publicuwatch24.-.- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। नगर पालिका परिषद गौरेला की रोशनी रोहनी के जीवन में उस समय मुश्किलों का दौर आया, जब उनके पति का आकस्मिक निधन हो गया। परिवार की जिम्मेदारी अचानक उनके कंधों पर आ गई। उनके पति का पंजीयन श्रम विभाग में निर्माण श्रमिक के रूप में हुआ था। ऐसे कठिन समय में शासन की दिव्यांग सहायता योजना उनके लिए आर्थिक संबल बनकर सामने आई। योजना के अंतर्गत विभाग द्वारा रोशनी रोहनी को 1 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। इस सहायता ने उनके परिवार को आर्थिक कठिनाइयों से उबरने में महत्वपूर्ण सहारा दिया।
रोशनी इस राशि का उपयोग अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और उनके बेहतर भविष्य के लिए कर रही हैं। उनके लिए यह आर्थिक सहायता केवल एक राशि नहीं, बल्कि अपने बच्चों के सपनों को पूरा करने की उम्मीद और संघर्ष के बीच आगे बढ़ने का संबल है। रोशनी ने शासन की इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है। दिव्यांग सहायता योजना जैसे प्रयास जरूरतमंद परिवारों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक सहारा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भरता और बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रहे हैं।
Trending
- तसर रेशम उत्पादन से ग्रामीणों को मिल रहे आय के नए अवसर
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल
- धमतरी : सेवा की कहानी : वर्षों की जिम्मेदारी को सम्मान, पौधे के साथ मिली नई शुरुआत
- विशेष लेख : सेवा की कहानी : ‘जब किसान बने अपने कारोबार के मालिक, महिला नेतृत्व ने दिखाई नई राह
- सेवा की कहानी : संकट की घड़ी में मिला सहारा, बच्चों की पढ़ाई बनी रोशनी की नई उम्मीद
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : सेवा की कहानी : मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना से बच्चों की पढ़ाई का खर्च हुआ आसान
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : सेवा की कहानी : फूलगोभी की उन्नत खेती से प्रमोद सिंह को मिला 1.50 लाख रूपए का लाभ
- विशेष लेख : डस्टबिन में मिला एक फटा पन्ना, उसी ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह’’
Thursday, October 1
