Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    October 1, 2026

    प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, सूरजपुर में चार वाहन जब्त

    October 1, 2026

    चिरमिरी जिला अस्पताल में 8 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुई सीटी स्कैन की सुविधा, अब मरीजों को जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूसरे शहर : श्याम बिहारी जायसवाल

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
    • प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, सूरजपुर में चार वाहन जब्त
    • चिरमिरी जिला अस्पताल में 8 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुई सीटी स्कैन की सुविधा, अब मरीजों को जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूसरे शहर : श्याम बिहारी जायसवाल
    • बारिश के बाद पेयजल सुरक्षा का महाअभियान, धमतरी में 3,110 जल बहिनियां संभाल रहीं मोर्चा
    • तसर रेशम उत्पादन से ग्रामीणों को मिल रहे आय के नए अवसर
    • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल
    • धमतरी : सेवा की कहानी : वर्षों की जिम्मेदारी को सम्मान, पौधे के साथ मिली नई शुरुआत
    • विशेष लेख : सेवा की कहानी : ‘जब किसान बने अपने कारोबार के मालिक, महिला नेतृत्व ने दिखाई नई राह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

      October 1, 2026

      प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, सूरजपुर में चार वाहन जब्त

      October 1, 2026

      चिरमिरी जिला अस्पताल में 8 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुई सीटी स्कैन की सुविधा, अब मरीजों को जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूसरे शहर : श्याम बिहारी जायसवाल

      October 1, 2026

      बारिश के बाद पेयजल सुरक्षा का महाअभियान, धमतरी में 3,110 जल बहिनियां संभाल रहीं मोर्चा

      October 1, 2026

      तसर रेशम उत्पादन से ग्रामीणों को मिल रहे आय के नए अवसर

      October 1, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » बारिश के बाद पेयजल सुरक्षा का महाअभियान, धमतरी में 3,110 जल बहिनियां संभाल रहीं मोर्चा
    रायपुर

    बारिश के बाद पेयजल सुरक्षा का महाअभियान, धमतरी में 3,110 जल बहिनियां संभाल रहीं मोर्चा

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherOctober 1, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-रायपुर। जल जीवन मिशन से ‘सुरक्षित छत्तीसगढ़’ : धमतरी में बारिश के बाद पेयजल सुरक्षा का महाअभियान, 3,110 जल बहिनियां संभाल रहीं मोर्चा मानसून के अंतिम दौर में भारी बारिश के बाद जलजनित बीमारियों के खतरे को देखते हुए धमतरी जिले में पेयजल स्रोतों की स्वच्छता और गुणवत्ता की निगरानी के लिए व्यापक अभियान शुरू किया गया है। ‘स्रोत से घर तक सुरक्षित पानी और हर बूंद में भरोसा’ के संकल्प के साथ जिला प्रशासन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) जल जीवन मिशन के तहत पानी की शुद्धता, क्लोरीनेशन और टंकियों की नियमित सफाई सुनिश्चित कर रहे हैं।
    ​कलेक्टर के निर्देशानुसार संचालित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बारिश के बाद जलभराव के कारण होने वाली बीमारियों जैसे डायरिया, हैजा, टाइफाइड और हेपेटाइटिस-ए व ई की रोकथाम करना है।
    ​ग्रामीण जल सुरक्षा का मजबूत ढांचा
    धमतरी जिले में सुरक्षित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक विशाल और सुदृढ़ अधोसंरचना निरंतर कार्यरत है। जिले में पेयजल के लिए कुल 16,024 स्रोत उपलब्ध हैं, जिनमें 9,981 हैंडपंप, 718 नल-जल योजनाएं और 2 वृहद समूह जल प्रदाय योजनाएं शामिल हैं, जो दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों तक पानी पहुंचा रही हैं। पानी के सुरक्षित भंडारण के लिए जिले भर में 548 जल टंकियां बनाई गई हैं। इसके साथ ही, जलापूर्ति को पूरी तरह कीटाणुरहित और सुरक्षित बनाने के लिए 529 आधुनिक क्लोरिनेटर मशीनें स्थापित की गई हैं, जो नमक और पानी के घोल से इलेक्ट्रोलिसिस प्रक्रिया द्वारा सक्रिय क्लोरीन तैयार कर पानी को सूक्ष्मजीवों और हानिकारक जीवाणुओं से मुक्त रखती हैं।
    ​3,110 ‘जल बहिनियां’ बनीं गांव-गांव की पहरेदार
    ​पेयजल की गुणवत्ता जांच में जनभागीदारी का अनूठा मॉडल प्रस्तुत करते हुए जिले के 623 गांवों में फील्ड टेस्ट किट (FTK) वितरित की गई है। प्रत्येक गांव से 5-5 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है। इस प्रकार 3,110 प्रशिक्षित ‘जल बहिनियां’ प्राथमिक स्तर पर पानी की नियमित जांच कर रही हैं। यदि जांच में कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो विभागीय अमला तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई करता है।
    ​हर सप्ताह 120 घरों और 15 टंकियों के पानी का लैब टेस्ट
    ​जांच व्यवस्था को केवल जलस्रोत तक सीमित न रखते हुए उपभोक्ता के घर तक विस्तारित किया गया है। जिले के चारों विकासखंडों—कुरूद, मगरलोड, धमतरी और नगरी से हर सप्ताह 30-30 यानी कुल 120 घरेलू जल नमूनों का प्रयोगशाला परीक्षण कराया जा रहा है। इसके अलावा हर हफ्ते 15 जल टंकियों की भी विशेष निगरानी की जा रही है।
    ​ ​जिला प्रशासन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने नागरिकों से पेयजल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है। पानी के रंग, गंध या स्वाद में किसी भी तरह का असामान्य बदलाव दिखने पर तुरंत ग्राम पंचायत या PHE विभाग को सूचित करने का आग्रह किया गया है, ताकि समय रहते त्वरित कार्रवाई की जा सके।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    October 1, 2026

    प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, सूरजपुर में चार वाहन जब्त

    October 1, 2026

    चिरमिरी जिला अस्पताल में 8 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुई सीटी स्कैन की सुविधा, अब मरीजों को जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूसरे शहर : श्याम बिहारी जायसवाल

    October 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201967

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202229
    Don't Miss
    रायपुर

    खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    By Publicuwatch AutherOctober 1, 20260

    तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हॉकी और फुटबॉल अकादमी में प्रवेश के लिए दो दिवसीय ट्रायल संपन्न publicuwatch24.-रायपुर।…

    प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, सूरजपुर में चार वाहन जब्त

    October 1, 2026

    चिरमिरी जिला अस्पताल में 8 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुई सीटी स्कैन की सुविधा, अब मरीजों को जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूसरे शहर : श्याम बिहारी जायसवाल

    October 1, 2026

    बारिश के बाद पेयजल सुरक्षा का महाअभियान, धमतरी में 3,110 जल बहिनियां संभाल रहीं मोर्चा

    October 1, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    October 1, 2026

    प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, सूरजपुर में चार वाहन जब्त

    October 1, 2026

    चिरमिरी जिला अस्पताल में 8 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुई सीटी स्कैन की सुविधा, अब मरीजों को जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूसरे शहर : श्याम बिहारी जायसवाल

    October 1, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201967

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.