण युवाओं को पारंपरिक नृत्य करते देख कलेक्टर भी उत्साहित हो गए। खुद को नाचने से रोक नहीं पाए कलेक्टर इसके बाद कलेक्टर…