publicuwatch24.-कांकेर। जिले में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जिला स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम मोदे में जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया गया, जहां ग्रामीणों ने पारंपरिक अंदाज में प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत किया।
पारंपरिक नृत्य देख उत्साहित हुए कलेक्टर
शिविर में ग्रामीणों ने बाजे-गाजे और आदिवासी अंचल की पहचान मांदरी नृत्य के साथ कलेक्टर कुंदन कुमार का स्वागत किया। ग्रामीण युवाओं को पारंपरिक नृत्य करते देख कलेक्टर भी उत्साहित हो गए।
खुद को नाचने से रोक नहीं पाए कलेक्टर
इसके बाद कलेक्टर कुंदन कुमार खुद को नृत्य करने से रोक नहीं पाए। उन्होंने ग्रामीण युवाओं के साथ मांदरी नृत्य में कदम से कदम मिलाया और पारंपरिक अंदाज में जमकर थिरके। कलेक्टर को अपने बीच नृत्य करता देख ग्रामीणों में भी उत्साह का माहौल बन गया। इस दौरान शिविर में मौजूद ग्रामीणों और अधिकारियों ने कलेक्टर के साथ नृत्य का आनंद लिया।
Trending
- विशेष लेख : डस्टबिन में मिला एक फटा पन्ना, उसी ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह’’
- सेवा संकल्प अभियान: स्वागत देखकर खुद को रोक नहीं पाए कलेक्टर, गाजे-बाजे की धुन पर ग्रामीणों के साथ किया मांदरी नृत्य
- मासूम का जीवन और उसकी सुरक्षा सर्वाेपरि, उपचार के साथ मिले सुरक्षित वातावरण – राजेश अग्रवाल
- सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा की कहानी : हर पर्व पर दोगुनी हो रही खुशियां, महतारी वंदन बना सरिता का आर्थिक सहारा
- आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा और आवासीय सुविधाएं, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज
- महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक, CM साय बोले- दोनों सरकारें मानेंगी फैसला
- जनपद अध्यक्ष के खिलाफ 9 सदस्यों ने लगाए गंभीर आरोप, अविश्वास प्रस्ताव लाने SDM को दिया आवेदन
- राजनीति के बाद अब सिंगिग में भी हाथ आजमा रहे अमित जोगी, कौआ वाला वीडियो हुआ वायरल
Thursday, October 1
