Author: Publicuwatch Auther

वीर बाल रैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 हजार से अधिक बच्चों ने लिया भाग publicuwatch24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय आज छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा आयोजित वीर बाल रैली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस भव्य रैली में लगभग 5,000 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं, स्काउट-गाइड एवं एनसीसी कैडेट्स ने सहभागिता की। रैली में सिख परंपरा की वीरता को दर्शाती गतका जैसी साहसिक गतिविधियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं प्रेरणादायी झांकियों ने उपस्थित जनसमूह को गहरे भावनात्मक स्तर पर जोड़ा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि…

Read More

publicuwatch24.-बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी ने शनिवार को संपर्क केन्द्र से समिति प्रबंधको एवं ऑपरेटर्स की ऑनलाइन बैठक लेकर धान खरीदी की समीक्षा की। उन्होंने किसानों के द्वारा धान बेचने के उपरांत शेष रकबे का अनिवार्यतः समर्पण कराने तथा उपार्जन केंद्रों से धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि किसानों से रकबा समर्पण और फोटो अपलोडिंग में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर समिति से रकबा समर्पण की प्रतिदिन रोपोर्ट दें।वास्तविक किसानों के रकबे में उपज के अनुसार खरीदी करें, अतिरिक्त रकबे का समर्पण कराएं। उन्होंने अपडेट फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा करते हुए कहा कि…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (महात्मा गांधी नरेगा) के तहत आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में होने वाले सभी निर्माण कार्यों का चयन अब युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से तकनीकी पद्धति से किया जाएगा। यह प्रक्रिया राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग केंद्र और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के संयुक्त भुवन प्लेटफॉर्म पर विकसित युक्तधारा पोर्टल के जरिए की जा रही है। अभी तक ग्राम सभा के प्रस्ताव के आधार पर कार्यों का चयन होता था। केंद्र सरकार का मानना है कि युक्तधारा पोर्टल पर जीआईएस टूल्स की मदद से भौगोलिक और स्थानीय सूचनाओं को जोड़कर ग्राम पंचायत के लिए योजनाएं…

Read More

publicuwatch24.-दुर्ग। जिले के उतई-पाटन फोरलेन मार्ग पर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोक निर्माण विभाग में हड़कंप मच गया है। CSVTU मुक्तिधाम से लेकर CISF क्षेत्र तक सड़क डिवाइडर में लगी लोहे की ग्रील अज्ञात चोरों द्वारा निरंतर चोरी की जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से थाना नेवई भिलाई में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार दुर्ग-उतई-पाटन फोरलेन मार्ग में CSVTU मोड़ से CISF कैंटीन मोड़ तक कुल 244 नग ग्रील चोरी हो चुकी हैं। वहीं CISF गेट नंबर-03 से CISF RTC भिलाई…

Read More

publicuwatch24.-रायगढ़. वन परिक्षेत्र रायगढ़ के बंगुरसिया सर्किल में हाथी के शावक की तालाब में डूबने से मौत हो गई. यह घटना बड़झरिया तालाब में उस समय हुई, जब रात के वक्त हाथियों का दल नहाने पहुंचा था. बताया जा रहा है कि तालाब में नहाने के दौरान शावक गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई. गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में 32 हाथियों का एक बड़ा दल विचरण कर रहा है, जिससे आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है. रात में हाथियों की तेज चिंघाड़ सुनकर वन अमले को घटना…

Read More

publicuwatch24.-खैरागढ़। जिले के छुईखदान विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला खैरबना इन दिनों एक अजीब और चिंताजनक घटनाक्रम को लेकर सुर्खियों में है. बीते लगभग 15 दिनों से स्कूल पहुंचते ही छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ रही है. चक्कर, घबराहट और बेहोशी की शिकायत के चलते अब तक 20 से 25 छात्राएं प्रभावित हो चुकी हैं जिससे अभिभावकों से लेकर प्रशासन तक में चिंता का माहौल है. सबसे हैरानी की बात यह सामने आई है कि जिन छात्राओं ने कुछ दिनों के लिए स्कूल आना बंद कर दिया उनकी तबीयत पूरी तरह सामान्य बनी रही लेकिन जैसे ही वे दोबारा स्कूल…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। CM साय ने वीर बाल रैली को हरी झंडी दिखाई। और उन्होंने कहा, “सवा लाख से एक लड़ाऊँ, चिड़ियन ते मैं बाज तुड़ाऊँ, तबै गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊँ” सिखों के दसवें गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के इस अमर उद्घोष में निहित शौर्य, आत्मबल और धर्मनिष्ठा को नमन। आज रायपुर के तेलीबांधा में छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा आयोजित वीर बाल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अल्पायु में अदम्य साहस, अटूट आस्था और धर्म की रक्षा हेतु सर्वोच्च बलिदान देने वाले साहिबजादे जोरावर सिंह जी एवं साहिबजादे फतेह सिंह जी…

Read More

panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सिद्धार्थ चौक से साहू कॉम्प्लेक्स, संजय नगर होते हुए संतोषी नगर ओवरब्रिज तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण के नाम पर की गई नाप-जोख और मार्किंग से क्षेत्र के नागरिकों में भय, असुरक्षा और भारी आक्रोश व्याप्त है । उन्होंने कहा कि आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि इस मार्ग पर न तो किसी प्रकार की ट्रैफिक समस्या है, न ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों अथवा रहवासियों द्वारा सड़क चौड़ीकरण की कोई मांग की गई है, इसके बावजूद चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर मनमानी तरीके से मकानों…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर में स्टूडेंट्स ने भव्य वीर बाल रैली निकाली है, स्कूल शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य शासन ने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस दिन को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार 16 से 24 दिसंबर, 2024 तक ’वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने हेतु विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वीरता और बलिदान की भावना को प्रोत्साहित करना है। 26 दिसंबर को प्रदेश की सभी स्कूलों में चित्रकारी, निबंध लेखन, कहानी सुनाना, कविताएं, वाद-विवाद, डिजिटल प्रस्तुतियां…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। अखिल भारतीय हल्बा/हल्बी आदिवासी समाज की प्रथम राष्ट्रीय महासभा के 114 कार्यकारिणीं सदस्य एवं पदाधिकारियों की बैठक 30 नवम्बर को जिला मुख्यालय राजनांदगांव में सम्पन्न हुआ,जिसमें 18/32/36 गढ़ के अलावा महाराष्ट्र,मध्यप्रदेश महासभा एवं केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ के साथ समन्वय करते हुए समाज की रूढ़ि प्रथा रीति रिवाज लोक परम्पराओं व मूल संस्कृति को बनाये रखना और समाज को प्रगतिशील के रूप में स्थापित कर सर्वांगीण विकास हेतु सामाजिक,आर्थिक,आध्यात्मिक, सांस्कृतिक,राजनैतिक,एवं शैक्षणिक विकास संरक्षण के लिए प्रयास करने का संकल्प लिया गया। तथा विशेष कर राष्ट्रीय महासभा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद गेंद सिंह जी के शहादत दिवस को…

Read More